जमशेदपुर| अल्पसंख्यकसहायता प्राप्त प्राथमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा की
बैठक शनिवार को साकची स्थित राजस्थान विद्या मंदिर में हुई। इसमें अगस्त
माह से बकाया वेतन के भुगतान के लिए जरूरी आईडी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
(एसबीआई) में खाता खुलवाने पर चर्चा हुई।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
सभी कॉलेज बनाएं वेबसाइट हर दिन लोड करें लेशन प्लान
भास्करन्यूज | मेदिनीनगर अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएसएचई) के स्टेट नोडल पदाधिकारी
सह उच्च तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग के परियोजना उपनिदेशक डॉ शंभू
दयाल सिंह ने एनपीयू पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
मर्ज के नाम पर पैसा वसूल रहे बीईईओ : अंसारी
गावांं | गावां दक्षिणी भाग के जिप सदस्य इमरान अंसारी ने गावां में
विद्यालयों को मर्ज करने में शिक्षा विभाग की भूमिका पर संदेह जाहिर की है।
मुखिया नए पारा शिक्षकों की बहाली का विरोध करेगा : मनोज
शनिवार को धनबाद जिला शिक्षा मित्र/पारा शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल
निरंजन कुमार दे एवं सुभाष चटर्जी के नेतृत्व में गोविंदपुर मुखिया संघ के
अध्यक्ष सह खरनी पंचायत के मुखिया मनोज हाड़ी से मिलकर पारा शिक्षकों के
आंदोलन में सहयोग करने का आग्रह किया।
प्राइमरी-मिडिल के 135 शिक्षकों के टेट प्रमाण पत्र निकले फर्जी
जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बहाल 135 शिक्षकों के टेट (शिक्षक
पात्रता परीक्षा) प्रमाण पत्र फर्जी हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने
धनबाद के डीएसई कार्यालय को यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि इन
शिक्षकों के प्रमाण पत्र जैक से निर्गत नहीं हैं।
विद्यालयों में योगदान दें पारा शिक्षक : विधायक
अहिल्यापुर(गिरिडीह) : अहिल्यापुर उच्च विद्यालय में शनिवार को भाजपा की
मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश
वर्मा ने संगठन मजबूती पर चर्चा की। कहा कि अहिल्यापुर मंडल की आठ पंचायतों
में 42 बूथ हैं, जहां नये सिरे से पर बूथ कमेटी का गठन करना है।
हड़ताल के कारण प्राथमिक विद्यालय सोरला डेढ़ माह से बंद
पाकुड़िया : पारा शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से सोरला ग्राम स्थित
प्राथमिक विद्यालय पिछले डेढ़ माह से बंद है. इस बाबत सोरला गांव के
ग्रामीणों ने बीइइओ को आवेदन देकर विद्यालय में अविलंब पठन-पाठन शुरू कराने
की मांग की है.
2204 शिक्षकों के प्रोमोशन की सूची सार्वजनिक
जमशेदपुर. राज्य के प्राथमिक अौर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को
प्रोमोशन दिया गया है. जिले के 2,204 शिक्षकों के नाम की सूची शनिवार को
विभाग की अाधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी. इसके साथ ही सभी बीआरसी को
भी उन शिक्षकों के नाम को मेल कर दिया गया है जिन्हें प्रोमोट करना है.
योगदान नहीं करने वाले पारा शिक्षक पर होगी कारवाई
जामताड़ा : राज्य परियोजना निदेशक मुकेश कुमार ने शनिवार को वीडियो
कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक को कहा कि जो हड़ताली पारा शिक्षक
काम पर नहीं लौटे हैं.
2,204 शिक्षकों की प्रोन्नति की सूची जारी
जमशेदपुर/रांची: राज्य के प्राथमिक अौर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को
प्रोन्नति दी गयी है. जिले के 2,204 शिक्षकों के नाम की सूची शनिवार को
विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी. इसके साथ ही सभी बीआरसी को
भी उन शिक्षकों के नाम को मेल कर दिया गया है, जिन्हें प्रोन्नत करना है.
प्लस टू स्कूल: जून में कार्मिक को भेजा गया था प्रस्ताव, नहीं शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया
रांची: राज्य के प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया
शुरू नहीं हो सकी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष जुलाई में
171 प्लस-टू उच्च विद्यालय में 513 शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव
कार्मिक विभाग को भेजा था. शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन अायोग
द्वारा की जानी थी.
630 पारा शिक्षकों पर दीपावली बाद होगी कार्रवाई
जमशेदपुर| सरकारके अल्टीमेटम के बावजूद निर्धारित तिथि तक काम पर वापस नहीं
लौटने वाले 630 पारा शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया जिला
शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने शुरू कर दी है।
शिक्षकों के हक में फैसला नहीं ले रहे हैं मुख्यमंत्री:शिक्षक संघ
गरीब, किसान, मजदूर के बच्चे प्राय: सरकारी विद्यालयों में पढ़ते हैं। राज्य
के करीब 72 हजार पारा शिक्षक गत 42 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे
हुए हैं जिसके कारण राज्य की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो
गई है।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने सीएम को सौंपा 12 सूत्री लंबित मांगों का ज्ञापन
गिरिडीह | प्राथमिक शिक्षक संघ गिरिडीह इकाई का प्रतिनिधिमंडल राज्य
उपाध्यक्ष सह प्रधान सचिव मैनेजर प्रसाद सिंह की अगुवाई में 12 सूत्री
लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला।
मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पढ़ने के बाद शिक्षकों की समस्या का जल्द समाधान का
आश्वासन दिया।
बीडीओ ऑफिस पर झाविमो का धरना
टुंडी | झारखंडविकास मोर्चा द्वारा शुक्रवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड
मुख्यालय लटानी स्थित बीडीओ कार्यालय के समीप अपनी विभिन्न मांगों को लेकर
एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि
रघुवर सरकार दमनकारी रवैया अपनाई हुई है।
सेवानिवृत्त शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर करें भुगतान : शिक्षक संघ
सेवानिवृत्त शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर करें भुगतान : शिक्षक संघ
धनबाद। वरीय संवाददाता झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के प्रतिनिधियों ने डीएसई विनीत कुमार को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह ने किया।
धनबाद। वरीय संवाददाता झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के प्रतिनिधियों ने डीएसई विनीत कुमार को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह ने किया।
हड़ताल जारी रखेंगे पारा शिक्षक
तालझारी (साहिबगंज) : पारा शिक्षक संघ ने महाराजपुर पंचायत भवन में
शुक्रवार को बैठक कर मांग पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया।
प्रखंड संरक्षक राजेश यादव ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैया के खिलाफ पारा
शिक्षक संघ उग्र आंदोलन करेंगे।
दोनों संगठन से निकाले गए 33 पारा शिक्षक
बासुकीनाथ, दुमका : झारखंड राज्य पारा शिक्षक संघ एवं झारखंड राज्य सहयोगी
शिक्षा मित्र के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड के पारा शिक्षकों ने बीआरसी
भवन के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दोनों संगठनों के प्रखंड अध्यक्ष
मांगन राव एवं अशोक यादव की अध्यक्षता में किया गया।
प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति को ले संशय में अभ्यर्थी : शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)
रांची : राज्य सरकार ने चार साल बाद दूसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा
(जेटेट) की प्रक्रिया तो शुरू कर दी, लेकिन इसके अगले चरण प्राथमिक शिक्षक
नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों में संशय है। उनमें यह संशय पिछले साल बनी
नियुक्ति नियमावली को लेकर है। यदि राज्य सरकार इस बार भी उक्त नियमावली के
तहत जिला स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करती है तो पुरानी गलतियां फिर
से दोहराए जाने की आशंका है।
पारा शिक्षकों को वेतनमान दे सरकार : झारखंड विकास मोरचा
रांची : झारखंड विकास मोरचा के अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री
बाबूलाल मरांडी ने पारा शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया है. श्री
मरांडी ने शुक्रवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलनकारी पारा शिक्षकों
को संबंधित किया.
प्राथमिक अौर माध्यमिक विद्यालयों के 2204 शिक्षकों को दिवाली गिफ्ट
जमशेदपुर : प्राथमिक अौर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सरकार
दिवाली गिफ्ट के रूप में प्रोमोशन देने जा रही है. इसे लेकर तीन माह से
कवायद चल रही थी, लेकिन शुक्रवार को प्रोमोशन की सूची को फाइनल कर लिया गया
है. इस सूची में फिलहाल 2204 शिक्षकों के नाम को शामिल किया गया है.
जब हम बर्खास्त होने का हिम्मत रखते है लाभ हमें मिलना चाहिए न : पारा शिक्षक
माननीय विक्रांत जी, महामंत्री जी सिंटू सिंह जी .
अध्यक्ष महोदय संजय दुवे जी
अध्यक्ष महोदय संजय दुवे जी
डीईओ के खिलाफ सीएम को ज्ञापन सौंपेगा शिक्षक संघ
माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी को लेकर झारखंड माध्यमिक शिक्षक
संघ गिरिडीह इकाई शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के गिरिडीह आगमन पर
ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इसकी सूचना गुरुवार शाम को झामाशिसं के
संयुक्त सचिव मुरारी प्रसाद सिन्हा ने प्रेस बयान जारी कर दी है।
ग्रेड टू वेतनमान के लिए कागजात जमा करें शिक्षक
गुमला | राष्ट्रीयशैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश के गुमला जिलाध्यक्ष राजदीप
सिंह ने वैसे सभी शिक्षकों से कागजात जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में
जमा कराने की अपील की है जिनकी सेवा 12 वर्ष होने के बाद भी ग्रेड टू वेतन
मान का लाभ नहीं मिला है।
अब अनुदानित स्कूलों में टेट पास ही बनेंगे शिक्षक
एजुकेशनरिपोर्टर | जमशेदपुर झारखंडपात्रता परीक्षा (जेटेट) पास स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। अब
सरकार से जिन विद्यालयों को अनुदान मद में राशि मिलती है, वहां टेट पास
शिक्षकों की ही नियुक्ति होगी। इसमें संस्कृत विद्यालय, मदरसा, स्थापना
अनुमति समेत अन्य विद्यालय शामिल हैं।
केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल स्कूलों में भी बहाल किए जाएंगे पार्ट टाइम शिक्षक
शिक्षा विभाग की ओर से धनबाद जिले के मॉडल विद्यालयों में नामांकित
छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए पार्ट टाइम शिक्षकों की
नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
प्रारंभिक विद्यालयों में दीवाली की छुट्टी 30 और 31 अक्टूबर को
धनबाद | जिलाशिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रारंभिक विद्यालयों के लिए
दीवाली की छुट्टी 29 और 30 अक्टूबर को घोषित था।
बगैर समायोजन हड़ताल समाप्त नहीं होगी : संघ
पुराना मंडल कारा परिसर के बाहर गुरुवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक
महासंघ गिरिडीह कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष गणेश
मंडल ने कहा कि तमाम पारा शिक्षक समायोजन की मांग को लेकर गत 41 दिनों से
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
घेरा डालो, डेरा डालो के कारण पारा शिक्षक नहीं मना पायेंगे दीपावली
गढ़वा
l इस बार पारा शिक्षक दिवाली नहीं मना पायेंगे। विगत 17 सितंबर से हड़ताल
पर गयेे पारा शिक्षक 20 अक्टूबर से ही रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में
अपने बीबी-बच्चों के साथ घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत जमे हैं।
38 दिन बाद बीआरपी-सीआरपी की हड़ताल बिना शर्त हुई समाप्त
बीआरपी-सीआरपीकी 38 दिनों से चल रही हड़ताल बुधवार को झारखंड शिक्षा
परियोजना के निदेशक मुकेश कुमार बातचीत के बाद बिना शर्त समाप्त करने की
घोषणा कर दी गई। निदेशक ने बीआरपी-सीआरपी की मांगों पर कार्यवाही करने का
आश्वासन दिया।
ग्रेड टू वेतनमान के लिए कागजात जमा करें शिक्षक
गुमला | राष्ट्रीयशैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश के गुमला जिलाध्यक्ष राजदीप
ने वैसे सभी शिक्षकों से अपना कागजात डीएसई कार्यालय में जमा कराने की
अपील की है जिनकी सेवा 12 वर्ष होने के बाद भी ग्रेड टू वेतन मान का लाभ
नहीं मिला है।
काम पर नहीं लौटने वाले 635 शिक्षक किए जा सकते हैं बर्खास्त, प्रक्रिया शुरू
सरकार के अल्टीमेटम के बावजूद निर्धारित तिथि तक काम पर नहीं लौटने वाले 635
पारा शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया जिला शिक्षा अधीक्षक
