Advertisement

कर्मचारियों को सरकार ने दी धमकी, 25 तक हड़ताल न तोड़ी तो जाएगी नौकरी

रांची.लंबे समय से हड़ताल पर चल रहे शिक्षा व परियोजना से जुड़े 46 हजार से ज्यादा कर्मचारियों और पदाधिकारियों को सरकार ने पहली बार शनिवार को अल्टीमेटम दिया। तारीखें देकर कहा है कि वे इससे पहले काम पर नहीं लौटे, तो बर्खास्त कर दिए जाएंगे। नई बहालियां होंगी। हड़ताल के कारण हजारों स्कूल और दफ्तर बंद हैं।

शिक्षा कर्मियों ने योगदान नहीं दिया तो ग्रामसभा कर होगी बहाली

पॉलिटिकलरिपोर्टर | जमशेदपुर  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड को ब्लैकमेलर टीचर नहीं चाहिए। उन्होंने राज्य के हड़ताली पारा शिक्षकों से अपील की कि तय समय सीमा में वे ड्यूटी पर लौटें। बच्चों के भविष्य के लिए स्कूल खोलें और पठन-पाठन में शामिल हों।

हाथियों के झुंड ने किया हमला, बाल-बाल बचे शिक्षक

बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह प्रखंड के हरातू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश ¨सह सोमवार को जंगली हाथियों की चपेट में आ गए। हालांकि शिक्षक उमेश ¨सह की किस्मत अच्छी थी कि हाथियों के झुंड ने शिक्षक पर वार नहीं कर उनकी बाइक को अपनी सूंढ़ में लपेट कर बहुत दूर फेंक दिया।

पलामू के पारा शिक्षकों ने की सरकारी शिक्षक में समायोजित करने की मांग

झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के तत्वावधान में सैकड़ों पारा शिक्षकों ने रविवार को पाटन-छतरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर के आवास पर डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने झारखंड के 72 हजार पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक में समायोजन करने की मांग की।

संविदा रद करने के आदेश पर भड़के सीआरपी-बीआरपी

हजारीबाग : परियोजना निदेशक द्वारा हड़ताली पारा शिक्षकों एवं बीआरपी-सीआरपी को हड़ताल से नहीं लौटने की दशा में संविदा रद करने संबंधी उपायुक्त को दिए गए आदेश के बाद पारा शिक्षक व सीआरपी-बीआरपी भड़क गए हैं। बीआरपी-सीआरपी संघ ने सरकार को आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है।

राज्यस्तरीय बैठक में उठायेंगे अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों के हक का मामला

देवघर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रमंडलीय बैठक मध्य विद्यालय उर्दू मकतब देवघर में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमल किशोर दूबे ने की. बैठक में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया.

ग्रेड पे का लाभ नहीं मिलने पर असंतोष

 भरनो : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में बीते शनिवार को प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक कौशलेन्द्र झा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ग्रेड पे का लाभ नहीं मिलने पर असंतोष व्यक्त किया गया।

जेपीएससी शिक्षक संघ के सदस्य 22 को देंगे धरना

गढ़वा : जेपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई गढ़वा की बैठक रविवार को हरिजन मध्य विद्यालय में हुई। जिसमें प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत नियुक्ति तिथि से प्रशिक्षित शिक्षकों का प्रोन्नति नियमावली 1993 के अनुरूप वरीयता सूची में स्थान नहीं दिए जाने के प्रति रोष व्यक्त किया गया।

विधायक आवास पर डटे रहे पारा शिक्षक

बोकारो : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ बोकारो जिलाध्यक्ष नारायण चंद्र महथा के नेतृत्व में पारा शिक्षकों ने विधायक बिरंची नारायण के सेक्टर एक स्थित आवास के समक्ष धरना दिया। महथा ने कहा कि पारा शिक्षक 13 वर्ष से समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें आज भी सात हजार से आठ हजार रुपया मानदेय दिया जाता है।

सीएम को ज्ञापन देगा अल्पसंख्यक विद्यालय शिक्षक संघ

झारखंड अल्पसंख्यक विद्यालय एवं सहायता प्राप्त शिक्षक संघ प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ अपनी मांगों के बारे में मुख्यमंत्री रघुवर दास को ज्ञापन देगा। यह फैसला पुरुलिया रोड स्थित जोसेफ क्लब हॉल में हुई संघ की वार्षिक आमसभा में ली गई।

प्रोन्नति मिलने से शिक्षकों में हर्ष

दुमका : प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 1993 के तहत ग्रेड तीन, चार व छह एवं सात के लिए वरीयता सूची का प्रकाशन जिला शिक्षा अधीक्षक की ओर से कर दिया गया।

विधायकों के आवास पर जमे रहे पारा शिक्षक

संवाद सूत्र, गोड्डा/हनवारा/बोआरीजोर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के बैनर तले भाजपा विधायकों के आवास पर घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। जिले में तीनों भाजपा विधायकों के आवास पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।

हड़ताल से लौटने के मूड में नहीं हैं शिक्षक

रांची : समायोजन को लेकर आंदोलनरत बीआरपी-सीआरपी, पारा शिक्षक, परियोजना कर्मी एवं कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं हड़ताल से वापस लौटने के मूड में नहीं हैं।

प्रमोशन के लिए प्रमाणपत्रों की जांच आज से

रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक शिवेंद्र कुमार से मिलकर शिक्षकों के प्रमोशन मामले में जानकारी ली। डीएसई ने कहा कि सोमवार से शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जाच होगी।

UPTET news

Photography