Advertisement

वेतनमान दो या बर्खास्त करो : पारा शिक्षक संघ

शिक्षा जैसे पवित्र विभाग में लंबे समय से सेवा देने के बाद सरकारी उदासीनता से अब पारा शिक्षक काफी मायूस हैं। अपनी मांगों के समर्थन में लगभग डेढ़ महीना से कार्य से दूर रहे इन शिक्षकों के प्रति सरकार संवेदनहीनता की नीति अपना रही है। कुछ ऐसी ही चर्चा पारा शिक्षकों के बीच होने लगी है।

पारा शिक्षकों बीआरपी-सीआरपी ने निकाला न्याय मार्च, रोड जाम

रांची | पाराशिक्षक और बीआरपी-सीआरपी मंगलवार को कैंप जेल (जयपाल सिंह स्टेडियम) से बाहर निकले और न्याय मार्च निकाला। स्टेडियम से राजभवन तक पहुंचने में शिक्षाकर्मियों को एक घंटे लगे। वहां पहले से ही बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।

परियोजनाकर्मियों की बर्खास्तगी स्थगित प्रोजेक्ट अफसरों ने हड़ताल समाप्त की

जमशेदपुर. पिछले डेढ़ माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल स्थगित कर दी। यह घोषणा सोमवार को स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग की सचिव आराधना पटनायक से मिले उस आश्वासन के बाद की गई, जिसमें पटनायक ने कहा छठे वेतनमान देने की कार्यवाही चल रही है।

17 शिक्षक निलंबन मुक्त, 4 को दोबारा शोकॉज

धनबाद | जिलाशिक्षा स्थापना समिति की बैठक में मंगलवार को जिले के 17 शिक्षकों को बिना शर्त के निलंबन मुक्त कर दिया गया। साथ ही 4 शिक्षकों से दोबारा स्पष्टीकरण पूछने का निर्णय लिया गया।

अल्टीमेटम के बाद 60 प्रतिशत पारा शिक्षक काम पर लौटे

झारखंड सरकार के अल्टीमेटम के बाद हड़ताल पर चल रहे पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब 60 प्रतिशत पारा शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलो में योगदान दे दिया है। सरकार ने मंगलवार तक हर हाल में हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दिया था।

प्रमाणपत्र बनाने में देरी करने वाले होंगे दंडित : निधि

रांची : कार्मिक प्रशासनिक विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने सभी जिलों के उपायुक्तों को जाति प्रमाणपत्र और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है। प्रमाणपत्र बनाने में देरी करने वाले अधिकारियों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा है।

645 पारा शिक्षकों को आज मिलेगा मानदेय

दुमका : हडताल पर जाने के बजाय काम कर रहे पारा शिक्षकों को बुधवार को मानदेय मिल जाएगा। जबकि हड़ताल में शामिल पारा शिक्षकों को इस बार दीपावली पर मायूसी हाथ लगेगी। उन्हें मानदेय से वंचित होना पड़ेगा।

कई शिक्षकों ने अब तक नहीं दिया स्पष्टीकरण

संवाद सूत्र, गोड्डा : जिले के कई नवनियुक्त शिक्षकों ने मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब मंगलवार की शाम तक विभाग को नहीं दिया। इससे उनके कागजात के फर्जी होने की आशंका बढ़ गई है। जिले के 33 नवनियुक्त शिक्षकों से 23 अक्टूबर को स्पष्टीकरण मांगा गया था।

टेट पास पारा शिक्षकों की हो जल्द सीधी नियुक्ति

महाधरना.  वर्तमान सूबे की सरकार को बताया जन विरोधी, कई मुद्दों पर घेरा, बोले प्रदीप यादव

अनुबंध पर दस साल काम कर चुके लोगों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त करे सरकार 
जैक संबद्ध मदरसों के डिग्री की मान्यता खत्म कर दिये जाने पर सरकार को लताड़ा

भाकपा, राजद व सपा नेताओं ने किया पारा शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन

रांची. भाकपा, राजद व सपा नेताओं ने पारा शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया है. मंगलवार को भाकपा राज्य सचिव केडी सिंह, राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा व सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव ने पारा शिक्षकों के आंदोलन स्थल पर जाकर उनका हौसला बढ़ाया.

हड़ताली पारा शिक्षकों को नहीं मिल सकेगा आरक्षण का लाभ

रांची : राज्य के हड़ताली पारा शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में आरक्षण के लाभ के लिए पारा शिक्षकों की पांच वर्ष की अटूट सेवा अनिवार्य है. स्कूल नहीं जानेवाले पारा शिक्षकों की सेवा अटूट नहीं होगी.

जल्दी करें! रोजगार मेले में जॉब्स की भरमार, 8 हजार पद अब भी खाली

धनबाद में मंगलवार को दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार मेला में आने वाले कंपनियों की संख्या 27। वैकेंसी की संख्या 8650। ऐसे में लगभग 8 हजार वैकेंसी खाली रह गई। 18 कंपनियों ने जहां 785 को नौकरी देने की घोषणा की। वहीं 16 कंपनियों ने 707 छात्र-छात्राओं को शॉर्ट लिस्ट किया है।

UPTET news

Photography