Advertisement

स्थापना दिवस तक 23 हजार शिक्षक होंगे नियुक्त: शिक्षा मंत्री

रांची। झारखंड में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए 23 हजार शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है कि राज्य स्थापना दिवस तक 23 हजार शिक्षकों को नियुक्त किया जायेगा।

पारा शिक्षक की लंबित भुगतान को लेकर विधायक ने डीएससी कार्यालय में दिया धरना

पलामू : पलामू में छतरपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने डीएससी कार्यालय में पहुंचकर डीएसई चेंबर के समक्ष धरना पर बैठे. दरअसल अपने विधानसभा क्षेत्र के नौडीहा प्रखंड के पारा शिक्षकों का पिछले 6 माह से मानदेय भुगतान लंबित है. जिसकी मांग को लेकर विधायक ने डीएसई चेंबर के समक्ष धरना दिया

पारा शिक्षकों ने समायोजन का किया विरोध

भास्कर न्यूज|भवनाथपुर

युक्तिकरण के तहत नियम विरुद्ध तरीके से पारा शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में समायोजित किये जाने से आक्रोशित पारा शिक्षकों की आपात बैठक राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सम्पन्न हुई, बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय यादव को समस्या से अवगत कराने के साथ साथ बीईईओ से समस्या समाधान करने का आवेदन देते हुए अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की धमकी दी।

CUJ के PhD सीटों पर विवि के शिक्षकों का कब्जा

Ranchi: केद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के पीएचडी सीटों पर देश के कोने-कोने से अभ्यर्थी आवेदन देते हैं. लेकिन, पीएचडी सीटों पर ज्यादातर यहां के सहायक प्राध्यापकों को कब्जा होता है. केंद्रीय विश्वविद्यालय संगठन द्वारा सीयूसीईटी (केंद्रीय विश्वविद्याल संयुक्त प्रवेश परीक्षा) के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया विभिन्न कोर्स में किया जाता है.

ग्रेड पे कटौती अधिसूचना जारी, शिक्षकों का धरना सोमवार को

हजारीबाग : राज्य सरकार के आदेश के आलोक में विभावि ने शिक्षकों के ग्रेड पे की एक किस्त को काटने व वसूली करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे विभावि व कोयलांचल विश्वविद्यालय के लगभग 300 शिक्षकों के प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

शिक्षक आज युक्तीकरण में वरीयता सूची पर कर सकेंगे आपत्ति

 जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : पारा शिक्षकों के युक्तीकरण हेतु चिन्हित शिक्षकों की वरीयता सूची का दावा आपत्ति 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक किया जा सकेगा। वरीयता के आधार पर तैयार सूची अवलोकनार्थ एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रखंड स्तर पर भेजा गया है।

पारा शिक्षक बायोमीट्रिक से नहीं बनाएंगे अटेंडेंस

रामगढ़ : ई-वाहिनी के तहत बायोमेट्रिक मशीन से पारा शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे। अब सरकार के छलावे में नहीं आएंगें। यह बात शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्कूल परिसर में आयोजित एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक के दौरान पारा शिक्षकों ने एक स्वर में कहीं।

युक्तिकरण के विरुद्ध पारा शिक्षकों ने की बैठक

चंदनकियारी (बोकारो) : चंदनकियारी स्थित टाउन हॉल में चंदनकियारी प्रखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघ की बैठक अमर कुमार महतो के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. जहां उपस्थित पारा शिक्षकों ने सरकार द्वारा पारित ई विद्या वाहिनी, पारा शिक्षकों के युक्तिकरण में अनियमितता के खिलाफ जमकर बरसे.

पारा शिक्षकों को मिला रामटहल चौधरी का साथ, लिखा सीएम को पत्र

Ranchi: रांची लोकसभा संसदीय सीट के बीजेपी सांसद रामटहल चौधरी ने मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास को अवगत कराते हुए कहा है कि पारा शिक्षकों का पदस्थापन उनके गृह प्रखंड में नहीं किया जा रहा है. इसके कारण पारा शिक्षकों के बीच काफी नाराजगी है.

UPTET news

Photography