Advertisement

तीन शिक्षकों का हुआ प्रतिनियोजन

धनबाद | शिक्षकविहीनविद्यालयों में शिक्षक की कमी को ध्यान में रखते हुए डीईओ डॉ माधुरी कुमारी ने तीन शिक्षकों का प्रतिनियोजन विभिन्न उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में किया है।
इनमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय कमारडीह के शिक्षक मनोज कुमार को अगले आदेश तक उत्क्रमित उच्च विद्यालय खरियो में प्रतिनियोजित किया गया है। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय कमारडीह के शिक्षक नंदकिशोर शर्मा को प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय टुंडी में प्रतिनियोजित किया गया है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय कमारडीह के शिक्षक मो अख्तर आलम को प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मनियाडीह टुंडी में प्रतिनियोजित किया गया था। उनका प्रतिनियोजन रद्द कर दिया गया है। अब उनके जगह उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरकियारी के शिक्षक शुशांत ठाकुर को प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मनियाडीह टुंडी में प्रतिनियोजित किया गया है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography