Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम के 28 हाईस्कूलों में शुरू होगी कंप्यूटर की पढ़ाई

चाईबासा संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के सरकारी हाईस्कूलों में 9वीं से 12वीं तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब कम्प्यूटर की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा 28 स्कूलों को चयनित किया गया है। इन स्कूलों में कक्षाएं चलाकर विद्यार्थियों को कम्प्यूटर की जानकारी दी जाएगी।

शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की जांच

जमशेदपुर. जिला शिक्षा विभाग की अोर से जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों के सेवा पुस्तिका की जांच की जा रही है. इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की अोर से एक टीम का गठन किया गया है. इस टीम द्वारा जिले के एक-एक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की जांच कर उसे सभी प्रखंड में भेजा जायेगा.

शिक्षा विभाग का लगभग एक अरब का होगा बजट

झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से बजट को लेकर कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। विभाग के इस वित्तीय वर्ष का बजट एक अरब होने का अनुमान है।

अपनी मर्जी से खुलता व बंद होता प्राथमिक विद्यालय पोड़ैपानी

रामगढ़ : सरकार जहां प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान कराने के लिए गंभीर है तो दूसरी तरह सरकार की इस मंशा को नजर अंदाज कर कई शिक्षक मनमानी से बाज नहीं आ रहे।

ट्यूशन जा रही 10वीं की छात्रा को सहेली ने कार में खींचा, शिक्षक ने दुष्कर्म किया

राइमरिपोर्टर | जमशेदपुर टेल्को के एक स्कूल से निष्कासित शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही 10वीं की छात्रा (14 वर्ष) का उसकी सहेली की मदद से अपहरण कर लिया। एक सुनसान जगह ले जाकर छात्रा से पहले मारपीट की, फिर दुष्कर्म किया। शिक्षक ने गला दबाकर छात्रा की हत्या करने का प्रयास भी किया।

20 से होगा प्राइमरी शिक्षकों के 7वें वेतनमान का निर्धारण

रांची | डीएसईकार्यालय ने रांची जिले के प्राथमिक शिक्षकों के सातवें वेतनमान निर्धारण की तिथि घोषित कर दी है। इसके तहत 20 से 27 फरवरी तक कैंप लगाए जाएंगे।

UPTET news

Photography