Advertisement

जिले के 702 हड़ताली पारा शिक्षक छठ के बाद होंगे बर्खास्त, प्रक्रिया शुरू

जिले की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा है कि अल्टीमेटम के बाद भी हड़ताल से नहीं लौटने वाले पारा शिक्षक हर हाल में बर्खास्त किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक को इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है।  इसके अलावा चितरपुर प्रखंड से 40,दुलमीसे 9,मांडूसे 7,रामगढ़से 121,पतरातूवन से 51,पतरातूटू से 31,गोलासे 12पाराशिक्षक वापस अपने काम पर लौट चुके हैं।


हड़ताल से अब तक वापस लौटने वाले पारा शिक्षक

271 शिक्षकहड़ताल से अब तक काम पर वापस लौट चुके हैं।

डीसी के पास भेजी संचिका, छठ के बाद शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

जिलाशिक्षा अधीक्षक अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि वैसे शिक्षक जो अभी भी हड़ताल पर डटे हैं उनकी बर्खास्तगी को लेकर छठ के बाद कार्रवाई की जाएगी। इससे संंबंधित संचिका उपायुक्त के पास भेज दी गई है। वहीं हड़ताल पर नहीं जाने वाले और हड़ताल से लौटने वाले शिक्षकों का मानदेय दस प्रतिशत बढ़ाकर भुगतान किया जाएगा। ने का आदेश दे दिया गया है। लेकिन

झारखंड शिक्षा परियोजना का कार्यालय, जहां बर्खास्तगी पर होना है फैसला।

किस प्रखंड के कितने पारा शिक्षक हैं हड़ताल पर

जिलेमें कुल पारा शिक्षकों की संख्या 1763 हैं। जिसमें से 790 शिक्षक हड़ताल पर नहीं गए थे। वहीं सबसे अधिक मांडू प्रखंड में 486 पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। उसके बाद पतरातू वन में 109 ,पतरातू टू में 58, गोला में 36, चितरपुर में 13 शिक्षक सहित 702 शिक्षक हड़ताल पर हैं। जबकि रामगढ़ और दुलमी प्रखंड के एक भी शिक्षक हड़ताल पर नहीं हैं।

{मांडू प्रखंड में सबसे अधिक 486 पारा शिक्षक हैं हड़ताल पर

{ दुलमी और रामगढ़ प्रखंड के सभी शिक्षक हड़ताल से वापस लौटे

शिवमनोज कुमार |रामगढ़

दसफीसदी वेतन वृद्धि या नौकरी से बर्खास्तगी के सरकार के अल्टीमेटम के बाद जिले के 271 पारा शिक्षक काम पर लौट आए हैं। जबकि तय समय सीमा समाप्त होने के बाद अब भी 702 शिक्षक हड़ताल पर डटे हैं। ऐसे शिक्षकों की बर्खास्तगी पर छठ के बाद फैसला लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इसके अलावा जो शिक्षक हड़ताल पर नहीं गए हैं या हड़ताल से काम पर वापस लौट आए हैं उन्हें अप्रैल माह से 10 प्रतिशत बढ़े हुए मानदेय का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography