Advertisement

शिक्षकों के लिए मददगार साबित होगा शिक्षक समागम : बीईईओ

शाहपुरसहोदय मिशन स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चैनपुर प्रखंड प्रमुख विजय गुप्ता, बीडीओ अमित भगत, बीईओ जवाहर प्रसाद, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव अमरेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में चैनपुर रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न स्कूल से आए शिक्षकों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।


कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए प्रमुख विजय गुप्ता ने कहा कि शिक्षक जब खुद खेलकूद के प्रति जागरूक होंगे तभी बच्चों में खेलकूद के प्रति लगाव होगा। बीईओ जवाहर प्रसाद ने कहा कि यह समागम शिक्षकों की क्रियाशीलता को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक पर कार्य का दबाव है। जबतक शिक्षक स्वस्थ और तनाव मुक्त नहीं होंगे तब तक उत्तम शिक्षा नहीं दे पाएंगे। अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव जितेंद्र दूबे ने कहा कि इस तरह के आयोजन से शिक्षकों के प्रतिभा का आदान-प्रदान होगा। जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा कि खेलने का कोई उम्र नहीं होती है। खेल जोड़ता है, तोड़ता नहीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नंदलाल कुमार और अजय पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बीपीओ रोहित कुमार, रामगढ़ प्रमुख गुड्डी देवी, जिप सदस्य वाल्टन डोडराय, चैनपुर उपप्रमुख नौशाद आलम, अखिल भारतीय शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष महताब अहसन, व्यास राम, विद्यासागर शर्मा सुनिल कुमार, पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनुराग सिंह, डाॅ. राजेश केशरी उपस्थित थे 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography