Advertisement

बहन की फेसबुक पर लव चैटिंग देख भाई ने उठाया ये खौफनाक कदम

हिसार। हरियाणा के रोहतक में महम कस्बे के गांव मदीना के बीए के छात्र सुमित की प्रेम प्रसंग के कारण हत्या कर दी गई। युवक को हिसार के सात रोड गांव की एक युवती से प्यार हाे गया।

आरटीई एक्ट का अनुपालन हर हाल में करें स्कूल : अलखनाथ

गढ़वा। प्रतिनिधि रविवार को आरके पब्लिक स्कूल में आरटीई एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पब्लिक समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित उक्त कार्यशाला का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, संजय सोनी, मदन प्रसाद केसरी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि समिति का गठन शिक्षक, छात्र और स्कूल हित में किया गया है।

2905 छात्राओं को मिला लाडली योजना का लाभ

जामताड़ा : जिले में संचालित विभिन्न विद्यालयों में कक्षा छह में अध्यनरत 2905 एससी व एसटी छात्राओं को शिक्षा विभाग ने पहले चरण में मुख्यमंत्री लाडली योजना का लाभ दिया है। शेष छात्राओं को लाभ पहुंचाने को ले शिक्षा विभाग आवश्यक पहल शुरू कर दिया है।

अधिकारियों की चूक से 11 हजार छात्रों की मेहनत पर फिरा पानी

पुरानी कहावत है, करे कोई भरे कोई. सरकार के आलीशान दफ्तरों में बैठे बड़े अधिकारियों के द्वारा की गई चूक ने आज राज्य के हजारों छात्रों को सड़क पर आने को मजबूर कर दिया है.

रोजगार मेला में 165 शिक्षक चयनित

 झुमरीतिलैया: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, झुमरीतिलैया की ओर से बीएड कॉलेज के कैंपस में शिक्षक रोजगार मेला का आयोजन रविवार को किया गया। रोजगार मेला में बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्कूलों के बोर्डों के द्वारा करीब 200 प्रशिक्षित शिक्षकों का चयन अपने-अपने स्कूलों के लिए किया गया।

शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

दुमका : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को शिक्षक संघ भवन में धर्मेन्द्र प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षक व शिक्षिकाओं का स्थानांतरण काफी दूर कर दिया गया है।

समस्या के निदान हेतु पहल करेगा शिक्षक संघ

सिमडेगा: झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को रा.म.वि. ठाकुरटोली में मनोज कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से संघ के शिक्षकों के समस्या तथा उसके निदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

शिक्षकों को बलि का बकरा बना रहे डीईईओ , 15 प्लस टू शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई


हजारीबाग : विद्यालयों में खराब रिजल्ट को लेकर राज्य के 15 प्लस टू शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई पर प्लस टू शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। इस बाबत रविवार को जिला स्कूल में संघ की बैठक आयोजित की गई।

आर्थिक तंगी : पारा शिक्षक ने दिया इस्तीफा

केरेडारी : पिछले चार-पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आई आर्थिक तंगी को लेकर प्रखंड के एक पारा शिक्षक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विधायकों का वेतन बढ़ने से पारा शिक्षक नाराज


संवाद सूत्र, गोड्डा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को गांधी मैदान में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील महतो ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव अमरेंद्र कुमार यादव उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में विधायक से लेकर मंत्री तक ने अपने फायदे का बिल पास कराया।

शिक्षक नियुक्ति नियमावली में हो बदलाव

संवाद सूत्र, गोड्डा : उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बनाई गई नियमावली में बदलाव के लिए रविवार को दर्जनों अभ्यर्थियों ने महागामा विधायक अशोक कुमार से मुलाकात की। इसका नेतृत्व श्रीकांत कुमार ने किया। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति नियमावली की त्रुटियां गिनाई।

एजेके कॉलेज में छात्र-शिक्षक मिलकर सुलझाएंगे समस्याएं

पोटका : एजेके कॉलेज में छात्र-शिक्षक मिलकर समस्याएं सुलझाएंगे। इसके लिए छात्र काउंसिल का गठन किया गया है।

शिक्षकों को दिया जायेगा विज्ञान पढ़ाने का प्रशिक्षण

जामताड़ा : क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद भुवनेश्वर से विज्ञान विषय में पेडागोगिकल कन्टेंट ऑफ नॉलेज पर प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले के दो शिक्षक योगेंद्र कुमार एवं अभिजीत झा लौटे हैं.

हाइस्कूल शिक्षकों के लिए आज से जमा होगा आवेदन

रांची : हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति के लिए सोमवार से आवेदन जमा लिया जायेगा. अभ्यर्थी झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा सकते हैं. शिक्षकों की नियुक्ति नयी स्थानीय नीति के तहत होगी. 17572 पदों में से 8,423 पर केवल उस जिला के स्थानीय अभ्यर्थी की नियुक्ति की जायेगी.

शिक्षक नियुक्ति : खत्म नहीं हुई विषय की बाध्यता

रांची : हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति में तीन विषयों में संशोधित विज्ञप्ति जारी की गयी है. पर इसमें भी विषय कंबिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिसंबर 2016 में 17,572 हाइस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञप्ति में गणित/ भौतिकी, रसायन/जीव विज्ञान और इतिहास/नागरिक शास्त्र विषय में एक ही पद निर्धारित किया गया था. 

हाईस्कूल में 17572 शिक्षक पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

हाईस्कूल में 17572 शिक्षक  पदों की भर्ती के लिए  ऑनलाइन आवेदन सोमवार से किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट दी गई है.

UPTET news

Photography