Advertisement

रांची : जेल गये 275 पारा शिक्षक के साथ नामजद भी होंगे बर्खास्त, हंगामा करनेवाले नामजद होंगे गिरफ्तार

रांची : राज्य सरकार ने हड़ताली पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रथम चरण में जेल भेजे गये 275 पारा शिक्षक व  नामजद पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है. झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर हंगामा मामले में नामजद पारा शिक्षकों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा गया है. 

सरकार की कार्रवाई से नहीं डरेंगे पारा शिक्षक

रामगढ़ : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को पारा शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन के सामने धरना दिया। बाद में राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुशीला मुर्मू को सौंपा।

जेल गए पारा शिक्षक हटेंगे, शेष को 1 माह की मोहलत

रांची. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को कहा है कि जिन पारा शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है और जो जेल में हैं, अब उन्हें नौकरी में नहीं रखा जाएगा। उनकी जगह टेट पास शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके अलावा अनुपस्थित पारा शिक्षकों को एक माह का नोटिस देकर हटाया जाएगा।

जेल में बंद और नामजद पारा शिक्षकों की जगह टेट पास को करें बहालः मुख्य सचिव

(रांची): मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि अराजकता फैलाने वाले जेल में बंद और एफआइआर में नामजद सभी पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करते हुए अविलंब उनकी जगह टेट पास लोगों की नियुक्ति करें।

झारखंड में 300 पारा शिक्षक बर्खास्त, 37 को नहीं मिली बेल

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य सरकार ने 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मुख्य समारोह में हंगामा करनेवाले तथा हिरासत में लिए गए सभी 275 पारा शिक्षक (280 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी, 275 जेल भेजे गए थे) बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने इस बाबत सभी उपायुक्तों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि इनका अनुबंध अविलंब समाप्त किया जाए।

पारा शिक्षक बोले, बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है दीया

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। इधर राज्‍य सरकार ने स्‍थापना दिवस समारोह में उपद्रव करने वाले पारा शिक्षकों पर मुश्‍कें कस रखी हैं, उसकी सख्ती बरकरार है। गुरुवार की देर रात आदेश जारी कर कहा गया कि काम करने को तैयार शिक्षकों को विशेष सुरक्षा मिलेगी। हर हाल में पढ़ाई और मध्याह्न भोजन शुरू होगा ।वहीं पारा शिक्षक अब भी हड़ताल पर डटे हैं।

पारा शिक्षक शनिवार तक काम पर न लौटे तो होंगे बर्खास्त : जिला शिक्षा अधीक्षक

सिटी पोस्ट लाइव, पाकुड़: जिला शिक्षा अधीक्षक सुधांशु शेखर मेहता ने कहा है कि शनिवार को स्कूल खुलने तक हड़ताली पारा शिक्षक अपने काम न लौटे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । सरकार के निर्देशानुसार उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है ।

जारी हुए CBSE CTET Admit Card 2018, इन दो तरीकों से करें डाउनलोड

CBSE CTET Admit Card 2018 : सेंटल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) दिल्ली ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है.

UPTET news

Photography