Advertisement

तीन नए आईआरबी का होगा गठन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

राज्य में तीन नए इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का गठन किया जाएगा। ये गोड्‌डा, गिरिडीह और पलामू में बनाए जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आईआरबी के गठन पर मुहर लगी।
एक बटालियन में 1007 जवान और अफसर होंगे। कुल 3021 पदों पर नई बहाली के मौके उपलब्ध होंगे। एक चौथाई जवानों को स्पेशल टॉस्क फोर्स के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जो नक्सलवाद, आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात होंगे।

280सरकारी स्कूल प्लस टू में अपग्रेड होंगे

राज्यके 280 सरकारी माध्यमिक स्कूलों को प्लस टू में अपग्रेड करने पर स्वीकृति दी गई है। इस पर 280 करोड़ खर्च होंगे। राज्य के सभी प्रखंडों में एक प्लस टू स्कूल खोला जाएगा। बिल्डिंग बनाने और शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया भी जल्द आरंभ की जाएगी। इन प्लस टू स्कूलों में साईंस, कामर्स और आर्टस तीनों स्ट्रीम की पढ़ाई होगी। किसानों को केंद्र द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा राज्य सरकार 130 रु. बोनस देगी।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography