Advertisement

16 पारा शिक्षकों के मानदेय पर रोक

16 पारा शिक्षकों के मानदेय पर रोक
गढ़वा। जिला प्रतिनिधि डीइओ बालेश्वर साहनी ने शुक्रवार को डंडा प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अनुपात के अनुसार बच्चों की उपस्थिति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए 16 पारा शिक्षकों के मानदेय पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति नहीं होगी, तब तक उनके मानदेय पर रोक लगी रहेगी।

डीइओ ने बताया कि उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिखही के निरीक्षण के क्रम में पाया कि विद्यालय में 601 बच्चों का नामांकन है। विद्यालय में दो शिक्षक और 11 पारा शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 340 थी। उक्त कारण सभी पारा शिक्षकों का मानदेय रोक दिया गया। राजकीय मध्य विद्यालय छप्परदगा में भी नामांकित 669 के विरुद्ध कुल 345 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में बच्चों की संख्या कम रहने पर उक्त विद्यालय के पांच पारा शिक्षकों के मानदेय पर रोक लगाई गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में पपरवार आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। वहीं भिखही जनवितरण प्रणाली की दुकान पर लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा था।

मशीन खराब होने के कारण राशन देने में परेशानी हो रही थी। मशीन जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया। डीएसइ वृजमोहन कुमार ने रमना प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि भुइयां टोली, मानदोहर, कोरगा, झुरहा, मझिगांवा और पासी टोला सिलिदाग में बच्चों को पोषाहार नहीं मिल रहा है। पोषाहार नहीं मिलने के कारण केंद्रों में बच्चों की संख्या में कमी आई है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography