सर, हमारे स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। कैसे हमलोग 11वीं और 12वीं की पढ़ाई
करेंगे? हमलोगों को टीसी दिला दीजिए? यह कहना था सिमुलडांगा उत्क्रमित
अपग्रेडेड हाई स्कूल के विद्यार्थियों का।
मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से स्कूल में कॉमर्स और साइंस के शिक्षकों की कमी बताई और शिक्षक देने की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर स्कूल में शिक्षक दे दिए जाएं तो वे शहर के इंटर कॉलेजों की जगह अपने स्कूल में ही पढ़ाई करेंगे। डीईओ से मिलने नेहा महतो, राजीव गोराई, प्रियंका गोराई, दीपिका, रिया डे, निशा कुमारी, बेबी कर्मकार, सोमवारी और शेफाली गोराई पहुंची थीं। डीईओ ने त्वरित की सुनवाई : पढ़ाई को लेकर छात्राओं के उत्साह को देखकर डीईओ राजकुमार प्रसाद सिंह ने त्वरित स्कूल में शिक्षक देने का आश्वासन दिया और छात्राओं को स्कूल में ही ग्यारहवीं में नामांकन लेने के लिए काउंसिलिंग की। डीईओ की बात मानकर छात्राओं ने स्कूल में नामांकन लेने की बात कही।