Advertisement

पलामू के 3728 पारा शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त

मेदिनीनगर : पलामू जिला के 3728 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बाबत सभी बीइइओ को पलामू के प्रभारी डीसी सह डीडीसी रविशंकर वर्मा ने निर्देश जारी किया है। इससे पूर्व गुरूवार को आयोजित बैठक में हड़ताली पारा शिक्षकों की वापसी की समीक्षा की गई।
इसमें पाया गया कि जिले के 4183 पारा शिक्षक हड़ताल पर थे। इसमें से 455 काम पर लौट आए हैं। सरकारी आदेश के बावजूद 3728 पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सभी बीइइओ को निर्देश दिया गया है कि वे हड़ताल पर गए संबंधित पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त करने संबंधित रिपोर्ट जिला को उपलब्ध कराएं। 24 घंटे के भीतर कार्रवाई पूरी करें। ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित बीइइओ के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी पलामू के डीएसइ अर¨वद कुमार ने दी। बताया कि सरकारी निर्देश के बाद पलामू के आयुक्त ने आम सूचना जारी की थी कि हड़ताली पारा शिक्षक 25 अक्टूबर तक कार्य पर वापस आ जाएं। बैठक में पाया गया कि अब तक 455 पारा शिक्षक ही काम पर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि काम पर लौट आए संबंधित पारा शिक्षकों का मानदेय उनके खाते में भेज दी गई है। यह राशि 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ भेजी गई है। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography