ससेवा नियमित करने समेत समान कार्य के लिए समान वेतन व अन्य मांगों को लेकर
पारा शिक्षक 17 अप्रैल से राज्य के पांच प्रमंडलों में पद यात्रा शुरू
करेंगे। इसकी रणनीति भी तैयार कर ली गई है।
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष
मोर्चा के हृषिकेश पाठक, बजरंग प्रसाद, विनोद बिहारी महतो और संजय कुमार
दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि लंबित डिमांड पर आज तक सरकार द्वारा
कार्यवाही शुरू नहीं की गई है। इसलिए विवश होकर पद यात्रा करने का निर्णय
लिया गया है। उत्तरी छोटानागपुर में कोडरमा से पद यात्रा शुरू होगी। इसी
प्रकार दक्षिणी छोटानागपुर में गुमला से, पलामू प्रमंडल में मेदिनीनगर,
संथाल परगना में देवघर और कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर से पद यात्रा शुरू
की जाएगी। शनिवार को मोर्चा की बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। इसके बाद
भी डिमांड की ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो 23 अप्रैल को सीएम आवास का घेराव
किया जाएगा। इसमें राज्य भर के 70 हजार पारा शिक्षक शामिल होंगे।
एक मई को भूख हड़ताल पर रहेंगे
पारा शिक्षक डिमांड के समर्थन में एक मई को भूख हड़ताल पर रहेंगे।
मोर्चा ने कहा कि पारा शिक्षक वर्ष 2004 से लंबित मांगों को लेकर संघर्ष
कर रहे हैं। इस क्रम में राज्य के 81 विधायकों, 14 सांसदों और सीएम के नाम
फरवरी-2018 में मांग पत्र सौंपा गया था। 10 मार्च को शिक्षामंत्री का आवास
घेराव किया गया। इसके बाद दो दिनों में सीएम से वार्ता कराने का आश्वासन
दिया गया था, लेकिन आज तक सीएम से बातचीत नहीं हुई। इससे स्पष्ट है कि पारा
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार कितनी गंभीर है।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();