रांची। विद्यार्थियों के
बीच गणित का डर दूर करने के लिए और सरल तरीकों से समीकरण हल करने में मदद
के लिए झारखंड सरकार ने रांची के 100 स्कूलों में पायलट परियोजना के तहत
'वैदिक' गणित शुरू करने का फैसला किया है। इसे अगले अकादमिक सत्र से शुरू
किया जाएगा।