Advertisement

Ranchi News : झारखंड में पारा शिक्षकों का डेढ़ दशक पुराना संघर्ष हुआ समाप्त, नौकरी होगी परमानेंट

 रवि सिन्हा, रांची

झारखंड में सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 65 हजार पारा शिक्षकों का डेढ़ दशक पुराना संघर्ष अब समाप्त हो गया है। पारा शिक्षकों की अधिकांश मांगों पर सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेते हुए समस्या के समाधान का रास्ता निकाल लिया है।

Big News: पारा टीचर्स नहीं नियोजित शिक्षक कहिए, हर साल 4% बढ़ेगा मानदेय, केस भी होंगे वापस

 रांची. झारखंड के पारा टीचर्स की तकरीबन सभी मांगें मान ली गई हैं. पारा शिक्षकों की प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ बैठक सफल रही. इसके साथ ही पारा शिक्षक मामले का पटाक्षेप हो गया है. अब पारा शिक्षकों के लिए एक नियमावली तैयारी की जाएगी. बिहार के तर्ज पर पारा शिक्षक को नियोजित शिक्षक (सहायक अध्यापक) का दर्जा देने पर भी सहमति बनी है. पारा शिक्षकों की एक मांग छोड़ कर बाकी सभी मांगे मान ली गई हैं. सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 65 हजार पारा शिक्षकों ने राहत की सांस ली है.

Jharkhand Jobs: एक लाख अभ्यर्थियों को ऐसे मिलेगी सरकारी नौकरी, जान लें सबसे अहम बात

 Jobs in Jharkhand: शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड (Jharkhand) सरकार ने हाईस्कूल और प्सल टू शिक्षकों के साथ अब प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर तैयार नई नियमावली को मंजूर कर लिया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) ने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली को स्वीकृति दी है. राज्य सरकार के इस कदम से प्रदेश में TET पास तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. नई नियमावली के तहत TET पास अभ्यर्थियों को नौकरी हासिल करने के लिए परीक्षा देनी होगी. ये परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) आयोजित करेगा.

झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी: 60 साल की उम्र तक नौकरी के साथ ये सारी सुविधाएं

 राज्य के 64 हजार पारा शिक्षकों की सेवा स्थायी होगी। यानी अब वे 60 साल की उम्र तक सेवा में रहेंगे। इतना ही नहीं उन्हें अब सहायक शिक्षक कहा जाएगा। हर साल मानदेय में चार फीसदी वृद्धि होगी। साथ ही चार आकलन परीक्षा में पास नहीं करने के बाद भी उन्हें सेवा से हटाया नहीं जाएगा। बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर वेतनमान देने और आरक्षण रोस्टर क्लियर करने का रास्ता भी निकाला जाएगा। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और पारा शिक्षकों के बीच हुई वार्ता में इस पर सहमति बनी।

झारखंड के पारा शिक्षकों का आंदोलन स्थगित लेकिन अब कहलायेंगे सहायक अध्यापक

रांची : राज्य के पारा शिक्षकों ने सेवा शर्त नियमावली पर अपनी सहमति दे दी है. सरकार के दो वर्ष पूरा होने के मौके पर प्रस्तावित आंदोलन भी स्थगित होगा. 29 दिसंबर के पूर्व नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति मिल जायेगी. नियमावली में किये गये बदलाव के अनुरूप अब पारा शिक्षक सहायक अध्यापक कहलायेंगे.

झारखंड : पारा शिक्षकों व सरकार के बीच बनी सहमति, सहायक अध्यापक का मिलेगा दर्जा, खत्म होगा आंदोलन

 रांची : लंबे समय से आंदोलनरत पारा शिक्षकों एवं झारखंड सरकार के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गयी है। राज्य के पारा शिक्षकों ने सेवा शर्त नियमावली पर अपनी सहमति दे दी है। इसके साथ ही इस महीने की 29 तारीख को हेमंत सोरेन सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर पारा शिक्षक अपना आंदोलन स्थगित कर लेंगे। इसके लिए सरकार इस तैयारी में है कि 29 दिसंबर के पहले इस प्रस्ताव को कैबिनेट से स्वीकृति मिल जाए।

राज्य के पारा शिक्षक अब होंगे सहायक अध्यापक, सीएम ने कहा हम सभी लोग अपना सुख-दु:ख को बांटते हुए राज्य को नयी दिशा देंगे

 Ranchi : राज्य के पारा शिक्षकों के लंबित मांगों पर सकारात्मक विचार किए जाने को लेकर झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सहृदय धन्यवाद दिया. मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने वहां उपस्थित राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को भी धन्यवाद दिया.

