Advertisement

बनी रहे स्वायत्तता, नहीं हो संविदा पर नियुक्ति

रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक मंगलवार को डॉ.सुशील अंकन की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाई रखी जाए।
संविदा पर शिक्षक नियुक्ति पर रोक लगे। प्रोन्नति, पद में एकरुपता, एजीपी, पीएचडी इंक्रीमेंट जैसी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय हुआ। बैठक में डॉ.सुनीता गुप्ता, डॉ.ज्योति प्रकाश, डॉ.बीके मिश्रा, डॉ.महेंद्र तिवारी, डॉ.गोकुल नारायण दास, डॉ.विजय प्रकाश, डॉ. रणविजय कुमार, डॉ.संजय झा, डॉ. शशि कुमार गुप्ता, डॉ.बैधनाथ कुमार आदि थे।
राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक
मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत विचारक रविशंकर जी ने कहा कि आए दिन शिक्षण संस्थानों में देश विरोधी गतिविधियां हो रही हैं। राष्ट्र विरोधी घटनाओं के विरुद्ध व्यापक जनजागरण अभियान से महासंघ रचनात्मक प्रयास करे। कहा, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ की स्थापना राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक व शिक्षक हित में समाज की परिकल्पना के साथ किया गया है। झारखंड में इसे प्रभावी संगठन बनाने की जरुरत है। उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधन के लिए उचित स्थान पर बात करने का आश्वासन दिया। कहा, छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रभक्ति, नैतिकता, जीवन मूल्य सहित कई रचनात्मक एवं सकारात्मक गुणों के विकास करने में शिक्षक अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं।
10 से चलेगा सदस्यता अभियान
महासंघ के झारखंड प्रदेश के संयोजक डॉ.ब्रजेश ने बताया कि झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में 10 से 25 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रांची विवि के सदस्यता प्रमुख डॉ. शशि कुमार गुप्ता, एनपीयू के डॉ. संत किशोर प्रसाद, कोल्हाण विवि के डॉ. दारा सिंह गुप्ता, एसकेएमयू के डॉ. चंद्रशेखर आजाद, विनोबा भावे विवि के डॉ. गोपाल शरण पांडेय व केंद्रीय विवि झारखंड के डॉ. संजय झा को बनाया गया है। बैठक में 9 से 15 जुलाई तक गुरु वंदना कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया गया। 29 व 30 जुलाई को नई दिल्ली में होनेवाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड से 15 प्राध्यापक शामिल होंगे। अगस्त में प्रदेश अभ्यास वर्ग का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography