Advertisement

उच्च विद्यालयों के शिक्षक भी लेंगे प्लस टू की कक्षाएं

रांची : मैट्रिक व इंटर का वार्षिक परीक्षाफल खराब होने के बाद शिक्षा विभाग की नींद खुलती है। वर्ष 2018 में मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट की बेहतरी को लेकर विभाग ने अभी से कवायद शुरू कर दी है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के अभाव को पाटने का प्रयास शुरू हो चुका है।

शिक्षकों की प्रोन्नति सूची में है कई खामियां

अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षकों ने प्रोन्नति की मांग के लिए सोमवार को सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।

बनी रहे स्वायत्तता, नहीं हो संविदा पर नियुक्ति

रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक मंगलवार को डॉ.सुशील अंकन की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाई रखी जाए।

शिक्षा में सुधार को ले शिक्षा सचिव ने दिए निर्देश

लोहरदगा : शिक्षा सचिव आराधना पटनायक मंगलवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए शिक्षाकर्मियों से मुखातिब हुईं। इस क्रम में शिक्षा सचिव ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को ले शिक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

विद्यार्थियों को पढ़ाने के गुर सीख रहे गुरुजी

रांची : बच्चों को व्यावहारिक तरीके से सिखाने-पढ़ाने की पहल शिक्षा विभाग ने शुरू की है। बच्चे किस विधि से अच्छी तरह सीखेंगे। पढ़ाई को कैसे रुचिकर बनाया जाए, विद्यार्थी पढ़ाई को अपने जीवन में कैसे आत्मसात करें, इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

फर्जी पारा शिक्षकों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई

हिरणपुर (पाकुड़): बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद द्वारा प्रखंड के दो पारा शिक्षकों का शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी घोषित किये जाने के बाद भी शिक्षा विभाग इन पारा शिक्षकों के खिलाफ स्पष्टीकरण के आगे कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।

गुरुजी हुए बहाल, .बा. में सजेगी अब विज्ञान की पाठशाला

चास : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चास में अब विज्ञान की कक्षा नियमित होगी। उपायुक्त की पहल पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। विद्यालय में विज्ञान की शिक्षक नहीं रहने पर छात्राओं की पढ़ाई हो रहा प्रभावित खबर को दैनिक जागरण के 26 जून के अंक में प्रमुखता से छापा था।

शिक्षक इच्छा के अनुसार करेंगे विषय का चयन, सरकारी स्कूल के शिक्षकों को अब बैठना होगा टेस्ट में

रांची : राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों का सरकार टेस्ट लेगी. शिक्षक को अपने इच्छा अनुसार विषय का चयन करना होगा. शिक्षक काे अपने चयनित विषय में टेस्ट देना होगा. टेस्ट में प्राप्त अंक के आधार पर सरकार शिक्षकों को प्रशिक्षण देगी.

शिक्षकों को देना होगा ‘टेस्ट’, शिक्षक संघ ने किया विरोध

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार स्कूलों में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्राथमिक शिक्षकों का टेस्ट लेगी। इसके माध्यम से सरकार यह जानने का प्रयास करेगी कि शिक्षक किस विषय में कमजोर है, जिसमें उसे प्रशिक्षण की जरूरत है। इसके अनुसार ही सरकार शिक्षकों को अब इन सर्विस ट्रेनिंग दिलाएगी। शिक्षकों का यह टेस्ट अगस्त माह में लेने की तैयारी चल रही है।

डीईओ से छात्राओं की अपील-सर, स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, कैसे पढ़ेंगे?

सर, हमारे स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। कैसे हमलोग 11वीं और 12वीं की पढ़ाई करेंगे? हमलोगों को टीसी दिला दीजिए? यह कहना था सिमुलडांगा उत्क्रमित अपग्रेडेड हाई स्कूल के विद्यार्थियों का।

पारा शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला मानदेय

 खरौंधी: प्रखंड के पारा शिक्षकों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। बकाया मानदेय का भुगतान दो दिन के अंदर नहीं किए जाने पर पारा शिक्षकों आंदोलन की चेतावनी दी है।

झारखंड में अब प्राथमिक स्कूलों के शि‍क्षक भी देंगे टेस्ट, कमजोर विषयों में मिलेगा प्रशि‍क्षण

झारखंड में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राज्य सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का टेस्ट लेने का फैसला किया है. इस टेस्ट के जरिये सरकार यह जानने का प्रयास करेगी कि शिक्षक किस विषय में कमजोर है, जिसमें उसे प्रशिक्षण की जरूरत है.

शिक्षक संघ की बैठक में प्रोन्नति पर चर्चा

दुमका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सुनीराम बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षक संघ भवन में हुई। इसमें शिक्षकों की प्रोन्नति हेतु बनाई गई वरीयता सूची की विसंगतियों पर चर्चा की गई। शिक्षक हित के कई मुद्दे भी बैठक में उठाए गए।

जिलास्तरीय कमेटी करेगी शिक्षकों की शिकायतों का निवारण

धनबाद : शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की शिकायतों के निष्पादन के लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण समिति गठित की जाएगी।

UPTET news

Photography