Advertisement

प्रारंभिक विद्यालयों में पहली बार शीत अवकाश, 60 दिन छुट्टी

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर जिलाशिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय ने जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए 2017 की अवकाश तालिका मंगलवार को जारी की। विभाग ने पहली बार स्कूलों में शीतावकाश की छुट्टी दी है। इसके लिए गर्मी की छुट्टी में चार दिन की कटौती की गई है।
अगले साल एक बार फिर मजदूर दिवस पर स्कूल बंद रहेंगे।

विभाग द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार 2017 में रविवार के अलावा स्कूलों में 60 दिन छुट्टी है। इसमें 20 दिन की गर्मी छुट्टी भी शामिल है। नए वर्ष में दो दिन के स्थायी अवकाश को समाप्त कर दिया गया है। अवकाश तालिका बनाने के लिए शिक्षक संघों की बैठक हुई। बैठक में आम सहमति से अवकाश तालिका निर्धारित की गई है। महापुरुषों की जयंती के दिन अवकाश होने पर भी विद्यालय खोले जाएंगे। विषय वस्तु नियमित रूप से लिखा जाएगा। तालिका के अनुसार चांद दिखने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।

जयंती/पर्व तिथि

गुरुगोविंदसिंह जयंती 5 जनवरी

मकर संक्रांति 13 14 जनवरी

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी

बसंत पंचमी 1 फरवरी

संत रविदास जयंती 10 फरवरी

महाशिवरात्रि 24 फरवरी

होली 13 14 मार्च

सरहुल 30 मार्च

रामनवमी 4 अप्रैल

गुडफ्राइडे अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल

जयंती/पर्वतिथि

मजदूरदिवस 1 मई

बुद्ध पूर्णिमा 10 मई

ग्रीष्मावकाश 19 मई से 10 जून

ईद उल फितर 26 जून

हुल दिवस 30 जून

स्वतंत्रता दिवस जन्माष्टमी 15 अगस्त

गणेश चतुर्थी 25 अगस्त

बकरीद कर्मा पूजा 2 सितंबर

कलश स्थापना 21 सितंबर

जयंती/पर्वतिथि

दुर्गापूजा,मुहर्रम और 26 सितंबर से

गांधी जयंती 2 अक्टूबर

दीपावली, भैया दूज और 19 अक्टूबर से

चित्रगुप्त पूजा 21 अक्टूबर

छठ 26,27 अक्टूबर

गुरुनानक जयंती 4 नवंबर

बिरसा मुंडा जयंती और

झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर

ईद मिलादुन्नबी 2 दिसंबर

क्रिसमस शीतावकाश 25-30 दिसंबर 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography