Advertisement

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में कई गलतियां होने की शिकायत...

हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति के लिए जो नियमावली जारी की है, उसके अनुसार राज्य के हजारों बीएड की योग्यता रखने वाली अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह जाएंगे।

शिक्षक नियुक्ति से पहले जिला रोस्टर मे सुधार के बाद ही कोई नियुक्ति हो: राजेन्द्र

रांची | सदानमोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जबतक जिला रोस्टर मे सुधार नहीं हो जाता है तब तक किसी प्रकार का कोई भी नियुक्ति नहीं की जाए।

31 शिक्षकों को मिली प्रोन्नति

जिले के प्राथमिक मध्य विद्यालयों के कुल 31 शिक्षकों को शुक्रवार को ग्रेड तीन से चार में प्रोन्नति दी गई। प्रोन्नति पाने वाले में कुछ ऐसे शिक्षक भी थे जो इसी माह में ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

33 प्रधानाध्यापकों और 351 शिक्षकों को प्रोन्नति

मेदिनीनगर | पलामूडीसी अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में संचालित प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के कुल 33 प्रधानाध्यापकों को ग्रेड 04 से ग्रेड 07 में पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। 351 शिक्षकों को भी प्रोन्नति का लाभ मिलेगा।

रांची जिले के 410 प्राइमरी टीचर्स को आज मिलेगा प्रमोशन-पदस्थापन लेटर

रांचीजिले के प्राथमिक विद्यालयों के 410 शिक्षकों को शनिवार को प्रमोशन लेटर दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने शिक्षकों की प्रोन्नति की फाइनल सूची तैयार कर ली है। प्रमोशन पानेवालों में साइंस, सोशल साइंस, भाषा, कला और उर्दू के शिक्षक शामिल हैं।

रसायन के साथ जीव विज्ञान, इतिहास के साथ राजनीति शास्‍त्र पढ़नेवाले ही बन पायेंगे शिक्षक

रांची़: राज्य हाइस्कूल में 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई है. नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के साथ नियमावली की विसंगति को लेकर विद्यार्थियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है.

1346 में मात्र 209 शिक्षक, कैसे सुधरेगा मैट्रिक का रिजल्ट

डीइओ प्रदीप चौबे ने मैट्रिक का रिजल्ट सुधारने को लेकर किया मंथन 
फील्ड भ्रमण में जाने वाले सीआरपी-बीआरपी भी लेंगे क्लास
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के हाई स्कूलों में शिक्षकों का घोर अभाव है. शिक्षकों की कमी के कारण हाई स्कूल की पढ़ाई सुचारू ढंग से नहीं हो पाती है.

सीबीएसई कर सकता है प्रिंसीपल बनने की प्रक्रिया में बदलाव, आवेदकों को देना होगा टेस्ट

नई दिल्ली। शिक्षा-व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेंकेन्ड्री एग्जामिनेशन (सीबीएसई) कई तरह के कदम उठा रही है।

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन कटेगा

 पालोजोरी (देवघर): प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख सीताराम टुडू की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान मनरेगा, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, बाल विकास, कृषि व सहकारिता विभाग की समीक्षा की गई। वहीं पिछले बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का प्रस्ताव लिया गया।

सरायकेला-खरसावां के 246 शिक्षकों को मिलेगी प्रोन्नति

जिले के 246 शिक्षकों की ग्रेड थ्री से फोर में प्रोन्नति होगी। शिक्षकों की प्रोन्नति का कार्य अंतिम चरण में है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय जल्द ही शिक्षकों की सूची तैयार करेगा। प्रोन्नत शिक्षकों की तीन प्रकार की सूची तैयार की जा रही है।

पीजीटी टीचर के लिए 30 तक जमा होगा ऑनलाइन आवेदन

रांची।राज्य के प्लस टू हाई स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड (पीजीटी) टीचर की नियुक्ति के प्रक्रिया चल रही है। तीन विषयों में 513 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें 258 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी।

शिक्षकों का आमरण अनशन शुरू

हजारीबाग : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिक शिक्षकों को ग्रेड फोर में प्रोन्नति का रास्ता साफ होने के बावजूद प्रोन्नति नहीं मिलने पर प्राथमिक शिक्षक बुधवार से डीएसई कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

हाई स्कूलों में 786 शिक्षकों की होगी सीधी नियुक्ति

धनबाद/ मुख्य संवाददाता हाई स्कूलों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। 17572 शिक्षकों में 1046 शिक्षकों की नियुक्ति धनबाद में होगी। इनमें 786 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी। 25 प्रतिशत पद यानी 260 पद प्राथमिक शिक्षकों के लिए निर्धारित है।

नौकरी के नाम पर ठगी में शिक्षक धराया

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद थाना के ठीक बगल में स्थित बिजली कॉलोनी के युवकों ने बुधवार को पांडरपाला के प्राइवेट शिक्षक अनूप कुमार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों ने आरोप लगाया है कि अनूप ने नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से हजारों रुपये की ठगी की है।

प्लस टू स्कूलों में अब 16 जनवरी तक भरे जाएंगे फार्म

रांची : प्लस टू स्कूलों में तीन विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा इतिहास विषय में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति के लिए अब 16 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन भरने की तिथि बढ़ा दी है।

नए साल में 50 हजार पदों पर बहाली

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 'सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना' के शुभारंभ मौके पर कहा है नववर्ष दक्षता, रोजगार और नौकरियों का साल होगा। नए साल में 50 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें 18 हजार हाई स्कूल शिक्षक तथा 2,200 वनरक्षी की नियुक्ति भी शामिल है।

फर्जी प्रमाणपत्र वाले पारा शिक्षकों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी

साहिबगंज : शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद जिले के फर्जी पाए गए पारा शिक्षकों पर चौबीस घंटे के भीतर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश डीएसई जयगो¨वद ¨सह ने सभी प्रखंड के बीईईओ को दिया है।

इन शिक्षकों के टेट प्रमाण पत्र पाए गए फर्जी , अब तक 140 के प्रमाण पत्र साबित हो चुके हैं जाली

शोभाकुमारी (759), प्रियंका कुमारी (2231), रमेश कुमार (1301), केशव कुमार झा (2623), प्रियेश कुमार (2062), सिंपी कुमार (1360), कृष्णा रंजन पांडेय (2269), रवि कुमार (2338), सुरेश यादव (265), दशरथ प्रसाद यादव (708), अमित कुमार यादव (675), सोनी कुमारी (1723), शिव शंकर प्रसाद (194), ममता शांडिल्य

प्रारंभिक विद्यालयों में पहली बार शीत अवकाश, 60 दिन छुट्टी

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर जिलाशिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय ने जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए 2017 की अवकाश तालिका मंगलवार को जारी की। विभाग ने पहली बार स्कूलों में शीतावकाश की छुट्टी दी है। इसके लिए गर्मी की छुट्टी में चार दिन की कटौती की गई है।

शिक्षकों की नियुक्ति हुई, स्कूलों में सुविधाएं बढ़ीं

रांची : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने वर्ष 2016 में कई योजनाएं शुरू की. प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की गयी. हाइस्कूल में 18000 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

135 नवनियुक्त शिक्षकों का टेट प्रमाण पत्र फरजी , किस पर क्या था आरोप

रांची/ धनबाद:धनबाद जिले के प्राथमिक स्कूलों के लिए नवनियुक्त 135 शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रमाणपत्र  फरजी हैं.  मंगलवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची के कार्यालय में डीएसइ विनीत कुमार ने खुद एक-एक कर सभी प्रमाण-पत्रों की जांच की और पाया कि सभी फरजी हैं. डीएसइ श्री कुमार ने बताया कि किसी शिक्षक का प्रमाणपत्र सही नहीं निकला.

10 वर्षों से एक ही जगह रहे शिक्षकों का होगा स्थानांतरण

कोडरमा बाजार. जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक की बाबत जानकारी के मुताबिक जिले के वैसे उच्च विद्यालयों के शिक्षकों का स्थानांतरण की तैयारी की जा रही है, जो पिछले 10 वर्षों से एक ही विद्यालय में जमे हुए हैं.

जिले के हाइस्कूलों में 902 शिक्षक होंगे बहाल

जमशेदपुर : राज्य के हाइस्कूलों में शिक्षकों की बहाली होगी. इसके लिए सभी जिले से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने रोस्टर मांगा था. रोस्टर को तैयार कर पूर्वी सिंहभूम जिला ने निदेशालय को भेज दिया है.

135 शिक्षकों का टेट प्रमाणपत्र फर्जी , नियुक्ति प्रक्रिया पर उठ रहे कई सवाल

एक ही शिक्षक के प्रमाण-पत्र कभी सही तो कभी फर्जी की उलझन को डीएसइ ने स्वयं जैक कार्यालय में बैठ कर सुलझाया. जांच में जिले के प्रारंभिक स्कूलों के 135 शिक्षक-शिक्षिकाआें के प्रमाण-पत्र फर्जी पाये गये हैं. अब उपायुक्त के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई होगी. 

मानदेय में कटौती से पारा शिक्षक खफा

दुमका : शिक्षक संघ भवन में मंगलवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की दुमका प्रखंड स्तरीय बैठक सुखदेव कुमार ठाकुर व सचिव मो. मुख्तार अली की अध्यक्षता में हुई।

60 हजार प्राथमिक शिक्षक नहीं खोलेंगे कोऑपरेटिव बैंक में खाता

रांची।सरकार ने शिक्षकों समेत अन्य राज्य कर्मियों को कोऑपरेटिव बैंक में सैलरी अकाउंट खोलने का निर्देश दिया है। इसका शिक्षकों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा कि राज्य के 60 हजार प्राथमिक शिक्षक कोऑपरेटिव बैंक में सैलरी अकाउंट नहीं खोलेंगे।

पारा शिक्षकों को मिलेगा तीन माह का मातृत्व अवकाश

रामगढ़ : शिक्षक संघ लंबे समय से पारा शिक्षकों को मातृत्व अवकाश दिए जाने की मांग को ले लगातार आंदोलन करते रहे हैं। उनकी मांग नए वर्ष में तोहफे के रूप में मिलेगी।

एसडीओ करेंगे पारा शिक्षकों की नियुक्ति की जांच

गुमला : गुमला समाहरणालय के झारनेट हाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मामलों की सुनवाई हुई। शिक्षा विभाग से संबंधित एक मात्र शिकायत पर मुख्यमंत्री ने मामले की जांच एसडीओ से कराकर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया।

प्लस टू का दर्जा देने के साथ शिक्षक भी दे सरकार

कुंडहित : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 280 हाई स्कूलों को इंटर की मान्यता दिए जाने से बागडेहरी के लोगों ने रघुवर सरकार को बधाई दी। बागडेहरी शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार जैसे आधारभूत सुविधा से वंचित है।

प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की हुई काउंसिलिंग

मेदिनीनगर | शनिवारको जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में काउंसिलिंग हुई। डीएसई अरविंद कुमार ने बताया कि 222 मध्य विद्यालयों में भाषा विज्ञान और कला के रिक्त पदों के विरुद्ध प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। इस दौरान शिक्षकों की जन्म प्रमाण पत्र, नियुक्ति प्रमाण पत्र समेत सभी कागजातों की जांच पड़ताल की गई।

उपलब्धि नहीं दिखायी तो शिक्षक का रुकेगा वेतन

जामताड़ा : शौचालय उपयोगिता प्रमाण पत्र बीपीओ विपद मंडल ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में जमा किया. इस दौरान बीपीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी शिक्षक, पारा शिक्षक का शौचालय उपलब्धता का प्रमाण पत्र का 600 फॉरमेट जमा करने के लिए प्रखंड कार्यालय से प्राप्त हुआ था.

एप के माध्यम से 100% हाजिरी बनाने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षा उन्मुखीकरण और आकलन में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साथ ही दिशा एप के माध्यम से बीते सितंबर से नवंबर तक शत-प्रतिशत हाजिरी दर्ज कराने वाले प्रधान एवं सहयोगी शिक्षकों को शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में दिशा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से डीसी उमाशंकर सिंह ने बारी-बारी से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

18,699 शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी पूरी

रांची : नया साल शिक्षक नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खास होनेवाला है। नए साल की शुरुआत में विभिन्न कोटि के माध्यमिक स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 18,699 पदों पर नियुक्ति के लिए फार्म भरे जाएंगे।

बेहतर रिजल्ट के लिए 10 शिक्षक होंगे सम्मानित

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर जिले के 10 शिक्षकों को इस बार शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें पांच शिक्षक धालभूम अनुमंडल के हैं। इन शिक्षकों का चयन उनके काम के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा बनाई गई कमेटी ने किया है।

24 वर्ष सेवा पूरी कर बनेंगे एचएम

जमशेदपुर. सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक प्रोन्नति नहीं, बल्कि वरीयता व योग्यता के आधार पर सीधे प्रधानाध्यापक बनेंगे. इसके लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है. विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर जमा करने का निर्देश दिया है

भुगतान नहीं मिलने पर बीआरसी में जड़ा ताला


 चैनपुर, पलामू : झारखंड सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ के बैनर तले गुरुवार को पारा शिक्षकों ने चैनपुर बीआरसी में तालाबंदी की। वे 3 माह के लंबित मानदेय भुगतान की मांग कर रहे थे। तालाबंदी का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया।

नए साल में बंपर नियुक्ति का तोहफा, 18000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

राज्य के लोगों को सरकार नए साल का तोहफा देने वाली है. अगले सप्ताह राज्य में 18 हजार माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति की वैकेन्सी आने वाली है.

राजधानी में 248 व्याख्याताओं की होगी भर्ती, प्रस्ताव तैयार

रांची। राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 24 डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में 248 व्याख्याताओं की नियुक्ति की जाएगी। ये लेक्चरर प्रशिक्षु शिक्षकों को पढ़ाएंगे। स्कूली शिक्षा विभाग इस भर्ती के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को जल्द प्रस्ताव भेजेगा।

डायट में एनसीटीई के मानक पर नहीं हैं व्याख्याता

धनबाद : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गोविंदपुर में एमए-एमएससी एमएड शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए डीईओ ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है।

प्रोन्नति के लिए एक और अल्टीमेटम

रांची: राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के दस हजार शिक्षकों को प्रोन्नति देने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की सचिव ने जिला शिक्षा अधीक्षक को एक और अल्टीमेटम दिया है.  कैबिनेट ने गत वर्ष दिसंबर में शिक्षकों की प्रोन्नति को स्वीकृति दी थी. इसके बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को शिक्षकों को जल्द-से-जल्द प्रोन्नति  देने का निर्देश दिया था.

सरकार शिक्षकों से काम ले रही पर वेतन पर लगी हुई है रोक

रांची: प्राथमिक व मध्य विद्यालय में नियुक्त शिक्षकों में से रांची जिले के 42 शिक्षकों से सरकार काम तो ले रही है, पर उनकी नियुक्ति संदेहास्पद बता कर वेतन नहीं दे रही है. शिक्षकों की नियुक्ति हुए लगभग एक वर्ष होने को हैं.

अगले साल सरकारी स्कूलों में 18 दिन गर्मी छुट्टी

धनबाद | जिलाशिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से मंगलवार को जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सत्र 2017-18 की छुट्टियों का घोषणा कर दिया है। मंगलवार को डीएसई विनीत कुमार के अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

छात्रों का आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने में रुचि नहीं लेते प्रज्ञा केंद्र

प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक में सदस्यों ने प्रज्ञा केंद्र की मनमानी से छात्रों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए नकेल कसने की मांग उठाई। अध्यक्ष इंद्रदेव साहू ने बीडीओ को प्रज्ञा केंद्र के संचालकों पर अंकुश लगाने का निर्देश देते हुए उन्हें जिम्मेवार बनाने को कहा।

शिक्षक से चपरासी तक की होगी प्रोन्नति

जागरण संवाददाता, चाईबासा : कोल्हान विवि अपने अंगीभूत महाविद्यालयों में सेवा देने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने की तैयारी में है। विवि ने शिक्षक से लेकर चपरासी तक की प्रोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

प्रमोशन की मांग को लेकर राजभवन के समीप प्राथमिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन आज से

राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक ने लंबित प्रमोशन की मांग को लेकर 21 दिसंबर से राजभवन के समक्ष क्रमिक अनशन करेंगे। पहले अनशन 20 दिसंबर से दिया जाना था, लेकिन जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने की वजह से अनशन की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई।

बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी की गई

तेनुघाट पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. मातवर साफी के बड़े पुत्र जवाहर लाल साफी पर कई शिक्षित बेरोजगारों युवकों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।

यहां होगी 12460 शिक्षकों की भर्ती, जानिए- कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने प्रदेश के प्राइमेरी स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों के खाली पदों पर नियुक्ति के लिए 21 से 22 दिसंबर तक पद घोषित करने को कहा है।

30 तक शिक्षकों को प्रोन्नति दें, वरना सभी का वेतन बंद

रांची : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने कहा है कि 30 दिसंबर तक हर हाल में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के  शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ दे दिया जाये. उक्त अविध तक प्रोन्नति नहीं देनेवाले सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसइ) का वेतन भुगतान स्थगित रहेगा.

यहां टीचरों के लिए निकली बंपर भर्ती, 2256 पदों पर है वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई

पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन ने टीचरों की भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार हैं और भर्ती में 2256 असिस्टेंट टीचर पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

बिना एनओसी के नहीं चलेंगे निजी स्कूल : डॉ. नीरा

मेदिनीनगर : झारखंड शिक्षा का हब बनेगा। एनओसी लिए बिना सूबे में एक भी प्राईवेट स्कूल संचालित नहीं होंगे। राज्य के 11 जिलों में बालिकाओं के लिए महिला डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। 12 जिला में मॉडल कालेज खुलेगा। इसमे को-एजुकेशन की व्यवस्था होगी।

झारखंड पात्रता परीक्षा में शामिल होगी संस्कृत भाषा

एजुकेशनरिपोर्टर|धनबाद झारखंड शिक्षक पात्रता (जेटेट) परीक्षा में अब संस्कृत भाषा को भी शामिल किया जाएगा। ताकि इस विषय के प्रति रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को भी शिक्षक का अवसर मिल सके।

रांची: 24 डायट में नियुक्त होंगे 248 लेक्चरर

राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 24 डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में 248 व्याख्याताओं की नियुक्ति होगी। ये लेक्चरर प्रशिक्षु शिक्षकों को पढ़ाएंगे। स्कूली शिक्षा विभाग इस भर्ती के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को जल्द प्रस्ताव भेजेगा।

शिक्षकों की प्रोन्नति में देरी पर गिर सकती है डीएसई पर गाज

जमशेदपुर। संवाददाता  पूर्वी सिंहभूम कके प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रोन्नति में हो रही देरी का खामियाजा जिला शिक्षा अधीक्षक को उठाना पड़ सकता है। लापरवाही की वजह से उनका तबादला भी हो सकता है।

प्रोन्नति को ले डीएसई से होगी वार्ता

जामताड़ा : कोर्ट रोड स्थित संघ भवन में रविवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण झा ने की। बैठक में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया एवं समस्याओं का प्रस्ताव तैयार कर निष्पादन कराने का निर्णय लिया गया।

जेटेट सफल पारा शिक्षकों ने बैठक कर बनायी आगे की रणनीति

दुमका : जेटेट सफल पारा शिक्षकों की जिलास्तरीय बैठक शिक्षक संघ भवन में हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चरचा करते हुए कोर्ट में याचिका दायर करने पर विचार किया गया. इससे पूर्व उग्र आंदोलन करने पर भी चरचा की गयी.

फर्जी सर्टिफिकेट पर कर रहे थे नौकरी, जेल

मिहिजाम | 14साल से फर्जी सर्टिफिकेट की आड़ मेंं शिक्षक की नौकरी कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामला पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित चित्तरंजन स्थित कस्तूरबा गांधी हिंदी हाईस्कूल का है।

अनुकंपा समिति ने चार की नियुक्ति पर दी सहमति

अनुकंपा समिति ने चार की नियुक्ति पर दी सहमति
चाईबासा। संवाददाता जिला अनुकंपा समिति की बैठक में समिति ने चार लोगों की नियुक्ति पर सहमति दे दी है। शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में अनुकंपा समिति की बैठक हुई।

प्रोन्नति में देरी से डीएसई पर गिरेगी गाज

जमशेदपुर,संवाददाता जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रोन्नति में हो रही देरी का खामियाजा जिला शिक्षा अधीक्षक को उठाना पड़ सकता है। लापरवाही की वजह से उनका तबादला भी हो सकता है। प्रोन्नति समेत पांच बिंदुओं पर शिक्षा सचिव आरधना पटनायक ने सोमवार को बैठक बुलाई है।

भुखमरी के कगार पर पारा शिक्षक परिवार

चंदवा (लातेहार) : विगत चार माह से पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। पारा शिक्षक ने बताया कि उसकी बेटी बीमार है। इलाज के लिए पैसे नहीं है लेकिन वह मजबूर है।

ई-सर्विस बुक भरने के लिए नहीं खुल रही वेबसाइट, ऊहापोह में कर्मचारी

कोडरमा : राज्य सरकार के कर्मियों के ई-सर्विस बुक भरने के लिए झारखंड सरकार की साइट मानव संपदा पिछले एक सप्ताह से तकनीकी कारणों से नहीं खुल रही है। इससे विभिन्न विभागों में हाल में नियुक्त सरकारी कर्मचारी काफी परेशान हैं।

पेंशन की मांग को लेकर कोर्ट जाएंगे शिक्षक

झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक चक्रधरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में संजय महतो की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो ने कहा कि वर्ष 2003 में नियुक्त शिक्षकों को पेंशन का लाभ मिलेगा, जबकि 2005 में नियुक्ति शिक्षकों को पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकारी स्कूलों में कुल 10 लाख शिक्षक पद खाली : मानव संसाधन विकास मंत्री

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर के मुताबिक सरकारी स्कूलों में करीब करीब 10 लाख शिक्षक पद खाली है। उनके मुताबिक प्राइमरी स्कूलों में 18 प्रतिशत और सेकेंडरी स्कूलों में 15 प्रतिशत शिक्षकों के पद खली पड़े है।

शिक्षकों ने निकाली सरकार के खिलाफ भड़ास

जामताड़ा : शुक्रवार को शिक्षक समागम के अंतिम दिन क्रिकेट और बैड¨मटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर के द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नारायणपुर बनाम फतेहपुर के बीच खेला गया।

विद्यालय नहीं आनेवाले शिक्षकों पर होगी प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, गोड्डा : वैसे शिक्षकों की पहचान कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करें, जो विद्यालय में पठन-पाठन कार्य निष्पादन नहीं करते हैं। इस पर सख्ती से कार्रवाई की जरूरत है। उक्त बातें उपायुक्त अर¨वद कुमार ने शुक्रवार को कहीं।

शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा, शिक्षा के बिना विकास नहीं

रांची: शिक्षा के बिना विकास की बात नहीं की जा सकती है. समाज के विकास के लिए शिक्षा का प्रचार-प्रसार आवश्यक है.  एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहे. झारखंड को शत-प्रतिशत शिक्षित राज्य बनाना है.

सभी पंचायतों में 20 लोगों को मिलेगा कैशलेस का प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | चंदवारा कैशलेस प्रखंड बनाने के लिए शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर डीपीआरओ रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले में सर्वप्रथम चंदवारा प्रखंड को कैशलेस प्रखंड बनाना है।

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की पहली बार होगी वीडियोग्राफी

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर 18 दिसंबर को होने वाली जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। प्रशासन ने परीक्षा की वीडियोग्राफी कराने का फैसला लिया है। इस परीक्षा में पहली बार इसका उपयोग किया जाएगा। इस संबंध में जेपीएससी की ओर से जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किया गया है।

तीन प्रखंडों में शिक्षक समागम आज

खूंटी : जिले के तीन प्रखंडों में शिक्षक समागम गुरुवार को होगा। गुरुवार को खूंटी, अड़की और तोरपा में शिक्षक समागम का कार्यक्रम होगा। शिक्षक समागम में शिक्षक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों के लिए आउटडोर और इनडोर गेम खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

जनवरी तक शौचायल नहीं बनाने वाले होंगे बर्खास्त

मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और सरकारी सेवा से जुड़े लोग अपने-अपने घरों में जनवरी तक शौचालय नहीं बनवाया तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। ओडीएफ अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान निर्देश जारी किया।

शिक्षक नियुक्ति मामले में बीइइओ निलंबित

कोडरमा बाजार : शिक्षक नियुक्ति में हुई गड़बड़ी के मामले में निदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग (रांची) ने मरकच्चो प्रखंड के बीइइओ सूर्य प्रकाश को निलंबित कर दिया है. ज्ञात हो की नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आने के बाद इसके पूर्व में तत्कालीन डीएसइ पीवी शाही, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के प्रधान सहायक अजित कुमार व पूर्व सहायक धर्मेंद्र कुमार निलंबित हो चुके हैं.

शिक्षक नियुक्ति की काउंसलिंग स्थगित

जामताड़ा | कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 15 दिसंबर को आयोजित काउंसलिंग अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

11 महीने पहले नियुक्त हुए जिले के 78 प्राइमरी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका तैयार

रांची | प्राथमिकविद्यालयों में 11 माह पहले नियुक्त 78 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका बुधवार को तैयार की गई। इसके लिए लगे शिविर में रांची-1 रांची-2 के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए।

स्थानांतरण समिति की बैठक 19 दिसंबर को

जमशेदपुर | कोल्हान के तीनों जिलों के शिक्षा विभाग के कार्यालय में लंबे समय से पदस्थापित कर्मचारियों के तबादले पर 19 दिसंबर को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुंग मुहर लगाएंगे।

अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के भरोसे पठन-पाठन

जामताड़ा : अप्रशिक्षित पारा शिक्षक पढ़ा रहे हैं स्कूली बच्चों को। जबकि सरकार के खर्च पर पारा शिक्षकों को डिप्लोमा प्राइमरी एजूकेशन का प्रशिक्षण लेने का प्रावधान है। एक पारा शिक्षक को प्रशिक्षण दिलाने में सरकार का करीब एक लाख रूपया खर्च है।

शिक्षक समागम-2016 कल

गिरिडीह | जिलास्तरीयशिक्षक समागम-2016 गुरुवार (15 दिसंबर) को पूर्वाह्न 11 बजे से गिरिडीह स्टेडियम में होना तय हुआ है। शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रखंड स्तर पर चयनित अव्वल आए शिक्षकों-शिक्षिकाओं का जुटान होगा।

नव नियुक्त शिक्षकों ने लगाई वेतन की गुहार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिले के नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को उपायुक्त के श्रीनिवासन को आर्थिक तंगी से अवगत कराया और वेतन भुगतान करने की गुहार लगाई।

शिक्षकों के लिए मददगार साबित होगा शिक्षक समागम : बीईईओ

शाहपुरसहोदय मिशन स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चैनपुर प्रखंड प्रमुख विजय गुप्ता, बीडीओ अमित भगत, बीईओ जवाहर प्रसाद, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव अमरेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में चैनपुर रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न स्कूल से आए शिक्षकों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।

Rochak Posts : महिलाओं को यह काम करने में आता है मज़ा, रहती है तनाव मुक्त

स्थानांतरण को लेकर बैठक 19 को

कोल्हान के तीनों जिलों में स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के ताबादले पर 19 दिसंबर को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविन्द विजय विलुंग मुहर लगाएंगे।

अल्पसंख्यक स्कूलों में टेट की अनिवार्यता खत्म करे सरकार

रांची : राज्य में संचालित अल्पसंख्यक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीइ) लागू नहीं है. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अपना फैसला पहले ही सुना चुकी है. इसके बावजूद अब तक झारखंड में अल्पसंख्यक विद्यालयों में टेट की अनिवार्यता बनाये रखा गया है.

शिक्षक नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों ने की बैठक, कहा कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

देवघर. शिक्षक नियुक्ति  से वंचित जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ देवघर इकाई के बैनर तले केकेएन स्टेडियम में वंचित अभ्यर्थियों की बैठक राजेश कुमार झा की अध्यक्षता में हुई.

हजारीबाग के 111 स्कूल के 430 शिक्षकों ने प्रतियोगिताओं में आजमाया भाग्य

बीआरसी मैदान में मंगलवार को 111 स्कूल के महिला-पुरुष शिक्षकों खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। पहली बार आयोजित शिक्षक समागम के 100 मीटर महिला वर्ग के दौड़ में प्रथम अतरीता लिंबा, द्वितीय मरियम कुजूर और तृतीय स्थान सुलताना टोप्पो ने प्राप्त किया।

जिलास्तरीय शिक्षक समागम कल,तैयारी पूरी

 जामताड़ा : शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में छिपी प्रतिभा की पहचान एवं उसमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से गुणात्मक सुधार एवं विकास करने को ले आगामी 15 दिसंबर से आउटडोर स्टेडियम में दो दिवसीय शिक्षक समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

2005 में नियुक्त शिक्षकों को भी पेंशन देने की मांग उठी

रांची : झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने जेपीएससी के जरिए 2005 में बहाल शिक्षकों को भी पेंशन देने की मांग सरकार से की है।

शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया 18 तक पूरी करें- संघ

जमशेदपुर | झारखंडराज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को जुबिली पार्क में हुई। इसमें संघ से जुड़े कई सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में शिक्षकों से जुड़े चार बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बांके बिहारी सिंह से इसे निर्धारित समय में पूरा करने की मांग की गई।

दूसरे दिन भी नहीं मिला पारा शिक्षिका ललिता का सिर व पांव

जामताड़ा/नारायणपुर : हत्या के बाद दूसरे दिन रविवार काे भी पारा शिक्षक ललिता का सिर व पांव पुलिस नहीं बरामद कर पायी है. इस कारण क्षेत्र के लोगों में पुलिस विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

जेटेट का आंसर की जारी, 22 तक ऑनलाइन करें आपत्ति

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का क्वेश्चन बुकलेट सिरीज और उसका आंसर-की जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जैक की वेबसाइट www.jharkhand.gov.in और www.jac.nic.in पर देख सकते हैं।

10 फरजी हाइस्कूलों की मान्यता समाप्त की गयी

जमशेदपुर के आठ व गुमला के दो हाइस्कूलाें पर कार्रवाई 
अभी 17 जिलों के स्कूल कॉलेजों की जांच रिपोर्ट की चल रही है समीक्षा 

प्रखंड स्तरीय समागम में शिक्षकों का लगा जमावड़ा

चंद्रपुरा| झारखंडशिक्षा परियोजना द्वारा प्रखंड स्तरीय शिक्षक समागम के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन प्रखंड प्रमुख अनीता गुप्ता, बीईईओ जयप्रकाश नारायण, जिप

चाईबासा में टेट पास पारा शिक्षकों ने की बैठक

टेट पास पारा शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में कचहरी तालाब के तट पर हुई।

स्थानांतरण प्रोन्नति पर रणनीति बनाने के लिए शिक्षक संघ की बैठक कल

जमशेदपुर | स्थानांतरण,प्रोन्नति, छात्र-शिक्षक अनुपात में पद सामंजस्य जैसे मुद्दों पर रणनीति बनाने के लिए रविवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बैठक करेगा।

केयू के 583 शिक्षक कर्मियों को आज 12.54 करोड़ का होगा भुगतान

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर रांची में 10 दिसंबर को आयोजित मेगा लोक अदालत में कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के 583 शिक्षक और कर्मचारियों के बीच विभिन्न मद में बकाया 12 करोड़ 54 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा।

नवनियुक्त शिक्षकों ने कब-कब दिया इस्तीफा, डीसी ने मांगी रिपोर्ट

देवघर : देवघर में नवनियुक्त शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा मामला में जिला प्रशासन गंभीर हुआ है. डीसी देवघर द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों के इस्तीफे से संबंधित विस्तृत ब्योरा की मांग जिला शिक्षा अधीक्षक से की गयी है.

कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षकों को मिले अंग्रेजी पढ़ाने के टिप्स

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के तत्वावधान में 10 दिसंबर को सेक्रेड हॉर्ट स्कूल में एक दिनी अंग्रेजी वर्कशॉप का आयोजन हुआ। बतौर टे्रनर चंडीगढ़ से पहुंची श्वेता आरोड़ा थीं। स्कूल निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य शैलेश कुमार, टे्रनर श्वेता आरोड़ा और इंडियन पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे।

डीइओ ने शिक्षक का प्रतिनियोजन किया रद्द

लातेहार जिले में हिन्दुस्तान में शिक्षकों के प्रतिनियोजन के संबंध में खबर छपने के बाद डीइओ नीरजा कुजूर ने अपने कार्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षिका बविता कुमारी का प्रतियोजन रद्द कर दिया।

24 नवनियुक्त शिक्षक होंगे बर्खास्त

बोकारो : बोकारो जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत 24 नवनियुक्त शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। उपायुक्त राय महिमापत रे ने जांच के दौरान उनके प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पाई और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) श्रीमती वीणा कुमारी को शोकॉज करने का निर्देश दिया।

शिक्षकों की वरीयता सूची की आपत्तियों का निपटारा, अब डीसी को भेजी जाएगी

जमशेदपुर.प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों को दी जाने वाली प्रोन्नति के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय द्वारा जारी शिक्षकों की संशोधित (मास्टर) वरीयता सूची पर मिली आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। विभाग द्वारा निस्तारण के बाद तैयार की गई फाइनल सूची को अब अनुमोदन के लिए उपायुक्त के पास भेजा जाएगा।

महिला ने पारा शिक्षक पर लगाया र्दुव्यवहार

लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों की समस्या सुनी। हेरहंज प्रखंड के घुर्रे निवासी टुनू राम ने आवेदन देकर थाना परिसर के बाउंड्रीवाल में रैयती जमीन चले जाने पर क्षतिपूर्ति की मांग की।

सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा कैशलेस

बोकारो/चंद्रपुरा : बोकारो जिले के सरकारी विद्यालयों को कैशलेस बनाया जाएगा। इस बाबत शिक्षा विभाग विभिन्न बैंकों के अधिकारियों से संपर्क साधेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार ¨सह ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के अलावा कई ऐसे काम होते हैं, जिनमें बैंकों से राशि की लेनदेन की जाती है। बैंक के अधिकारियों से बातचीत करने के पश्चात विद्यालयों में स्वाइप मशीन लगाई जाएगी।

अनुकंपा पर 16 की नौकरी पर मुहर

देवघर : जिला अनुकंपा समिति की बैठक उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में हुई। 35 मामले सामने आए। इनमें 16 पर अंतिम निर्णय हुआ। 12 लिपिक एवं 4 अनुसेवक के पद पर बहाली की मुहर लगाई गई।

एसएमएस करने में कोताही बरत रहे शिक्षक

 गिरिडीह :मध्याह्न भोजन से संबंधित एसएमएस राज्य को करने में जिले के शिक्षक कोताही बरत रहे हैं। करीब 20 फीसद स्कूलों से ही एसएमएस किया जा रहा है। एक भी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालयों से इस तरह का एसएमएस नहीं भेजा जा रहा है। एसएमएस नहीं भेजने के कारण राज्य स्तर पर संचालित मध्याह्न भोजन कोषांग को एमडीएम संचालन से संबंधित सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। विभागीय स्तर पर एसएमएस नहीं करनेवाले शिक्षकों की पहचान की जा रही है।

सर, अदालतें विलंब से क्यों सुनाती फैसला ?

 गिरिडीह : सफलता का एकमात्र रास्ता मेहनत है। बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती। लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करें। परिश्रम ही ऐसी कुंजी है जो आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएगी। उक्त बातें प्रधान जिला जज शिवनारायण ¨सह ने बाल संवाद कार्यक्रम में कही।

प्रोन्नति की मांग को ले पुन: आंदोलन करेंगे प्राथमिक शिक्षक

रामगढ़ : बुनियादी विद्यालय रामगढ़ में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आपात बैठक हुई। बैठक में यह चर्चा की गई कि जिला शिक्षा अधीक्षक रामगढ़ द्वारा शिक्षक संघों के साथ मैराथन बैठक कर यह आश्वासन दिया गया था कि गत 25 नवंबर तक शिक्षकों को हर हाल में प्रोन्नति दे दी जाएगी।

तीन नए आईआरबी का होगा गठन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

राज्य में तीन नए इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का गठन किया जाएगा। ये गोड्‌डा, गिरिडीह और पलामू में बनाए जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आईआरबी के गठन पर मुहर लगी।

नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन के लाले

 गिरिडीह : जिले में नवनियुक्त दर्जनों प्राथमिक शिक्षकों को करीब 9 माह बाद भी वेतन भुगतान शुरू नहीं हो सका है। बायोमिट्रिक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने के कारण इन्हें वेतन से वंचित रहना पड़ रहा है। विभागीय स्तर पर रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था नहीं रहने का खमियाजा शिक्षकों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। इस वर्ष जिला में सात सौ से अधिक प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।

प्लस-टू रिजल्ट पर निदेशालय ने नहीं की कार्रवाई

रांची: राज्य में इंटर साइंस 2016 के खराब रिजल्ट पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की सचिव ने इस वर्ष जून में मैट्रिक के खराब रिजल्ट के लिए उपायुक्त को तथा इंटर के खराब रिजल्ट के लिए दोषी शिक्षकों पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को कार्रवाई का निर्देश दिया था. हाइस्कूल के शिक्षकों पर तो कार्रवाई हुई,  पर प्लस-टू हाइस्कूल के रिजल्ट  की आज तक समीक्षा नहीं हुई. 

7वें वेतनमान का नोटिफिकेशन नहीं होने से यूनिवर्सिटी शिक्षक नाराज

रांची।यूनिवर्सिटी शिक्षक 7वें वेतनमान देने से संबंधित नोटिफिकेशन नहीं होने से नाराज हैं। सोमवार को रांची विवि मुख्यालय में फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिटायर्ड एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें कई लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई।

नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान की मांग

पाकुड़ : नवनियुक्त शिक्षकों को नियमित वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक राजाराम साह को आवेदन देकर भुगतान की मांग की है।

55 टॉपर्स को गोल्ड मेडल, 1250 को डिग्री

कोल्हान विश्वविद्यालय के इतिहास में सोमवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह भी दर्ज हो गया. चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड में बने भव्य दीक्षांत मंडप में समारोह संपन्न हुआ. इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू, सम्मानित अतिथि संसदीय कार्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय,

प्राथमिक शिक्षकों को पदभार की तिथि से मिलेगा प्रमोशन

सुप्रीमकोर्ट के निर्देश के आलोक में रांची समेत पूरे राज्य में प्राथमिक शिक्षकों को प्रमोशन देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस बीच प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने लेटर जारी कर पदस्थापन की तिथि से प्रमोशन का लाभ देने का निर्देश दिया है। इसका शिक्षकों ने कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन की धमकी दी है।

शिक्षकों का वेतन भुगतान समय पर करें

पाकुड़: झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक स्थानीय आदर्श बिल्टू मवि में शनिवार को संघ के प्रधान सचिव गोपाल प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में हुई।

बीआइटी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ी, संस्थान में हर्ष

सदरी : बीआइटी ¨सदरी में शनिवार को दीपावली जैसा माहौल दिखा। राज्य सरकार ने बीआइटी ¨सदरी के शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर दी है। राजकीय अभियंत्रण संस्थान बीआइटी ¨सदरी में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से 65 वर्ष कर दी गयी है।

रांची जिले के 325 शिक्षकों की वरीयता सूची जारी

रांची : राज्य सरकार के हाई स्कूल शिक्षकों को प्रवर वेतनमान में प्रोन्नति देने के आदेश के तहत रांची जिले में 325 शिक्षकों की औपबंधिक वरीयता सूची जारी कर दी गई। रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर ने इसकी जानकारी देते हुए सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से इस सूची जांच कर यह आश्वस्त होने का निर्देश दिया है कि उसमें कोई त्रुटि तो नहीं है।

प्राथमिक शिक्षकों को ग्रेड टू में प्रोन्नति दे सरकार

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को सदर प्रखंड परिसर में जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुमताज अहमद ने कहा कि शिक्षकों की 12 वर्षों की अटूट सेवा के बाद भी ग्रेड टू में प्रोन्नति नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक के आदेश का विरोध करेंगे शिक्षक

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक के एक आदेश का विरोध करने का फैसला किया है। इस आदेश में कहा गया है कि प्रोन्नति प्राप्त अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्चतर पद का वेतनमान उसी दिन से मिलेगा जिस दिन से वे उच्चतर पद का प्रभार ग्रहण कर काम करना शुरू कर देंगे।

सीएम से होगी शिक्षकों के पदस्थापन में धांधली की शिकायत

दुमका। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला महिला इकाई कोर ग्रुप की बैठक रविवार को शिक्षक संघ भवन में पुनम भगत की अध्यक्षता में की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पुनम भगत ने कहा कि जिले में हुई नई नियुक्ति में रिक्त इकाई नहीं होते हुए भी नव नियुक्त शिक्षक का पदस्थापन किया गया है।

आदेश नहीं मान रहे शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

कुंडहित : प्रखंड क्षेत्र में मर्ज किए गए 14 विद्यालयों के शिक्षक विभाग का आदेश को नजरअंदाज करने से बाज नहीं आ रह हैं। जानकारी के अनुसार मर्ज किए गए विद्यालय के शिक्षकों को आसपास के विद्यालयों में प्रतिनियोजित किया गया लेकिन आज तक किसी भी शिक्षक ने योगदान नहीं दिया है।

ऑडिट नहीं करानेवाले शिक्षकों का रुकेगा वेतन

संवाद सहयोगी, बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र में बीईईओ हरि ठाकुर ने सीआरपी-बीआरपी के साथ बैठक की। इसमें सभी संकुल साधनसेवी को बताया गया कि कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए एसएमसी के खाते में राशि भेजी गई है।

22 वर्ष बाद शिक्षक बनेंगे हेडमास्टर

रांची : हाइस्कूल के उच्च योग्यताधारी शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति दी जायेगी. राज्य गठन के बाद पहली बार हाइस्कूल के शिक्षक हेडमास्टर के पद पर प्रोन्नत होंगे. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पदस्थापन व रिक्तियों की सूची उपलब्ध करायें : डीएसइ

मेदिनीनगर : जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिले के सभी प्रखंड के बीइइओ व निकासी व व्ययन पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में डीएसइ श्री कुमार ने कहा कि प्रखंडों में शिक्षक, शिक्षिकाओं की अद्यतन पदस्थापना विवरणी उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में स्वीकृत पद के विरूद्व कार्यरत शिक्षक कितना है.

80 शिक्षकों ने बुनियाद प्लस का लिया प्रशिक्षण

चाकुलिया | सोमवारको तीन स्थानों पर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बीआरसी कार्यालय परिसर एवं अभ्यास मध्य विद्यालय स्थित संकुल में लगभग 80 शिक्षकों को बुनियाद प्लस का

लेक्चरर पद पर नियुक्ति के लिए नौ तक दें आवेदन

रांची | बीआईटीसिंदरी में प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आवेदन करने की तिथि नौ दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने उक्त पद पर नियुक्ति के लिए 14 अक्टूबर तक की तिथि निर्धारित की थी।

राज्य के 2000 शिक्षकों की सैलरी पर संकट, सरकार से एक सप्ताह का मांग समय

रांची।राज्य के 125 वित्तरहित शिक्षण संस्थान इस बार अनुदान के लिए ऑन लाइन आवेदन जमा नहीं कर सके है। इसमें इंटर कॉलेज, हाई स्कूल मदरसा और संस्कृत विद्यालय शामिल है। शिक्षा विभाग ने पहली बार यह व्यवस्था शुरू की थी, कि अब अनुदान के लिए ऑन आवेदन ही कॉलेजों को जमा करने होंगे।

राज्य के 2000 शिक्षकों की सैलरी पर संकट, सरकार से एक सप्ताह का मांग समय

रांची।राज्य के 125 वित्तरहित शिक्षण संस्थान इस बार अनुदान के लिए ऑन लाइन आवेदन जमा नहीं कर सके है। इसमें इंटर कॉलेज, हाई स्कूल मदरसा और संस्कृत विद्यालय शामिल है। शिक्षा विभाग ने पहली बार यह व्यवस्था शुरू की थी, कि अब अनुदान के लिए ऑन आवेदन ही कॉलेजों को जमा करने होंगे।

जब टीचर को चढ़ गई शराब और उसने क्‍लास की छात्राओं को...

कोतबा। शराब के नशे में शिक्षक ने छात्राओं के साथ मारपीट कर उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। घटना की शिकायत पर स्कूल पहुंचे शिक्षा समिति के अध्यक्ष के सामने शिक्षक ने छात्राओं की पिटाई और उन्हें स्कूल से बाहर निकालने की बात कबूल की।

16,575 परीक्षार्थियों ने दी टेट की परीक्षा

दुमका : झारखंड अधिविद्य परिषद‍ द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को उपराजधानी दुमका के 23 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय ने कि प्रथम पाली में 18 परीक्षा केंद्र निर्धारित थे, जिनमें 7615 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. पर 186 अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा 23 केंद्रों में निर्धारित थी, जिसमें 9769 को उपस्थित होना था.

सातवां वेतनमान शीघ्र लागू करे सरकार

दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के दुमका जिला शाखा की बैठक जिला सचिव राजीव नयन तिवारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राज्य सरकार द्वारा अब तक सातवें वेतनमान को लागू नहीं किये जाने पर क्षोभ जताया गया.

जेटेट में मुन्ना भाई ने लगाई सेंध

RANCHI: जेटेट में एक बार फिर मुन्ना भाई ने सेंध लगा दी। रविवार को एग्जाम में सेंध लगाते रंगेहाथ गिरोह का सरगना हजारीबाग शहर से पकड़ा गया है। गिरफ्तार का नाम पुलिस गुप्त रखकर पूछताछ कर रही है। सरगना के पास से पुलिस ने क्फ् परीक्षार्थियों का एडमिड कार्ड, चेक व हजारों रुपए नगर बरामद किया है।

पूर्व में हुई शिक्षक नियुक्ति की जांच शुरू

देवघर : वर्ष 2014-15 में हुई शिक्षक नियुक्ति की जांच भी विभाग ने शुरू कर दी है। जबकि इस वर्ष नियुक्त हुए शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर काफी हो-हंगामा हुआ था तथा प्रमाणपत्र सत्यापन के बाद ही वेतन भुगतान की बात कही जा रही थी, लेकिन जांच में विलंब होने से शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जा रहा है।

विस का घेराव करेंगे शिक्षक

गोड्डा : जे टेट सफल पारा शिक्षक संघ आगामी 24 नवंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जे टेट के सभी सफल पारा शिक्षक रांची जाएंगे।

परिवर्तन के अनुरूप शिक्षक स्वयं को ढालें

रांची : उच्च शिक्षा में हो रहे परिवर्तन के अनुरूप ही शिक्षक खुद को ढालें। हम जितने अच्छे तरीके से उच्च शिक्षा के बदलते पहलुओं को समझेंगे, उसका उतना ही अधिक फायदा विद्यार्थियों को होगा। यह बात ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. शंभू दयाल सिंह ने कही।

मैट्रिक-इंटर में बेहतर रिजल्ट के लिए 26 को जैक सचिव करेंगे बैठक

जमशेदपुर | मैट्रिकऔर इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से 26 नवंबर को बैठक आयोजित की गई है।

विधानसभा: सदन में 3010.86 करोड़ का दूसरा अनुपूरक सरकार ने रखा, हो-हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश

रांची: सरकार की ओर से शुक्रवार को 3010.86 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया गया. हो-हल्ला के बीच संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय ने सदन पटल पर अनुपूरक बजट रखा. सोमवार को अनुपूरक पर चर्चा होगी. इसमें 2547.15 करोड़ रुपये का राजस्व खर्च और 463.71 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत व्यय) शामिल है. 

कल जेटेट की परीक्षा, जिले में बनाए गए हैं 27 केंद्र

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित होने वाली दूसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार सिंह ने बताया कि बोकारो में लगभग 17600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

शिक्षकों की प्रोन्नति को ले तलब होंगे सभी डीएसई

रांची : राज्य सरकार के सख्त आदेश के बावजूद किसी भी जिले में प्राथमिक शिक्षकों को सभी ग्रेड में प्रोन्नति नहीं मिली। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक कृपानंद झा से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी।

प्लस-2 स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर सरकार को नोटिस

रांची : हाई कोर्ट ने शुक्रवार को इंटर स्तरीय हाई स्कूलों में कई विषयों के शिक्षक नहीं रहने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर पूरे मामले पर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

335 केंद्रों पर 2.50 लाख विद्यार्थी कल देंगे परीक्षा

रांची : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 20 नवंबर को होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा से संबंधित आवश्यक सामग्री सभी जिलों को भेज दी गयी है. परीक्षा को लेकर राज्य भर के नौ जिला में 335 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. कक्षा एक से पांच व छह से आठ के लिए परीक्षा एक ही दिन होगी.

टेट परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त वीक्षक दे रहे योगदान

देवघर : झारखंड अधिविद्य परिषद के तत्वावधान में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 20 नवंबर को दो पाली में होगी. 17 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए देवघर में 24 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

रोजगार मेले में 405 युवकों को मिली नौकरी

जमशेदपुर : अवर प्रादेशिक नियोजनालय, जमशेदपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को दो दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया। दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार योजनांतर्गत लगे रोजगार मेले में पहले दिन 405 युवकों का चयन किया गया।

Rochak post : ऐसे लड़कों के साथ संबंध नहीं बनाना चाहती लड़कियां...!!

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

शिक्षकों को ग्रेड-4 में प्रोन्नति देने की मांग

कोडरमा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ईकाई कोडरमा की बैठक बुधवार को शिक्षक भवन कोडरमा में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने किया।

रांची में शिक्षकों को अब तक नहीं मिली प्रोन्नति

रांची: रांची में प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों को अब तक प्रोन्नति नहीं मिली है. जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा शिक्षकों की वरीयता सूची तैयार कर ली गयी है. जिला शिक्षा स्थापना समिति से वरीयता सूची को स्वीकृति नहीं मिली है. इस कारण शिक्षकों को ग्रेड फोर में अब तक प्रोन्नति नहीं मिल पायी है. 

नवनियुक्त 539 शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

देवघर : महीनों से वेतन के अभाव में शिक्षण कार्य कर रहे नवनियुक्त शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। उनके वेतन के लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिया है, उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें वेतन मिल जाएगा। लेकिन जिन 43 शिक्षकों से स्पष्टीकरण किया गया है उनके मामले में विभाग अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है।

नोट पर पाबंदी से रुकी 20 प्रतिशत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति

नोट पर पाबंदी से रुकी 20 प्रतिशत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति
जमशेदपुर । संवाददाता 1000 और 500 रुपये के नोट पर पाबंदी का असर कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति पर भी पड़ा है। शिक्षा विभाग की मानें तो नोटबंदी के कारण लगभग 20 प्रतिशत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दी जा सकी है। इस समस्या से लगभग 8 से 10 हजार विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं।

पारा शिक्षकों ने पूर्व तिथि से बनाई हाजिरी

नौडीहा, पलामू : नौडीहा प्रखंड क्षेत्र के ललगड़ा पंचायत के कुहकुह मवि में हड़ताल से लौटे पारा शिक्षकों ने दो नवंबर से उपस्थिति बनाई है।

शिक्षक बहाली को ले काउंसिलिंग आज

कोडरमा : जिले के चारों कस्तूरबा विद्यालय व तीन मॉडल स्कूलों के लिए काउंसिलिंग शनिवार को कोडरमा स्थित परियोजना उच्च विद्यालय में किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी पीपी झा ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय 36 व मॉडल विद्यालय के 27 कुल 63 पदों के लिए 350 आवेदन किया गया है।

16 पारा शिक्षकों के मानदेय पर रोक

16 पारा शिक्षकों के मानदेय पर रोक
गढ़वा। जिला प्रतिनिधि डीइओ बालेश्वर साहनी ने शुक्रवार को डंडा प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अनुपात के अनुसार बच्चों की उपस्थिति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए 16 पारा शिक्षकों के मानदेय पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति नहीं होगी, तब तक उनके मानदेय पर रोक लगी रहेगी।

प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य के प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की हाईकोर्ट ने विस्तृत जानकारी मांगी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पीके मोहंती और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सरकार को यह बताने को कहा है कि किस विषय में कितने शिक्षक हैं।

पांच पारा शिक्षकाें पर प्राथमिकी दर्ज

प्रखंड के पांच पूर्व पारा शिक्षक के विरुद्ध जमुआ बीईइओ गौतम प्रसाद सिंह ने सरकारी राशि गबन करने के मामले में जमुआ थाना में केस दर्ज कराया है। आवेदन में उल्लेख है की वर्ष 2005 में ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोलोडीह में अर्जुन पंडित, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय

मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, प्रतिनियुक्ति होगी

पूर्वी सिंहभूम के मॉडल स्कूलों में अब शिक्षकों की नियुक्ति नहीं प्रतिनियुक्ति होगी। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश की विवेचना करने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने कहा है कि मॉडल स्कूल में तात्कालिक व्यवस्था 31 मार्च 2017 तक करने का योजना है।

प्रोन्नति देने में डीएसई के टालमटोल से शिक्षक खफा

प्रोन्नति को लेकर राजकीय बुनियादी विद्यालय रामगढ़ में शनिवार को अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ और झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अशोक भारद्वाज ने की और संचालन कृष्णकांत सिंह ने किया

पारा शिक्षकों के हड़ताल को सफल बनाने वाले को सम्मानित करने का निर्देश

मेदिनीनगर | झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक संघ ने बैठक कर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा से डीएसई को अवगत कराने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता मनाेज कुमार सिंह संचालन उदय राम ने किया। इसी के साथ बैठक में हड़ताल की समीक्षा भी की गई।

स्कूल की समय सारणी बदलने की मांग, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का राजभवन के समीप धरना

विद्यालयकी समय सारणी बदलने समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने राजभवन के समक्ष धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में दिए गए धरना में संघ की प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश के 24 जिलों के पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

पुरस्कार को नहीं भेजी गई शिक्षकों की सूची

 गिरिडीह : पुरस्कार और सम्मान पाना हर किसी के लिए गर्व की बात होती है। बात जब सरकारस्तर से पुरस्कृत होने की हो तो इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार योजना के तहत अनुमंडल, जिला और राज्यस्तर पर शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाता है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा: ओएमआर शीट की काॅपी ले जा सकेंगे परीक्षार्थी

रांची: शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 नवंबर को होगी. परीक्षा की तैयारी को लेकर शनिवार को जैक में जिला शिक्षा पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी की बैठक हुई. पदाधिकारी को परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया गया.

अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे पारा शिक्षक : महासंघ

झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक गुरुवार को बीआरसीसी कार्यालय परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता रोबिन चक्रबर्ती ने की। बैठक में निरसा, एग्यारकुंड कलियासोल प्रखंड के पारा शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

सरकार से नाराज हैं प्राइमरी टीचर, नहीं मानी बात तो करेंगे ऐसा काम

रामगढ़।बुनियादी विद्यालय रामगढ़ में गुरुवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महासचिव अशोक राज ने की। इस अवसर पर जिले के प्राथमिक शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं दिए जाने लोकर लेकर शिक्षकों ने रोष जताया।

नौ पारा शिक्षकों को किया गया बर्खास्त : डीसी

सर्व शिक्षा अभियान स्थापना समिति की मंगलवार को हुई बैठक में जिला के पांच प्रखंडों के कुल नौ पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी का निर्णय लिया गया। यह जानकारी पलामू डीसी अमित कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि बर्खास्त शिक्षक पारा शिक्षक संघ के नेता एवं प्रतिनिधि हैं जो अन्य पारा शिक्षकों को विद्यालय जाने में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे।

मंत्री से हुई वार्ता, पारा शिक्षकों की हड़ताल टूटी

झरिया | झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक महासंघ द्वारा घोषित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत झरिया प्रखंड में पारा शिक्षक संघ झरिया इकाई के द्वारा गुरुवार को बीआरसी भवन पर धरना सभा की गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार से पारा शिक्षक दु:खी एवं कुंठित है।

काम पर नहीं लौटने वाले पारा शिक्षकों को बर्खास्त करें : डीएसपी

काम पर नहीं लौटने वाले पारा शिक्षकों को बर्खास्त करें : डीएसपी
जामताड़ा। जामताड़ा सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में गुरुवार को विभिन्न प्रखंडों के बीइइओ तथा बीपीओ की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएसई अभय शंकर ने की। मौके पर हड़ताली पारा शिक्षकों के योगदान, स्कूलों में बिजली वायरिंग, बेंच-डेस्क खरीद सहित कई अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

32 स्कूलों में 38 शिक्षकों का प्रतिनियोजन

32 स्कूलों में 38 शिक्षकों का प्रतिनियोजन
धनबाद। मुख्य संवाददाता जिले के 32 उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में 38 प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया गया है। डीसी की मंजूरी के बाद डीएसई ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

प्लस-टू शिक्षक नियुक्ति की अनुशंसा आयोग को

रांची: राज्य के 171 प्लस-टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी गयी है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जुलाई में नियुक्ति की अनुशंसा कार्मिक विभाग को भेजी थी.

20 नवंबर को ही जेटेट

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दूसरी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 20 नवंबर को ही होगी। जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के अनुसार परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आरडीडीइ ने की पारा शिक्षक नियुक्ति मामले में अनियमितता की जांच

गोड्डा : आरडीडीइ अशोक कुमार शर्मा गुरुवार को गोड्डा सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय जांच पड़ताल के लिए पहुंचे. उनके साथ दुमका डीइओ धनदेव राय, सहायक समीम आलम भी थे. आरडीडीइ शर्मा ने बताया कि वर्ष 2010 में बोआरीजोर प्रखंड में तत्कालीन बीइइओ वासुदेव राय ने पारा शिक्षक की नियुक्ति के मामले में

पारा शिक्षकों की मांगों पर सरकार करे पुनर्विचार : संघपाकुड़िया

पाकुड़िया : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ पाकुड़िया इकाई की बैठक परिसदन परिसर में गुरुवार को आयोजित की गयी. इसमें प्रमुख सुशीला मरांडी, जिप सदस्य स्टीफन मरांडी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सलोमी बेसरा मौजूद थे. प्रमुख ने कहा कि पारा शिक्षक पिछले दो माह से हड़ताल पर हैं.

शिक्षकों ने दिया आंदोलन की चेतावनी


जागरण संवाददाता, सरायकेला: ग्रेड चार में प्रोन्नति के लिए जारी सूची की विसंगतियां दूर करने के लिए झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक फुलमनी खालखो को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रेड चार में जो सूची जारी की गयी है वह विसंगतियों से भरा है।

प्रदेश संघ के निर्देश पर ही हड़ताल वापस होगी: संघ

जलडेगा : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षकों ने गुरुवार को बीआरसी के समक्ष धरना दिया. इस दौरान पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि प्रदेश पारा शिक्षक संघ के निर्देश पर हड़ताल की गयी है और उन्हीं के निर्देश पर हड़ताल वापस भी होगा. 

घर पर तैयार करें एग्जाम हॉल का माहौल, तो पास कर जाएंगे हर परीक्षा

भोपाल। 12वीं के बाद हर छात्र का सपना होता है कि देश के नामचीन कॉलेज में उच्च शिक्षा हासिल करे। किसी भी अच्छे कॉलेज में दाखिले के लिए 85 से 90 फीसदी अंकों की जरूरत होगी।

शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार एक अलग एजेंसी बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार एक नई एजेंसी बनाने की तैयारी कर रही है। यह एजेंसी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधीन बनाई जा सकती है। एजेंसी केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के अलावा राज्यों के लिए भी शिक्षकों की भर्ती आदि का कार्य कर सकेगी।

32 स्कूलों में 38 शिक्षकों का प्रतिनियोजन

धनबाद। मुख्य संवाददाता जिले के 32 उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में 38 प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया गया है। डीसी की मंजूरी के बाद डीएसई ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

मोदी जी ने चालाया काले धन को खत्म करने का ब्रह्मास्त्र : असर ये होंगे

मोदी जी ने चालाया काले धन को खत्म करने का ब्रह्मास्त्र : असर ये होंगे--
१- घटेंगी सभीं वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें.
२- जमीनों और मकानों, फ्लैटों की कीमतें आधे से भी कम हों जाएंगी.

नोसेना में 290 ट्रेड अप्रेंटिस के पद, आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर 2016, आईबीपीएस में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 4200 पद

नोसेना में 290 ट्रेड अप्रेंटिस के पद, आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर 2016, आईबीपीएस में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 4200 पद

वरीयता सूची को कोर्ट में चुनौती देगा शिक्षक संघ

एजुकेशन रिपोर्टर |जमशेदपुर/चाईबासा प्रोन्नति के लिए जारी वरीयता सूची में संशोधन मामले में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला शिक्षा अधीक्षक से टकराने के मूड में है। सूची में संशोधन की मांग को डीएसई द्वारा खारिज किए जाने के बाद शिक्षकों ने इसे कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है।

कस्तूरबा विद्यालय में 15 तक बहाल होंगे शिक्षक

धनबाद | कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय में रिक्त 11 पदों पर बहाली 15 नवंबर तक की जाएगी। शिक्षिकाओं की नियुक्ति के लिए मंगलवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई।

पारा शिक्षक हो रहे एकजुट, हड़ताल तेज करने का निर्णय

टुंडी | टुंडीप्रखंड पारा शिक्षक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को टुंडी बीआरसी कार्यालय के समक्ष हड़ताली पारा शिक्षकों की बैठक हुई।

सरकार ने नहीं मानी मांगें, पारा शिक्षकों से जयपाल सिंह स्टेडियम कराया खाली

रांची. 20 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों को पुलिस ने मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम (कैंप जेल) से हटा दिया। स्टेडियम से हटाए जाने के बाद सभी पारा शिक्षक अपने-अपने जिला रवाना हो गए। अधिकांश पारा शिक्षक पलामू, गिरिडीह, गढ़वा और चतरा जिले से रांची में जमे थे।

मांडू में तीन पारा शिक्षकों ने स्कूलों में दिया योगदान

मांडू| जिलाशिक्षा अधीक्षक के निर्देश के बाद पारा शिक्षक हड़ताल से लौटने लगे हैं। प्रखंड संसाधन केंद्र मांडू में मंगलवार को दो स्कूलों के तीन पारा शिक्षक बीआरसी केंद्र मांडू में योगदान देकर अपने स्कूल लौट गए।

प्रशासन सख्त, पारा शिक्षकों ने छोड़ा मैदान

रांची : पुलिस प्रशासन की सख्ती से पारा शिक्षकों ने मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम को खाली कर दिया। झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के बैनर तले घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम के तहत पारा शिक्षक 20 अक्टूबर से जयपाल सिंह स्टेडियम में जमे थे।

आज शुरू होगी पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया

 हजारीबाग : अपने मांगों को लेकर अड़े हड़ताली पारा शिक्षकों को हटाने के लिए एक नवंबर को स्थापना समिति द्वारा पारित आदेश का अनुपालन बुधवार से शुरू होगा। विद्यालय बंद होने की दशा में यह प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी थी। ग्राम शिक्षा समिति बुधवार को विद्यालय खुलने के बाद इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई शुरू करेगी।

झारखंड में तीसरी-चौथी श्रेणी की नौकरियों में स्थानीय को प्राथमिकता

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रदेश के 11 गैर अनुसूचित जिलों की तृतीय और चतुर्थ वर्गीय नौकरियों में अब उस जिले के लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। बेहतर योग्यता होने पर ही उस जिले से बाहर के लोग इन नौकरियों को पा सकेंगे। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया है।

एक ही बन पाएंगे हेडमास्टर, 421 जाएंगे ग्रेड फोर में


  • धनबाद/ मुख्य संवाददाता 1175 शिक्षकों में से एक ही शिक्षक हेडमास्टर बनने की अर्हता रखते हैं। झरिया प्रखंड के शिक्षक प्रेम किशोर श्रीवास्तव प्रोन्नति पाकर हेडमास्टर बनने वाले एकमात्र शिक्षक होंगे। मंगलवार को डीएसई विनीत कुमार ने बताया कि ग्रेड फोर व ग्रेड सेवेन में प्रोन्नति के लिए अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आर्ट्स में 725, विज्ञान में 380 व उर्दू में 70 शिक्षकों का नाम है। 15 दिनों में संबंधित शिक्षकों को आपत्ति अपने डीडीओ सह हेडमास्टर के माध्यम से जिला कार्यालय में जमा करनी है। इनमें 421 शिक्षकों को ग्रेड फोर में प्रोन्नति मिलेगी। ग्रेड फोर व ग्रेड सेवेन के बाद ग्रेड थ्री में शिक्षकों को प्रोन्नति दी जाएगी। डीएसई ने कहा कि वरीयता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। किसी भी शिक्षक को आपत्ति है तो आवेदन दें। उसके बाद विभाग जिम्मेवार नहीं होगा। 

अब भी हड़ताल पर 1312 पारा शिक्षक

जामताड़ा : जिले के अधिकांश पारा शिक्षक अब भी बेमियादी हड़ताल पर हैं। प्रशासन की कार्रवाई की चेतावनी का उन पर कोई असर नहीं है। इसी का नतीजा है कि 1312 पारा शिक्षक अब भी हड़ताल पर हैं। शिक्षा विभाग उन्हें योगदान कराने की कवायद में जुटा है। दूसरी तरफ आंदोलनकारियों का संघ काम पर लौटे पारा शिक्षकों को फिर से हड़ताल में शामिल कराने का प्रयास कर रहा है।

पारा शिक्षकों में टकराव की बन रही संभावना

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर में पारा शिक्षकों के बीच ही योगदान देने को लेकर आपस में टकराव की स्थिति बनती जा रही है। खासकर हड़ताल से लौट चुके पारा शिक्षकों और अब भी हड़ताल पर डटे पारा शिक्षकों के बीच यह संभावना बढ़ गयी है।

पारा शिक्षकों का घेरा डालो, डेरा डालो खत्म

रांची. पारा शिक्षकों का राजधानी में घेरा-डालो, डेरा-डालो कार्यक्रम मंगलवार को समाप्त हो गया. हड़ताली पारा शिक्षक 20 अक्तूबर से जयपाल सिंह स्टेडियम में डेरा डाले हुए थे. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि हड़ताल जारी रहेगी.  नौ नवंबर को प्रखंड में धरना देंगे.

अल्टीमेटम समाप्त, अब होंगे बरखास्त

जामताड़ा : जिला के हड़ताली पारा शिक्षक को जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा  बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी योगदान नहीं कर रहा है. हाल ही में डीएसई ने पारा शिक्षकों को बरखास्त करने के लिए  जिला के सभी बीइइओ का पत्र जारी का कहा था कि दो दिन अंदर योगदान नहीं करने वाले पारा शिक्षकों को ग्राम शिक्षा समिति  की बैठक आयोजित कर सेवा से बरखास्त करें. 

मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे शिक्षक

बासुकिनाथ : झारखंड सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ ने मंगलवार को जरमुंडी में मांगन प्रसाद राव की अध्यक्षता में बैठक की. प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. 

जयपाल सिंह स्टेडियम को पारा शिक्षकों ने कहा 'अलविदा'

RANCHI : आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों ने मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद जयपाल सिंह स्टेडियम को खाली कर दिया। पिछले कई दिनों से हड़ताली पारा शिक्षकों यहां डेरा जमाए हुए थे। स्टेडियम खाली करने के पहले उन्होंने मैदान की साफ- सफाई की, फिर अभियान गीत व राष्ट्रीय गान गाया। इसके बाद वे स्टेडियम से कूच कर गए.

जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रखेंगे

हंटरगंज. प्रखंड के राजकीय मवि हंटरगंज में मंगलवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंभु यादव ने की. बैठक में सीआरपी स्तर पर कमेटी का गठन किया गया. कमेटी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालय की  जांच कर प्रतिवेदन मुख्यालय भेजने  का निर्णय लिया गया.

सरकार की तानाशाही के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन

रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पारा शिक्षकों के  आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र के निकट एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया़  कार्यक्रम में सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने पारा शिक्षकों की मांगों को उचित ठहराते हुए

500 एवं 1000 की currency पर प्रतिबंध लगाने एवं भारतीय मुद्रा से संबंधित प्रैस नोट

500 एवं 1000 की currency पर प्रतिबंध लगाने एवं भारतीय मुद्रा से संबंधित प्रैस नोट

फर्जी सर्टिफिकेट में 7 पारा शिक्षकों पर केस

बेंगाबाद में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले पारा शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बीईईओ के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 257/16 में बसमता के बिरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, धोबनी के कार्तिक

पारा शिक्षकों को बर्खास्त किया तो होगी तालाबंदी

झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ डुमरी प्रखंड इकाई की बैठक शनिवार को डुमरी डाक बंगला में हुई। अध्यक्षता संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डीलचंद महतो ने की और संचालन रामजी जायसवाल ने की। बैठक में पारा शिक्षकों के प्रति सरकार के नीतियों का विरोध करते हुए हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया।

416 पारा शिक्षक काम पर लौटे 155 की बर्खास्तगी की प्रकिया शुरू

भास्कर न्यूज | सिमडेगा/जलडेगा जिले के जलडेगा और कोलेबिरा के पारा शिक्षकों को छोड़ अन्य प्रखंडों के पारा शिक्षक काम पर लौट गए हैं। शनिवार को जलडेगा प्रखंड के 84 विद्यालयों में कार्यरत 155 पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

171 शिक्षकों को मिला ग्रेड प्रोन्नति का लाभ, हर्ष

जिले के प्राथमिक मध्य विद्यालयों के कुल 171 शिक्षकों को ग्रेड-वन से ग्रेड-टू में प्रोन्नति दी गई है। इस बात की जानकारी देते हुए डीएसई प्रबला खेस ने बताया कि प्रोन्नति पाने वाले शिक्षकों में अप्रशिक्षित स्नातक वर्ग के 80 शिक्षक के अलावा अंतर जिला स्थानांतरण से आए अप्रशिक्षित स्नातक वर्ग के 18 शिक्षक, पहले से प्रशिक्षण प्राप्त 57 शिक्षक शामिल हैं।

पारा शिक्षक डटे हैं हड़ताल पर, डीएसई फैला रहे हैं अफवाह : महासंघ

झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पलामू डीएसई के द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है कि पलामू के सभी पारा शिक्षक अपने विद्यालय वापस गए है।

पारा शिक्षकों की हड़ताल 50वें दिन भी रही जारी

मांगों के समर्थन में क्षेत्र के कार्यरत पारा शिक्षक शनिवार को 50वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। सरकार ने उन्हें योगदान करने के लिए बर्खास्त करने की धमकी के साथ साथ कई निर्देश जारी किया है। लेकिन वे सभी धमकी और निर्देश काे नजरअंदाज करते हुए संघ के अंदर चट्टानी एकता बनाते हुए मांग पर आवाज बुलंद करने लगे हैं। हालांकि पारा शिक्षकों के साथ अब राजनीतिक दल के लोग भी हमराही बनने लगे हैं।

सभी पारा शिक्षक हड़ताल पर अडिग

जिलेमें सभी पारा टीचर अपनी चट्टानी एकता के साथ हड़ताल पर डटे हुए है। उक्त बाते शनिवार को रामवि बाजार प्रांगण में पारा शिक्षकों की आयोजित बैठक में झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजेश नंदन सिंह ने कही है।

हड़ताल पर डटे रहेंगे पारा शिक्षक

गोविंदपुर | गोविंदपुरप्रखंड पारा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को बेसिक स्कूल परिसर में प्रखंड अध्यक्ष बिशु महतो की अध्यक्षता मे हुई इसमें प्रखंड के 619 पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प लिया जिला सचिव सिद्दीक शेख ने कहा कि गलत फहमी के कारण कुछ पारा शिक्षकों ने योगदान कर लिया था

48 पारा शिक्षकों ने स्कूल में दिया योगदान

भास्करन्यूज|रामगढ़ जिलाशिक्षा विभाग के कड़े रुख के बाद जिले में हड़ताली पारा शिक्षकों के काम पर वापस आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को मांडू के सात, गोला के 15, पतरातू वन के 12 और पतरातू टू के 14 सहित कुल 48 पारा शिक्षक काम पर वापस लौट आए हैं।

सरकार के सामने झुके पारा शिक्षक , गोड्डा जिला में 2322 पारा शिक्षक काम पर लौटे

गोड्डा : अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार कोडीएसइ अशोक कुमार झा ने कहा कि जिले में हड़ताल पर गये  2322 पारा शिक्षक काम पर लौट गये हैं. मंगलवार से अलग-अलग प्रखंड क्षेत्र स्कूलों में नियमित रूप से सभी पारा शिक्षक पठन पाठन कार्य करेंगे. बताया कि हड़ताल अवधि के दौरान जिले के अलग अलग प्रखंडों के 449 पारा शिक्षक हड़ताल में शामिल नहीं हुए थे.

Blog Editor : हवस के अड्डे बनते स्कूल

निर्भया कांड के बाद हुई सामाजिक क्रांति के बाद हम सोच रहे थे कि समाज में महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी। महिलाओं के प्रति अपराधों के लिए कानून भी कड़े किए गए लेकिन कुछ भी तो नहीं बदला। आंकड़ों पर गौर करें तो हालात काफी भयावह नजर आते हैं।

दो दिनों में ज्वाइन नहीं करने वाले पारा शिक्षकों को बर्खास्त करें : डीएसई

भास्कर न्यूज | मांडू हड़ताल से अब तक नहीं लौटने वाले पारा शिक्षकों को दो दिन के अंदर चयन मुक्त किया जाएगा। इसके लिए रामगढ़ डीएसई अनिल कुमार चौधरी ने कार्रवाई करने के लिए मांडू बीईईओ को पत्र प्रेषित किया है। इसमें उन्होंने बीईईओ को दो दिनों का समय देकर कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट से कार्यालय को अवगत कराने की बात कही है।

राज्य स्थापना दिवस का विरोध करेंगे पारा शिक्षक

समायोजन की मांग पर पारा शिक्षकों अनिश्चितकालीन हड़ताल 49वें दिन भी जारी रहा। संघ के जिलाध्यक्ष विजय पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि रघुवर सरकार की तानाशाही फरमान के दबाव में जिले के डीसी ने पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की है, जिससे पारा शिक्षक डरने वाले नहीं है।

जयनगर : बर्खास्तगी के आदेश का किया विरोध

सरकार की ओर से हड़ताली पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने के दिए गए आदेश के विरोध में पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को सांथ स्थित बीआरसी भवन में बैठक की। बैठक में पारा शिक्षकों ने संयुक्त रूप से हड़ताल नहीं समाप्त करने का निर्णय लिया।

स्कूलों से अनुपस्थित 1717 पारा शिक्षक किए जाएंगे बर्खास्त

पारा शिक्षकों की हड़ताल की वजह से स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित होने को राज्य परियोजना निदेशक ने गंभीरता से लिया है। एसपीडी मुकेश कुमार ने सभी डीएसई को पत्र लिख कर पारा शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएसई विनीत कुमार ने सभी बीईईओ को पत्र जारी 24 घंटे की अंतिम चेतावनी दी थी।

मुक्त करने के आदेश पर काम पर लौटे पारा शिक्षक- डीएसई

सिटीरिपोर्टर | जमशेदपुर हड़तालीपारा शिक्षकों को चयनमुक्त करने का आदेश निकलते ही ये शिक्षक अपने स्कूल में काम पर लौटने लगे हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बांके बिहारी सिंह के अनुसार हड़ताली 433 पारा शिक्षकों में से 80 प्रतिशत से अधिक शुक्रवार को काम पर लौट गए।

प्रोन्नति वरीयता सूची पारदर्शी, कोई संशोधन नहीं होगा- जिला शिक्षा अधीक्षक

जमशेदपुर| शिक्षकसंघों की प्रोन्नति के लिए जारी वरीयता सूची में संशोधन की मांग को जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बांके बिहारी सिंह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा वरीयता की जो सूची विभाग द्वारा जारी की गई है, वह पूरी तरह से पारदर्शी है।

बर्खास्तगी के बावजूद पारा शिक्षक अपने फैसले पर अडिग, हड़ताल जारी

उपायुक्तकी अध्यक्षता में हुई जिला चयन समिति की बैठक के बाद शुक्रवार शाम 1745 पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी का फरमान जारी कर दिया गया। इस फैसले को पारा शिक्षकों ने तुगलकी फरमान कहा है। इससे पूर्व जिला स्कूल मैदान में पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार बेहरा की अध्यक्षता में पारा शिक्षकों ने बैठक की।

राज्य में 1148 पारा शिक्षक काम पर लौटे

रांची | पिछले44 दिनों से हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षकों में करीब 1148 काम पर वापस लौट आए हैं। इनमें पश्चिमी सिंहभूम के 383 पारा शिक्षक काम पर लौट आए। मनोहरपुर प्रखंड के 85 पारा शिक्षकों ने वापस योगदान दिया है। वहीं आनंदपुर प्रखंड से भी चार पारा शिक्षकों ने योगदान दिया है।

पारा टीचर्स बनाएंगे आंदोलन उग्र करने के लिए रणनीति

रांची | वेतनमाननिर्धारित करने समेत अन्य मांगों को लेकर राज्यभर के पारा शिक्षक जयपाल सिंह स्टेडियम में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को हड़ताली पारा शिक्षकों ने कहा कि आंदोलन को उग्र बनाने के लिए वे अब रणनीति बनाएंगे। यह भी कहा कि बर्खास्तगी की कार्रवाई से हम डरनेवाले नहीं है।

ग्रेड-3 में प्रोन्नति के लिए 1743 शिक्षकों की सूची जारी

भास्कर न्यूज | जमशेदपुर /चाईबासा डीएसई (जिला शिक्षा अधीक्षक) कार्यालय ने शुक्रवार को प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों के ग्रेड थ्री में प्रोन्नति के लिए वरीयता सूची जारी की। इसमें कुल 1743 शिक्षकों के नाम शामिल हैं। इस सूची के आधार पर ही शिक्षकों को प्रोन्नति दी जाएगी।

पैसे के अभाव में पारा शिक्षक नहीं करा पाया इलाज, हो गई मौत

पैसे के अभाव में पारा शिक्षक नहीं करा पाया इलाज, हो गई मौत
जादूगोड़ा संवाददाता पूर्वी सिंहभूम में पोटका के दुड़कू स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पारा शिक्षक मोहनचंद्र गोराई की गुरुवार रात 11 बजे मृत्यु हो गई। मृतक कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें यूसील की जादूगोड़ा यूसील अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

6 साल की बच्ची के साथ अननेचुरल सेक्स करती थीं टीचर्स, हुईं गिरफ्तार

पटना [जेएनएन]। राजधानी के गांधी मैदान के पास स्थित एक नामी मिशनरी स्कूल की दो महिला टीचर एलकेजी में पढ़ने वाली एक छह साल की मासूम बच्ची को एकांत रूम में ले जाती और दरवाजा बंद कर उसके प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीजें चुभोती थी।

पारा शिक्षकों का ऐलान-सरकार की धमकियों से नहीं डरेंगे

पारा शिक्षकों का ऐलान-सरकार की धमकियों से नहीं डरेंगे
चक्रधरपुर। संवाददाता  पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के पास हड़ताली पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को बैठक की। निर्णय लिया कि सरकार की धमकियों का हम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, मांगें पूरी होने तक एकजुट होकर हड़ताल करेंगे।

बर्खास्तगी मंजूर, पर मांग पूरी होने तक नहीं झुकेंगे

गोइलकेरा। संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम में अपनी मांगों को लेकर डेढ़ महीने से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को ऐलान किया किया कि सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे ये मंजूर है, लेकिन मांग पूरी होने तक वे नहीं झुकेंगे।

24 घंटे के भीतर होगी 89 पारा शिक्षकों पर कार्रवाई

दुमका। 24 घंटे के भीतर करीब 89 से अधिक पारा शिक्षकों पर गाज गिरने वाली है। रांची जिला शिक्षा अधीक्षक शिवेंद्र कुमार ने खलारी प्रखंड के 89 पारा शिक्षकों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।

हटाए जाएंगे 2021 हड़ताली पारा शिक्षक

देवघर : जिला शिक्षा अधीक्षक छठू विजय सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को उर्दू मकतब विद्यालय में बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी व परियोजना कर्मी की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय हुआ कि 4256 पारा शिक्षकों में लगभग 2021 पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। इन्हें चयन मुक्त किया जाएगा।

पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी रहेगी : झाप्रपाशिसं

जासं, धनबाद : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के जिला सचिव शेख सिददीक एवं उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि जिले में अफवाहों का बाजार गर्म है। पारा शिक्षक किसी भी स्थिति में विद्यालय में योगदान नहीं करेंगे, हड़ताल के समय पारा शिक्षक अगर करते हैं तो संघ के पीठ में छुरा घोंपने वाली बात है।

काम पर नहीं लौटे पारा शिक्षक तो आज बर्खास्तगी तय

संस, रामगढ़ : अपनी मांगों के समर्थन में एक माह से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों को शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया गया है। हड़ताल पर गए पारा शिक्षक अगर निर्धारित तिथि यानी की पांच नवंबर को अपने-अपने विद्यालय में ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

चंडीगढ़ : सरकारी नौकरी के लिए अब आयु सीमा 37 साल

चंडीगढ़, 4 नवंबर चंडीगढ़ में शुक्रवार को यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर सांसद किरण खेर ने सरकारी नौकरियों में आयु सीमा बढाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर उनके कई रूप दिखे। आयु सीमा बढ़ाने को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए किरण खेर पहले भावुक हो गईं।

बर्खास्तगी की धमकी से डराना बंद करे सरकार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी पारा शिक्षक अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे. बर्खास्तगी पत्र जैसी धमकी और किसी तरह के दबाव से पारा शिक्षक डरने वाले नहीं हैं.

2216 पारा शिक्षक को चयनमुक्त कराने का डीसी ने दिया आदेश

दुमका : दुमका के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने तीन नवंबर के डेडलाइन तक काम पर न लौटने वाले 2216 पारा शिक्षकों के चयनमुक्त कराने का आदेश दिया है. डीसी ने बताया कि जिले के 3758 में से 1542 पारा शिक्षक हड़ताल से लौट आये हैं. जो पारा शिक्षक हड़ताल पर नहीं हैं, उनके मानदेय का भुगतान भी कर दिया गया है.

बरखास्तगी के अल्टीमेटम से आक्रोशित पारा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

गोड्डा  : बरखास्तगी के अल्टीमेटम मिलने के बाद शुक्रवार को पारा शिक्षकों ने स्थानीय गांधी मैदान में प्रदर्शन किया. इसमें सैंकड़ों की संख्या में पारा शिक्षक शामिल हुए और अपनी एकता दिखाई. इसके बाद समाहरणालय परिसर में जमा होकर शिक्षा सचिव सहित जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की.

डीसी के आदेश के 24 घंटे बाद भी शिक्षकों पर प्राथमिकी नहीं

गोड्डा : उपायुक्त के निर्देश के 24 घंटे बाद राशि उठाव कर स्कूल भवन नहीं बनाने वाले 40 में से 12 शिक्षक व ग्रासिस अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. इसको लेकर गुरुवार को डीसी ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक की और बैठक की तिथि पर ही प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.

अब होगा उग्र आंदोलन : संघ

संवाद सूत्र, गोड्डा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को गांधी मैदान में जिलास्तरीय बैठक हुई। इसमें सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन मंत्री शफीक आलम ने की। सभी संघ के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली।

बर्खास्तगी मंजूर, पर झुकेंगे नहीं : अखिल झारखंड पारा शिक्षक संघ

संवाद सूत्र, गोईलकेरा : पिछले डेढ़ महीने से आंदोलनरत गोईलकेरा के पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को साफ किया कि सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे ये मंजूर है, लेकिन मांग पूरी होने तक वे नहीं झुकेंगे। आंदोलन खत्म होने से पहले सरकार की धमकी से डरकर स्कूल भी ज्वाइन नहीं करेंगे।

बर्खास्तगी पत्र से पारा शिक्षक डरने वाले नहीं : दीपक

चाईबासा : जिला स्कूल के प्रांगण में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार बेहरा की अध्यक्षता में बैठक बुलायी गई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि पारा शिक्षक लगातार 15 वर्षों से सेवा देते हुए आ रहे हैं। राज्य महासंघ की आहवान पर पिछले 21 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।

डीएसई के संज्ञान में डाली प्रोन्नति सूची की खामियां

जमशेदपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रोन्नति सूची में आपत्ति के संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के जरिए संघ ने प्रोन्नति सूची में कई त्रुटि सुधार पर विचार करने की मांग की है।

समायोजन की मांग पर अड़े पारा शिक्षक

कोडरमा : स्थायी शिक्षक के रूप में समायोजन की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षकों की हड़ताल शुक्रवार को 41वें दिन भी जारी रही. पारा शिक्षक अपनी मांग पर अड़े हैं और राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे बरखास्तगी की कार्रवाई के कदम का कड़ा विरोध जताया है. 

गुमला : 1841 पारा शिक्षक होंगे बरखास्त

गुमला : गुमला जिले के 1841 पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं बरखास्त होंगे. ये सभी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते दो माह से हड़ताल पर हैं. प्रशासन ने सभी शिक्षकों को 25 अक्तूबर तक काम पर वापस आने के लिए कहा था, लेकिन ये शिक्षक-शिक्षिकाएं अभी तक काम पर वापस नहीं आये हैं, इसलिए इन लोगों को बरखास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

हड़ताल से लौटे 543 पारा शिक्षक , अभी भी 1717 पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे

धनबाद: जिले के करीब 543 पारा शिक्षक हड़ताल से वापस लौट चुके हैं. हालांकि अभी भी 1717 पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे हैं. जिले में कुल करीब 2925 पारा शिक्षक हैं, जिसमें करीब 665 शिक्षक हड़ताल पर ही नहीं गये थे. अब सात नवंबर तक स्कूल बंद है.

रांची: 12486 पारा टीचर्स बर्खास्त, 12 सितम्बर से हड़ताल पर हैं, कई जिलों में आखिरी मौका आज

रांची: 12486 पारा टीचर्स बर्खास्त, 12 सितम्बर से हड़ताल पर हैं, कई जिलों में आखिरी मौका आज

कहां कितनी बर्खास्तगी

भास्कर टीम | रांची/हजारीबाग/दुमका वेतनमाननिर्धारण और सेवा नियमित करने की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल कर रहे पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को राज्य में 12486 पारा शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। कई जिलों में उन्हें काम पर लौटने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया गया है, वरना बर्खास्त कर दिया जाएगा।

तीन शिक्षकों का हुआ प्रतिनियोजन

धनबाद | शिक्षकविहीनविद्यालयों में शिक्षक की कमी को ध्यान में रखते हुए डीईओ डॉ माधुरी कुमारी ने तीन शिक्षकों का प्रतिनियोजन विभिन्न उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में किया है।

अब जैक की ओर डीईओ को भेजी रही है फर्जी सत्यापन रिपोर्ट

जिलेके प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बहाल शिक्षकों की टेट प्रमाण पत्रों की सत्यापन में रोज नया खुलासा हो रहा है। जिला शिक्षा विभाग को प्रमाण पत्रों की जांच में उलझाने के लिए 127 शिक्षकों को पहले फर्जी और बाद में इन्हीं शिक्षकों को सही बताया जा रहा है। प्रमाण पत्रों की सत्यापन में गुरुवार को एक नई कड़ी जुड़ गया

आरोपित छह पारा शिक्षकों की संविदा समाप्त होगी

सदर प्रखंड गिरिडीह अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महतोडीह में गत 21 सितम्बर, 2016 को अध्यापन कार्य कर रहे पारा शिक्षक जयंत चंद्र मंडल के साथ मारपीट घटना की जांच की जिम्मेवारी डीसी उमाशंकर सिंह ने एसडीओ, सदर बीडीओ, डीएसई सह डीपीओ को सौंपी थी।

जिले में 6707 हड़ताली पारा शिक्षकों को किया गया बर्खास्त

पिछले43 दिनों से हड़ताल पर डटे गिरिडीह जिले के 6707 पारा शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। गुरुवार की देर रात जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हड़ताल से वापस लाैटे 67 पारा शिक्षकों की सेवा सुरक्षित रखी गई है।

जिले के 702 हड़ताली पारा शिक्षक छठ के बाद होंगे बर्खास्त, प्रक्रिया शुरू

जिले की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा है कि अल्टीमेटम के बाद भी हड़ताल से नहीं लौटने वाले पारा शिक्षक हर हाल में बर्खास्त किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक को इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है।  इसके अलावा चितरपुर प्रखंड से 40,दुलमीसे 9,मांडूसे 7,रामगढ़से 121,पतरातूवन से 51,पतरातूटू से 31,गोलासे 12पाराशिक्षक वापस अपने काम पर लौट चुके हैं।

धमकी के बावजूद पारा शिक्षक हड़ताल पर

पीरटांड | गत 43 दिनों से चली रही पारा शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सरकार की धमकी के बावजूद अभी भी जारी है। हड़ताल से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। प्रखंड के पारा शिक्षक सरकार के रवैये से आक्रोशित हैं। उनकी एक ही मांग है नियमितीकरण या बर्खास्तगी।

बर्खास्तगी से नहीं डरेंगे पारा शिक्षक

जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड के पारा शिक्षकों की बैठक जैनामोड़ में झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के संयुक्त सचिव संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रखंड के 316 पारा शिक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।

पलामू के 3728 पारा शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त

मेदिनीनगर : पलामू जिला के 3728 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बाबत सभी बीइइओ को पलामू के प्रभारी डीसी सह डीडीसी रविशंकर वर्मा ने निर्देश जारी किया है। इससे पूर्व गुरूवार को आयोजित बैठक में हड़ताली पारा शिक्षकों की वापसी की समीक्षा की गई।

आंदोलित पारा शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

चतरा : आंदोलित पारा शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है। राज्य परियोजना निदेशक मुकेश कुमार के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्योधन महतो ने आंदोलित पारा शिक्षकों को वापस लौटने के लिए 4 नवंबर तक का समय सीमा निर्धारित किया है।

1839 पारा शिक्षकों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई करें बीईईओ

धनबाद/ मुख्य संवाददाता जिले के 1839 पारा शिक्षकों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई होगी। मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद डीएसई विनीत कुमार ने सभी बीईईओ को पत्र जारी कर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 1839 पारा शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

झारखंड में हड़ताली पारा टीचरों की बर्खास्तगी शुरू

झारखंड में हड़ताली पारा टीचरों की बर्खास्तगी शुरू
रांची हिन्दुस्तान टीम  राज्य के हड़ताली पारा टीचरों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। जिला स्थापना समितियों के फैसले के अनुरूप काम पर नहीं लौटनेवाले पारा टीचरों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया जा रहा है। हजारीबाग और गिरिडीह में आदेश जारी किया जा चुका है।

सरकार की सख्ती से 1245 पारा शिक्षक काम पर लौटे

बोकारो : सरकार की सख्ती ने आखिरकार असर दिखाया और गुरुवार को 1245 पारा शिक्षक काम पर लौट आए। अभी भी जिले के 341 पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। उनमें जरीडीह प्रखंड के ही 304 पारा शिक्षक शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार ¨सह ने यह जानकारी दी।

वेतन निर्धारण कैंप लगाएं विभाग : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ

वेतन निर्धारण कैंप लगाएं विभाग : संघ
धनबाद। मुख्य संवाददाता अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने डीएसई से मिलकर वेतन निर्धारण कैंप लगाने की मांग की है।

3548 हजार पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी पर मुहर

हजारीबाग : जिले में हड़ताल पर गए 3548 पारा शिक्षकों को बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी गई है। गुरुवार को हुई बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में गठित टीम ने यह निर्णय लिया। स्थापना समिति के निर्णय के अनुसार बर्खास्तगी पर अंतिम मुहर ग्राम शिक्षा समिति को लगानी है, जिसके लिए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है।

पारा शिक्षकों पर हड़ताल के लिए दबाव बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

पारा शिक्षकों पर हड़ताल के लिए दबाव बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
चाईबासा संवाददाता हड़ताल से लौटने वाले पर पारा शिक्षकों पर दबाव बनाकर दोबारा हड़ताल में शामिल कराने वाले पारा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

भवनाथपुर के 11 पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश

 जागरण संवाददाता, गढ़वा : जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वृज मोहन कुमार ने भवनाथपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कौशल किशोर चौबे को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 11 हड़ताली पारा शिक्षकों को ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से बर्खास्त कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। हड़ताली पारा शिक्षकों के विरुद्ध स्कूलों में शिक्षण कार्य करा रहे पारा शिक्षकों पर हड़ताल पर जाने के लिए प्रेरित करने तथा स्कूलों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित करने का आरोप है।

641 गैर हड़ताली पारा शिक्षकों को मिला बढ़ा मानदेय

जामताड़ा : जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत वैसे पारा शिक्षक जो हड़ताल में शामिल नहीं थे या फिर हड़ताल छोड़ कर काम पर योगदान दिया, उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से दो माह का लंबित मानदेय व छह माह का बढ़ा मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सेवामुक्त होंगे 1667 पारा शिक्षक : प्रखंडों में पारा शिक्षकों की स्थिति


संवाद सूत्र, गोड्डा : पारा शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब धीरे-धीरे शांत पड़ गई है। 20 अक्टूबर से रांची के जयपाल ¨सह स्टेडियम में धरना जारी है लेकिन सरकार द्वारा दिए गए अल्टीमेटम से पारा शिक्षकों में हड़कंप देखा जा रहा है। ऐसे में हड़ताल पर रहनेवाले पारा शिक्षकों की संख्या धीरे-धीरे घट रही है।

नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाणपत्र पहले फर्जी, अब ठहराया सही

धनबाद: प्रारंभिक स्कूलों के लिए नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाणपत्र का सत्यापन का मामला हर रोज नया मोड़ ले रहा है. सबसे अधिक असमंजस की स्थिति शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण-पत्रों की है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल के नाम से आया पत्र कभी प्रमाण-पत्रों को सही तो कभी फर्जी ठहरा रहा है.

सात को बरखास्त होंगे हड़ताली पारा शिक्षक

धनबाद: उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा है कि हड़ताल से काम पर वापस नहीं लौटने वाले पारा शिक्षकों को सात नवंबर को बरखास्त किया जायेगा. उपायुक्त ने गुरुवार को बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक को हड़ताली पारा शिक्षकों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है.

बरखास्त होंगे 89 पारा शिक्षक : 89 पारा शिक्षकों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा

रांची़ ‍: जिला शिक्षा अधीक्षक शिवेंद्र कुमार ने खलारी प्रखंड के 89 पारा शिक्षकों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. इन शिक्षकों के खिलाफ आरोप पत्र भी गठित करने को कहा गया है. उन्होंने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक बुला कर औपचारिकताएं पूरा करने को कहा है.

पारा शिक्षकों को चयनमुक्त करने का आदेश जारी : क्या है पत्र में : पत्र में कहा गया है..............

जमशेदपुर: पिछले 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये पारा शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक मुकेश कुमार के आदेश पर जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अध्यक्ष, प्रखंड शिक्षा समिति एवं शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीइइओ) को उक्त आदेश से अवगत कराते हुए हड़ताली पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयनमुक्त करने की बात कही है.

पारा शिक्षकों ने लिया रांची जाने का निर्णय

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया बीआरसी परिसर मे बुधवार को प्रखंड हड़ताली पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष दमयंती बिरूवा की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक की गई। बैठक में आगामी शुक्रवार से रांची में डेरा डालो-घेरा डालो के तहत राज्य के सभी पारा शिक्षक संघ के समर्थन में राजधानी जाने का निर्णय लिया गया।

हड़ताली पारा शिक्षकों पर होगी कार्रवाई : डीएसइ

गोड्डा : डीएसइ अशोक कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार को जिला स्थापना समिति की बैठक होगी. इसमें हड़ताली पारा शिक्षक पर कार्रवाई की प्रक्रिया की जायेगी. पारा शिक्षकों के बर्खास्तगी के संबंध में निर्णय लिया जायेगा. जमशेदपुर की तर्ज पर हड़ताल पर रहे पारा शिक्षकों को कार्य मुक्त करने की कार्रवाई की जायेगी.

शाम दो बजे तक काम पर नहीं लौटनेवाले पारा शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

जिला स्थापना समिति की बैठक में उपायुक्त ने पारा शिक्षकों को हड़ताल से लौटने की अंतिम चेतावनी दी
शुक्रवार चार नवंबर की शाम दो बजे तक काम पर नहीं लौटनेवाले पारा शिक्षकों पर होगी कार्रवाई 
गढ़वा : हड़ताल कर रहे पारा शिक्षकों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाने का मन बना लिया है़  गुरुवार को जिला स्थापना समिति की बैठक उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई.

पारा शिक्षकों की बैठक : मांगें पूरी होने के बाद ही खत्म टूटेगी हड़ताल

पारा शिक्षकों की बैठक
नगरऊंटारी. प्रखंड के हड़ताली पारा शिक्षकों द्वारा प्लस टू उच्च विद्यालय में बैठक के पश्चात विद्यालय भ्रमण का निर्णय लिया गया. विद्यालय भ्रमण से लौट कर झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष भूपेेंद्र प्रताप देव ने कहा कि प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खलिहानी दामर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भारूगंज बंद पाया गया.

12486 पारा शिक्षक बर्खास्त, कई जिलों में काम पर लौटने का आज आखिरी मौका

12486 पारा शिक्षक बर्खास्त, कई जिलों में काम पर लौटने का आज आखिरी मौका
17 सितंबर से बेमियादी हड़ताल कर रहे पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है. गुरुवार को राज्य में 12486 पारा शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया. वहीं कई जिलों में पारा शिक्षकों को काम पर लौटने का आखिरी मौका दिया गया.

भाजपा को वोट नहीं देंगे पारा शिक्षक

धनबाद मुख्‍य संवाददाता  पारा शिक्षकों ने बिराजपुर संकुल में बैठक कर पारा शिक्षकों पर हो रही कारवाई के विरोध में भाजपा को वोट नहीं देने का शपथ लिया।

आज पारा शिक्षक काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त

तीन नवंबर तक स्कूलों में योगदान नहीं करने वाले पारा शिक्षक बर्खास्त होंगे। यह निर्णय जिला स्तरीय शिक्षा विभाग की स्थापना समिति की बैठक में लिया गया। डीसी राय महिमापत रे ने जिला शिक्षा अधीक्षक वीणा कुमारी को निर्देश दिया कि गुरुवार तक जो पारा शिक्षक योगदान नहीं करेंगे उनकी बर्खास्तगी सुनिश्चित करें।

योगदान कर पुन: हड़ताल पर जा रहे हैं पारा शिक्षक

गिरिडीह | जिलेमें चर्चा रही कि पारा शिक्षक स्वेच्छा से संबंधित स्कूलों में योगदान कर रहे हैं। लेकिन सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय से बुधवार को यह जानकारी मिली कि गत दिनों जितने भी पारा शिक्षक स्कूलों में योगदान किए थे वे पुन: दूसरे दिन ही हड़ताल पर चले गए हैं।

पारा शिक्षकों की बुलाई गई आपात बैठक

हाटगम्हरिया| हड़तालीपारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष दमयंती बिरूवा की अध्यक्षता में बुधवार को आपातकालीन बैठक हुई। इसमें शुक्रवार से रांची मे डेरा डालो-घेरा डालो कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

10% बढ़ोतरी के साथ पारा शिक्षकों का मानदेय निर्गत

भास्करन्यूज |गुमला जिलाशिक्षा अधीक्षक गनौरी मिस्त्री ने पारा शिक्षकों को 10 फीसदी मानदेय बढ़ाने के लिए राशि प्रखंडों को भेज दिया है। एडीपीओ नलिनी रंजन ने बताया कि जिले में कार्यरत 2250 पारा शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए छह करोड़ 73 लाख रुपए की राशि प्रखंडों में भेज दिया गया है।

मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे चक्रधरपुर के पारा शिक्षक

मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे चक्रधरपुर के पारा शिक्षक
चक्रधरपुर। संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षकों ने बुधवार को चक्रधरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र के पास बैठक की। अध्यक्षता झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मोहन प्रधान ने की।

काम पर लौटे 588 पारा शिक्षक

पाकुड़ : जिले के हड़ताली 588 पारा शिक्षक हड़ताल से वापस काम पर लौट आए हैं। इससे हड़ताली पारा शिक्षकों का प्रभाव जिले में कम हो गया है। हालांकि अभी भी जिले के 1124 पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक राजाराम साहा ने बताया कि जिले में कुल 1864 पारा शिक्षक कार्यरत हैं।

हजारीबाग में चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटे पारा टीचर

हजारीबाग में चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटे पारा टीचर
हजारीबाग प्रतिनिधि पारा शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे हुए हैं। मांगें पूरी होने तक वे काम पर लौटने को तैयार नहीं है। विभाग चेतावनी पर चेतावनी दे रहा है।

फतेहपुर में 248 पारा शिक्षक हड़ताल से लौटे, कुंडहित से एक भी नहीं

फतेहपुर में 248 पारा शिक्षक हड़ताल से लौटे, कुंडहित से एक भी नहीं
जामताड़ा। प्रतिनिधि सरकार के कड़े रूख के बाद जिले के 530 हड़ताली पारा शिक्षक काम पर लौट गए हैं। जिस कारण शिक्षा विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा फतेहपुर प्रखंड में 248 पारा शिक्षक काम पर लौट गए हैं।

शिक्षा विभाग में लगने लगा नवनियुक्त शिक्षकों का जमावड़ा

शिक्षा विभाग में लगने लगा नवनियुक्त शिक्षकों का जमावड़ा
धनबाद/ मुख्य संवाददाता जे टेट का फर्जी प्रमाणपत्र का मामला उजागर होने के बाद नवनियुक्त शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। दर्जनों नवनियुक्त शिक्षक यह जानने के लिए परेशान हैं कि सूची में किसका नाम है और किसका नहीं। धनबाद में 134 शिक्षकों टेट प्रमाणपत्र के संदेह के घेरे में है।

आधा दर्जन शिक्षकों का तबादला, आदेश जारी

धनबाद/ मुख्य संवाददाता स्कूलों में राशि का गबन, शिक्षण कार्य में लापरवाही समेत अन्य कारणों से निलंबित शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। डीएसई विनीत कुमार ने आधा दर्जन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई किया है।

डीसी का आदेश- 4 तक योगदान नहीं तो पारा शिक्षक होंगे चयनमुक्त

चाईबासा संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने पत्र जारी कर पारा शिक्षकों से काम पर लौटने को कहा है। पत्र में कहा गया कि यदि 4 नवंबर तक पारा शिक्षक अनाधिकृत हड़ताल पर रहने संबंधित लिखित स्पष्टीकरण के साथ अपने कार्यस्थल पर योगदान नहीं करते हैं तो उनके चयन मुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

प्रोन्नति के बाद शिक्षकों का पदास्थापन

खूंटी : जिला शिक्षा स्थापना समिति की 27 अक्टूबर को हुई बैठक में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की प्रोन्नति सूची को जिला शिक्षा अधीक्षक ने हस्ताक्षर कर अंतिम स्वीकृति के लिए उप विकास आयुक्त के पास भेज दिया है। बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक अशोक कुमार ¨सह ने यह जानकारी दी।

सख्ती के बाद हड़ताल से लौटने लगे पारा शिक्षक

रांची : जिला शिक्षा अधीक्षकों की रिपोर्ट को सही मानें तो राज्य सरकार की सख्ती तथा बर्खास्तगी के आदेश के बाद पारा शिक्षक हड़ताल से वापस लौटने लगे हैं। जिला शिक्षा अधीक्षकों ने राज्य सरकार के अल्टीमेटम के बाद दस हजार से अधिक पारा शिक्षकों के हाल के दिनों में हड़ताल से लौटने की जानकारी शिक्षा परियोजना निदेशक मुकेश कुमार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान दी है।

राशन के साथ घेरा डालने को तैयार हों पारा शिक्षक : जिला अध्यक्ष


 संवाद सूत्र, मझगांव: पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार बेहरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के सभी पारा शिक्षकों से आहवान किया है। कि सभी हड़ताली पारा शिक्षक अपने प्रखण्ड समिति के साथ राशन का प्रबंध कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम घेरा डालो डेरा डालो में उपस्थिति दर्ज करें।

पारा शिक्षक अड़े, मांगें पूरी होने तक रहेगी हड़ताल

चाईबासा : जिला स्कूल परिसर में बुधवार को खूंटपानी प्रखंड के पारा शिक्षक संघ की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के शैलेश सुंडी ने की. इसमें प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों ने निर्णय लिया कि समायोजन होने व वेतनमान की मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी. संघ ने निर्णय लिया कि सरकार की ओर से सकारात्मक घोषणा नहीं होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे.

कल तक योगदान न करने वाले होंगे बरखास्त

चेतावनी. उपायुक्त ने जारी किया आदेश, पारा शिक्षकों को मिला अंतिम अल्टीमेटम
सभी डीएसइ व बीइइओ को भेजा गया पत्र, कार्रवाई का दिया आदेश
हड़ताल पर रहने का स्पष्टीकरण भी शिक्षकों से मांगा गया

डीएससी का निर्देश: 433 हड़ताली पारा शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी

जमशेदपुर: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये अधिकांश पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं संबंधित विद्यालय में योगदान कर चुके हैं. जबकि अभी भी 433 पारा शिक्षकों ने योगदान नहीं किया है.

नौकरी का मौका: शिक्षकों के 1500 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हिमाचल सरकार ने सीएंडवी शिक्षकों के 1500 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 750 पद बैचवाइज और 750 पद सीधी भर्ती से कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरे जाएंगे।

फिर होगा गड़बडि़यों का जेटेट : सिलेबस तय, परीक्षा पर कन्फ्यूजन : क्या- क्या हुई थीं गड़बडि़यां

RANCHI: झारखंड में पहली बार हुई शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में तमाम गड़बडि़यों के बाद भी विभाग नहीं चेता है। इस बार फिर वही गलती दोहराई जा रही है। राज्य में चार साल बाद शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू तो कर दी गई है, लेकिन नियुक्ति नियमावली ख्0क्ख् के निर्देशों पर ही मेरिट तैयार करने की योजना है।

झारखंड सामान्य ज्ञान

झारखंड सामान्य ज्ञान
*ब्रिटिश पार्लियामेंट ने अधिकृत रूप से छोटानागपुर नाम कब
दिया --- 1872 में

पारा शिक्षकों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

गावां | गावां के पारा शिक्षकों ने हड़ताल के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली निकाली। मानपुर चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। पारा शिक्षक संघ के सचिव धनेश्वर प्र. यादव ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है।

वरीयता सूची की गड़बड़ियों को सुधारा नहीं गया तो अांदोलन करेंगे- शिक्षक संघ

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए जारी किए गए वरीयता सूची में खामियों को लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएसई को पत्र लिखा है। इसमें संघ ने ग्रेड चार में प्रोन्नति के लिए कॉमर्स स्नातक शिक्षकों का नाम शामिल नहीं करने को गलत बताते हुए इसमें सुधार की मांग की है।

स्कूल लौटे पारा शिक्षक पुनः हड़ताल पर जाएंगे

रमना/गढ़वा | हड़तालीपारा शिक्षकों की बैठक में हड़ताल की समीक्षा की गई। मानस मंदिर के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।

पत्‍नी को नौकरी करने से नहीं रोक सकता पति: कोर्ट

नागपुर। वैसे तो महिलाओं को नौकरी करने के अधिकार प्राप्‍त हैं लेकिन फिर भी शादी के बाद उनके लिए काफी मुश्किलें पैदा हो जाती हैं। इसमें भी अगर उन्‍हें पति का साथ ना मिले तो मुश्किल और बढ़ जाती है। लेकिन कानून उनकी मदद के लिए तैयार है।

खराब रिजल्ट के कारण हुए शिक्षकों के तबादले में कई खामियां

जमशेदपुर। संवाददाता पूर्वी सिंहभूम में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट के कारण हुए शिक्षकों के तबादले में कई खामियां मिली हैं। दरअसल, 50 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले स्कूलों के शिक्षकों को तबादला किया जाना था। विभाग ने अब इसमें सुधार की बात कही है।

वरीयता सूची पर शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति

गुमला : शिक्षकों के विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से जारी वरीयता सूची को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है और त्रुटिपूर्ण वरीयता सूची को तत्काल रद करने की मांग की है।

पारा शिक्षकों से शो कॉज, क्यों नहीं किया जाए बर्खास्त

हजारीबाग : जिले में हड़ताली पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी को लेकर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। बकायदा विभाग ने निर्धारित समय गुजर जाने के बाद भी हड़ताल से वापस नहीं आने पर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जिले के 1200 हेडमास्टरों का वेतन बंद

लातेहार प्रतिनिधि लातेहार में मानव संपदा के तहत शिक्षकों की सर्विस बुक ऑनलाइन नहीं होने पर 1200 से अधिक शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन बंद कर दिया गया है। डीसी प्रमोद गुप्ता ने इसके लिए कोषागार पदाधिकारी को लिखित रूप से पत्र दिया है। डीसी के इस कार्रवाई से शिक्षकों में रोष है।

पारा शिक्षकों की हड़ताल से पठन-पाठन बाधित

कटकमसांडी : प्रखंड के करीब 65 एनपीएस स्कूलों में पारा शिक्षकों के हड़ताल पर होने के कारण् पठन-पाठन पूरी तरह ठप्प है। वहीं सरकारी शिक्षकों के प्रतिनियोजन नहीं होने से मध्य विद्यालयों में शिक्षकों का घोर अभाव हो गया है। इससे पठन पाठन बाधित हो गई है। शिक्षकों को मध्याह्न भोजन को व्यवस्थित करने में ही समय बर्बाद हो रहा है।

पांच माह के लिए संविदा पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति

रांची : राज्य के मॉडल स्कूलों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अस्थायी व्यवस्था के तहत पांच माह के लिए संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

अगले साल राज्य में शिक्षकों की बंपर बहाली

नीरज अम्बष्ठ, रांची : अगले साल राज्य में शिक्षकों की बंपर बहाली होगी। राज्य सरकार विभिन्न कोटि के स्कूलों में शिक्षकों के पंद्रह हजार से अधिक नए पद सृजित कर रही है। इनमें मिडिल स्कूल, अपग्रेड मिडिल स्कूल, मॉडल स्कूल, अपग्रेड हाई स्कूल आदि शामिल हैं। इनमें कई स्कूल ऐसे हैं, जहां पहली बार शिक्षकों के स्थायी पद सृजित किए जा रहे हैं।

20 नवंबर को आठ जिलों में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

रांची : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 20 नवंबर को होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. आठ जिलों में परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है. आवश्यकता होने पर एक से दो जिला और बढ़ाया जा सकता है.

दो संकुल के पारा शिक्षक पुन: लौटेंगे हड़ताल पर

राजमहल : झारखंड राज्य पारा शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को सिंघीदलान परिसर में प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश भान राय की अध्यक्षता में हुई. श्री राय ने कहा की  बैठक के दौरान जाली शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के साथ कार्य करनेवाले पारा शिक्षक पर संघ कार्रवाई करेगा.

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक : पदस्थापित शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया का विरोध

गोड्डा : मंगलवार को शिक्षक सदन में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सज्जाद अहमद फैज ने की. प्रदेश महासचिव चक्रधर यादव ने कहा कि विभाग द्वारा पूर्व से पदस्थापित शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है, इसका संगठन विरोध करता है.

मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे पारा शिक्षक

बासुकिनाथ : झारखंड सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ ने मंगलवार को जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में बैठक की. पारा शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी.

वेतन की मांग को लेकर अनशन शुरू , 10 माह से वेतन का भुगतान नहीं

शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों का पिछले 10 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. 
मेदिनीनगर : छतरपुर के सडमा स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों का पिछले 10 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. लंबित वेतन निर्गत करने व वनांचल ग्रामीण बैंक के छतरपुर शाखा प्रबंधक को निलंबित करने की मांग को लेकर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी अनिश्चित कालीन अनशन पर है. 

बीकॉम डिग्रीधारी शिक्षक प्रोन्नति सूची से बाहर

जमशेदपुर: जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए सूची जारी करने के बाद दाव-आपत्तियां दर्ज करायी जा रही हैं. वहीं, विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा सूची में कुछ त्रुटियां भी गिनाई जा रही है. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कार्यरत बीकॉम डिग्रीधारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कम से कम आर्थिक लाभ देने पर विचार करने की मांग की जा रही है.

UPTET news

Photography