Advertisement

ग्रेड पे कटौती अधिसूचना जारी, शिक्षकों का धरना सोमवार को

हजारीबाग : राज्य सरकार के आदेश के आलोक में विभावि ने शिक्षकों के ग्रेड पे की एक किस्त को काटने व वसूली करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे विभावि व कोयलांचल विश्वविद्यालय के लगभग 300 शिक्षकों के प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इस फरमान को शिक्षकों ने काला फरमान करार देते हुए सोमवार को धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। शिक्षकों ने बताया कि इस आदेश से वैसे तमाम शिक्षक प्रभावित होंगे,जो अब तक प्रोन्नति से वंचित हैं।तात्पर्य यह कि शिक्षक अब दोहरी मार झेलने को विवश हैं। प्रोन्नति की अर्हता रहने के बावजूद प्रोन्नति नही और आर्थिक लाभ का भी हनन शुरू हो चुका है। बताया गया कि इस विरोध कार्यक्रम में विभावि व कोयलांचल के शिक्षक शिरकत करेंगे। तमाम शिक्षकों से आग्रह किया गया है कि कार्यक्रम में अवश्य शरीक हों।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography