Advertisement

झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक के लिए आपने किया है आवेदन, तो जरूर पढ़िये ये खबर, कहीं आपका आवेदन रद्द तो नहीं हो गया !

आपने झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक के लिए आवेदन किया है, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. कहीं आवेदन करने में लापरवाही के कारण आपका आवेदन रद्द तो नहीं कर दिया गया !
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 50 हजार से अधिक त्रुटिपूर्ण आवेदनों को रद्द कर दिया है.
हाईस्कूल शिक्षक के 54, 472 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक के 54, 472 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिये गये हैं. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के आवेदन अपूर्ण पाये गये थे. इनमें 54,428 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा नहीं किया, वहीं 44 अभ्यर्थियों ने फोटो अपलोड नहीं किया था. इस कारण ये आवेदन रद्द कर दिये गये हैं. वे अब परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी जेएसएससी की वेबसाइट www.jssc.in/ www.jssc.nic.in पर क्लिक कर ले सकते हैं.
18 हजार शिक्षकों की होगी बहाली

झारखंड में 18 हजार हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. 29 अक्टूबर 2017 से परीक्षा शुरू होगी. इसमें 2.58 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.
26 नवंबर तक चलेगी परीक्षा

संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 (हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा) 29 अक्टूबर से शुरू होगी. यह 26 नवंबर तक चलेगी. 29 अक्टूबर, 5 नवंबर, 12 नवंबर तथा 26 नवंबर को रांची में परीक्षा होगी. 19 नवंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
2.58 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में राज्यभर से 2.58 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. 29 अक्टूबर को आठ हजार अभ्यर्थी, 5 नवंबर को 12 हजार, 12 नवंबर को 16 हजार, 19 नवंबर को 1 लाख 80 हजार तथा 26 नवंबर को 42,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
20 अक्टूबर से प्रवेश पत्र कर सकेंगे डाउनलोड

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र जेएसएससी की वेबसाइट www.jssc.in/ www.jssc.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे. 20 अक्टूबर से प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography