Advertisement

इस शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग में सेट कर दिया अपने 4 बेटियों दामाद और समधी को

देहरादून : उत्तराखंड में आगामी 15 फ़रवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन इससे पहले उत्तराखंड के नेता, मंत्रियों को लेकर कई खुलासे किये हैं।

154 स्कूल नहीं मान रहे शिक्षा विभाग के निर्देश, 8 माह पहले ही बंद करने का आदेश, फिर भी ले रहे हैं एडमिशन

जिले के निजी स्कूलों में एडमिशन का सिलसिला शुरू हो गया है। लगभग सभी स्कूलों ने अपनी अलग-अलग कक्षा के लिए एडमिशन का नोटिस जारी कर दिया है। अभिभावक भी अपने बच्चों के एडमिशन के जुगाड़ में लग गए हैं, लेकिन एडमिशन से पहले स्कूलों की पुख्ता जानकारी जरूर जुटा लें।

प्राइमरी शिक्षकों के प्रमोशन वाली फाइल वित्त को भेजने का शिक्षा निदेशक ने दिया आश्वासन

रांची | अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ लंबे समय से कॉमर्स शिक्षकों, इंटर पास शिक्षक और अनुकंपा के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति की तिथि से ग्रेड-1 में प्रमोशन की मांग कर रहा है।

शिक्षा सचिव ने कहा- परीक्षा के दौरान बिहार के सीमावर्ती जिलों के डीईओ बरतें सावधानी

राज्य भर के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) की बैठक शनिवार को जैक ऑडिटोरियम में हुई। इसमें स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने कहा कि 16 फरवरी से शुरू हो रही जैक की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के दौरान कोई भी डीईओ मुख्यालय नहीं छोड़ें।

टीम बनने के 15 दिन बाद भी नहीं पूरी हो पाई जांच

भास्कर न्यूज |जमशेदपुर/चाईबासा जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बेंच-डेस्क की खरीदारी में बरते गए अनियमितता की जांच को लेकर शिथिलता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा इस पूरे मामले की जांच के लिए 15 दिन पहले ही अभियंता शकील गनी के नेतृत्व में जांच टीम बनायी थी।

22 प्राथमिक शिक्षक इधर से उधर!

जमशेदपुर : जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) ने जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थापित 22 शिक्षकों का स्थानांतरण करते हुए इधर से उधर किया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

31 शिक्षक व लेखापाल की नियुक्ति

हजारीबाग : पिछले दो साल से कस्तूरबा विद्यालय के खाली पड़े पदों पर बहाली को लेकर चल रहा गतिरोध शुक्रवार को समाप्त हो गया। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अनुबंध पर खाली पड़े 31 शिक्षक व लेखापाल के पद पर नियुक्ति पत्र बांटते हुए 20 फरवरी तक योगदान देने का निर्देश दिया है।

डेढ़ हजार शिक्षकों के घरों में नहीं है शौचालय

शिक्षा विभाग के एडीपीओ नलिनी रंजन ने बताया कि जिले के अधिकांश शिक्षकों के घरों में शौचालय है। गुरु गोष्ठी में शिक्षकों से प्राप्त आंकड़ों को ही फिलहाल संकलित किया गया है। इस बारे में संपूर्ण प्रतिवेदन विभाग के पास जमा नहीं होने के कारण उसे उपलब्धी में नहीं दर्शाया गया है।

स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, देवघर : कई शिक्षक ऐसे हैं, जो प्राय: विद्यालय से गायब रहते हैं। या यूं कहें कि विद्यालय से गायब रहना इनकी आदत में शुमार हो गया है। लेकिन अब यह आदत इनके लिए परेशानी का सबब बनने जा रही है। इसमें सुधार नहीं हुआ तो ऐसे शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय है।

तीन साल पहले हटाए गए 26 पारा शिक्षक दोबारा बहाल

राची : झारखंड हाई कोर्ट में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में पलामू जिले के 26 पारा शिक्षकों को दोबारा नियुक्ति पत्र मिला। इन सभी को तीन साल पूर्व सेवा से हटा दिया गया था।

तीन साल पहले हटाए गए 26 पारा शिक्षक दोबारा बहाल

राची : झारखंड हाई कोर्ट में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में पलामू जिले के 26 पारा शिक्षकों को दोबारा नियुक्ति पत्र मिला। इन सभी को तीन साल पूर्व सेवा से हटा दिया गया था।

मानदेय भुगतान में देरी से पारा शिक्षकों में आक्रोश

 दुमका : स्थानीय शिक्षक संघ भवन में शनिवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष शुकदेव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पारा शिक्षकों के मानदेय भुगतान में देरी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा यदि उन लोगों को समय पर मानदेय मिलना नहीं शुरू हुआ तो वह आंदोलन को विवश होंगे।

शिक्षकों के वेतन मद की राशि लौटी, अब फिर से मांगनी होगी

धनबाद| जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन और अन्य मद में पहले आवंटित राशि प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने वापस ले ली है। निदेशालय ने कहा है कि आवंटन में काफी असमानता थी। कई जिलों को जरूरत से ज्यादा और कई को कम आवंटन दिया गया था।

डीएसई ने बीईईओ से मांगी जांच रिपोर्ट

28 जनवरी को डीबी स्टार में मध्य विद्यालय चंदनकियारी के बच्चों से कचरा साफ करवा रहे हैं शिक्षक, मगर इन्हें देखने वाला कोई नहीं, शीर्षक खबर छपी थी।

शिक्षकों को निलंबित किए जाने पर संघ ने जताई आपत्ति

चक्रधरपुर| नागेश्वर मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति प्रसाद गुप्ता एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक ध्रुव किशोर दास को निलंबित किए जाने पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया है।

इंटर टॉपर रूबी राय का पिता को एसआईटी ने किया गिरफ्तार

जमीन माफिया भी दिलवाता था बीएसएससी की नौकरी, 2014 से कर रहा था गोरखधंधा
साठ कैंडीडेट की लगवा चुका है नौकरी
आनंदपरमेश्वर की कृपा और बीएसएससी के जरिए अबतक साठ कैंडीडेट का नौकरी लगवा चुका है। इस बात का उसने खुद एसआईटी के समक्ष स्वीकार की।

स्कूल में दूर होगी शिक्षक कमरों की कमी : डीसी

भास्कर न्यूज | पीरटांड़ शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हरलाडीह उच्च विद्यालय में जलद ही शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के साथ कमर भी दिया जाएगा। ये बातें उपायुक्त ने रविवार को विद्यालय के पूर्व शिक्षक तथा समिति के लोगों से कही। बताते चले कि हरलाडीह उच्च विद्यालय में समस्याओं का अंबार है। शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है।

शिक्षकों की कमी, सरकार उदासीन, ग्रामीणों ने चंदा करके पढ़ाई जारी रखने का लिया निर्णय

विगत 45 साल में 60 हजार जनजातीय बच्चों को मैट्रिक तक की शिक्षा देने वाले टोकलो इलाके का एक मात्र प्रतिष्ठित रोलाडीह हाई स्कूल अब बंदी के कगार पर है। सरकारी उपेक्षा के कारण इस हाई स्कूल के 600 बच्चों पर मात्र तीन सरकारी शिक्षक हैं। पठन-पाठन ठप है।

स्थानांतरण के विरोध में 20 मार्च को डीसी को ज्ञापन सौंपेगा नवनियुक्त शिक्षक

झारखंड प्रदेश नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय परिसर में हुई। बैठक में नवनियुक्त शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर तीन सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया।

सातवें वेतन पुनरीक्षण में शिक्षकों का सामूहिक वेतन निर्धारण की मांग

भास्करन्यूज |कोडरमा झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कोडरमा जिला इकाई की बैठक आदर्श मध्य विद्यालय चंदवारा में रविवार को हुई। बैठक में 7वें वेतन पुनरीक्षण, ग्रेड-4 ग्रेड-2 में वेतन निर्धारण, भ्रष्टाचार मुक्त शैक्षणिक व्यवस्था अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

ऑनलाइन फाॅर्म में बीपीएड का आॅप्शन नहीं होने से इस पद की इच्छा रखनेवाले नाराज

हाईस्कूल शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन जमा करने के लिए स्थानीयता प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। लेकिन, जनवरी के बाद जिन अभ्यर्थियों ने स्थानीयता प्रमाण पत्र बनाया है, उन्हें हाईस्कूल शिक्षक बनने का अवसर नहीं मिलेगा। क्योंकि ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन जनवरी तक ही आता है।

सोच को बदलें और शिक्षकों का सम्मान करना सीखें : सांसद

वर्तमान समय में शिक्षा के नाम पर कोचिंग सेंटर का बड़ा व्यवसाय शुरू हो गया है। बड़े शहरों में आइएएस बड़ी- बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा के नाम पर युवाओं की कीमती समय को बर्बाद किया जा रहा है। लेकिन इस कोचिंग सेंटर के बारे मे जो सुना देखा तो यह जानकर काफी प्रसन्नता हुई कि यह संस्थान अपने मुकाम की ओर बढ़ रहा है। शिक्षक होना नौकरी ही नहीं है समाज के प्रति प्रतिबद्धता है।

शिक्षक नियुक्ति अधिसूचना के विरोध में छात्र 20 को घरेंगे सीएम आवास

दुमका : जेएसएससी द्वारा जारी हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा वर्ष 2016 की अधिसूचना में बड़े पैमाने पर त्रुटि होने की बात कही जा रही है. छात्र लगातार सुधार की मांग कर रहे हैं.

रांची में मॉडल स्कूल के शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला मानदेय

रांची : रांची के मॉडल स्कूल के शिक्षकों को चार  माह से मानदेय नहीं मिला है. रांची में कभी भी शिक्षकों को प्रतिमाह नियमित रूप से  मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है. रांची में आठ मॉडल स्कूल में 18 शिक्षक हैं. शिक्षकों को अगस्त  तक का मानदेय दिया गया है.

UPTET news

Photography