इस राज्य के 64 हजार शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है सरकार, इतनी बढ़ जाएगी सैलेरी

 झारखंड के सरकारी स्कूलों में 64 हजार ऐसे शिक्षक (64 thousand teachers) वर्षों से कार्यरत हैं, जो एक तयशुदा मानदेय पर काम करते हैं, लेकिन उनकी सेवा स्थायी नहीं है। राज्य सरकार ने ऐसे शिक्षकों को पारा टीचर का नाम दे रखा है। इन पारा टीचर्स (Para Teachers in Jharkhand) के लिए राज्य सरकार ने नई सेवा शर्त नियमावली तैयार कर ली है। जिसे आगामी एक जनवरी 2022 से लागू किया जा सकता है। इस नियमावली के ड्राफ्ट पर मंगलवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahto) ने पारा टीचर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

एकीकृत पारा शिक्षकों ने 29 दिसंबर को नियमावली पास करवाने की लगाई गुहार

 एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, एवं स्थानीय विधायक को पत्र लिखकर बिहार के तर्ज पर अपनी सेवा स्थाई और वेतनमान के लिए बनाए गए नियम 29 दिसम्बर को लागू करवाने की मांग की है। शिक्षकों ने कहा कि पिछले 18 वर्षो से राज्य के नौनिहालों को संभालते संभालते खुद गर्दिश में चले गए हैं।

झारखंड में 64 हजार शिक्षकों के लिए सरकार की नई नियमावली, 50 प्रतिशत तक बढ़ेगा वेतन

 रांची, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के सरकारी स्कूलों में 64 हजार ऐसे शिक्षक वर्षों से कार्यरत हैं, जो एक तयशुदा मानदेय पर काम करते हैं, लेकिन उनकी सेवा स्थायी नहीं है। राज्य सरकार ने ऐसे शिक्षकों को पारा टीचर का नाम दे रखा है। इन पारा टीचर्स के लिए राज्य सरकार ने नई सेवा शर्त नियमावली तैयार कर ली है। जिसे आगामी एक जनवरी 2022 से लागू किया जा सकता है। इस नियमावली के ड्राफ्ट पर मंगलवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा टीचर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

मानदेय पर माने पारा शिक्षक:4 बार आकलन परीक्षा देने का मिलेगा मौका, पासिंग मार्क्स भी हुआ कम, फेल वाले की भी नहीं जाएगी नौकरी

 एकीकृत पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ मंलवार को बैठक हुई। इसमें पारा शिक्षक संघ सरकार की नई नियमावली पर मान गए हैं। शिक्षा मंत्री ने पारा शिक्षकों की सभी मांगो को मान लिया है। इसके तहत अब पारा शिक्षकों को आकलन परीक्षा के लिए 4 मौके दिए जाएंगे। इस परीक्षा में फेल होने के बाद भी किसी को नौकरी से बाहर नहीं निकाला जाएगा।

झारखंड में सहायक अध्यापक कहलाएंगे पारा शिक्षक, 20 द‍िसंबर को कैबिनेट में रखी जाएगी नियमावली

 

  • वेतनमान पर रास्ता निकालने व कई संशोधनों पर सहमति के बाद बनी बात
  • जनवरी माह में वेतनमान पर पारा शिक्षकों की मुख्यमंत्री के साथ कराई जाएगी वार्ता

झारखंड: वेतनमान से कम मंजूर नही, पारा शिक्षक नहीं देंगे आकलन परीक्षा

 राज्य के प्रशिक्षित पारा शिक्षक मानदेय बढ़ोतरी के लिए आकलन परीक्षा नहीं देंगे। पारा शिक्षकों ने 10 फीसदी मानदेय बढ़ोतरी के लिए आयोजित की जाने वाली आकलन परीक्षा का विरोध किया है। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि आकलन परीक्षा वेतनमान के लिए दी जानी थी, न कि 10 फीसदी मानदेय में वृद्धि के लिए। पारा शिक्षक वेतनमान की मांग से पीछे हटनेवाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक तरीके से उनका संघर्ष जारी रहेगा।

झारखंड के स्कूलों में TET पास 1 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नियुक्ति नियमावली को मंजूरी

 रांची. शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test-TET) पास अभ्‍यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड सरकार ने हाई स्‍कूल और प्‍लस टू शिक्षकों के साथ अब प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर तैयार नई नियमावली को मंजूर कर लिया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली को स्‍वीकृति दी है. राज्‍य सरकार के इस कदम से प्रदेश में TET पास तकरीबन 1 लाख अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति का रास्‍ता खुल गया है. नई नियमावली के तहत TET उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों को प्राथमिक शिक्षकी नौकरी हासिल करने के लिए परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) आयोजित करेगा.

UPTET news

Photography