कार्यालय ने शुरू कर दी है। डीएसई बांके बिहारी सिंह ने कहा कि सरकार के अल्टीमेटम के बारे में
पारा शिक्षकों को पता है। अत: अब आदेशानुसार जिला शिक्षा चयन समिति की बैठक
बुलाकर पारा शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
पारा शिक्षकों को अल्टीमेटम, 50 प्रतिशत काम पर लौटे
जमशेदपुर। झारखंड
सरकार ने मंगलवार तक हर हाल में हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दिया था।
सरकार के अल्टीमेटम के बाद हड़ताल पर चल रहे पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब
50 प्रतिशत से अधिक पारा शिक्षकों ने अपनी-अपनी सेवाएं स्कूलो में देना
प्रारंभ कर दिया है।
पूर्वी सिंहभूम में 635 हड़ताली पारा शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार
जमशेदपुर, संवाददाता सरकारी अल्टीमेटम के बावजूद काम पर न लौटने वाले 635 पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। राज्य सरकार के 25 अक्तूबर तक काम पर वापस लौटने के निर्देश के बावजूद हड़ताल पर गए 1705 पारा शिक्षकों में से केवल 1070 शिक्षक ही काम पर लौटे हैं।
सात सौ पारा शिक्षकों को मिलेगा मानदेय
धनबाद/ मुख्य संवाददाता जिले के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में बुधवार को परियोजनाकर्मियों ने योगदान दे दिया है। परियोजनाकर्मियों के योगदान देने के बाद सर्व शिक्षा अभियान के कार्यों में तेजी आने की संभावना है। परियोजनाकर्मी 40 दिन हड़ताल पर रहे। बीआरपी-सीआरपी के भी गुरुवार से योगदान देने की संभावना है।
पारा शिक्षकों ने भिक्षाटन कर जुटाये 15 हजार रुपये
रांची : पारा शिक्षकों का घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम छठे दिन भी
जारी रहा. बुधवार को पारा शिक्षकों ने सात ग्रुप में बंट कर राजधानी के
विभिन्न इलाकों में भिक्षाटन किया. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के
अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि भिक्षाटन से कुल 15095 रुपये जमा हुए.
वेतन की राशि पहली बार बैंक खाते में भेजी गयी
रांची : रांची जिले के गैर सरकारी (अल्पसंख्यक सहित) प्राथमिक व मध्य
विद्यालयों के शिक्षकों को दीपावली व छठ पूजा के पूर्व वेतन राशि का भुगतान
कर दिया गया है. कोषागार से विपत्र पारित होने के बाद 600 से अधिक
शिक्षकों के खाते में राशि स्थानांतरित की गयी है.
बरखास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश
रांची : झारखंड शिक्षा परियोजना ने अब तक काम पर नहीं लौटने वाले सभी
हड़ताली पारा शिक्षकों को हटाने का निर्देश दिया है. परियोजना निदेशक मुकेश
कुमार ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्त का पत्र भेजा.
वेतनमान दो या बर्खास्त करो : पारा शिक्षक संघ
शिक्षा जैसे पवित्र विभाग में लंबे समय से सेवा देने के बाद सरकारी उदासीनता
से अब पारा शिक्षक काफी मायूस हैं। अपनी मांगों के समर्थन में लगभग डेढ़
महीना से कार्य से दूर रहे इन शिक्षकों के प्रति सरकार संवेदनहीनता की नीति
अपना रही है। कुछ ऐसी ही चर्चा पारा शिक्षकों के बीच होने लगी है।
पारा शिक्षकों बीआरपी-सीआरपी ने निकाला न्याय मार्च, रोड जाम
रांची | पाराशिक्षक और बीआरपी-सीआरपी मंगलवार को कैंप जेल (जयपाल सिंह
स्टेडियम) से बाहर निकले और न्याय मार्च निकाला। स्टेडियम से राजभवन तक
पहुंचने में शिक्षाकर्मियों को एक घंटे लगे। वहां पहले से ही बड़ी संख्या
में तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।
परियोजनाकर्मियों की बर्खास्तगी स्थगित प्रोजेक्ट अफसरों ने हड़ताल समाप्त की
जमशेदपुर. पिछले डेढ़ माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल स्थगित कर दी। यह घोषणा सोमवार को स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग की सचिव आराधना पटनायक से मिले उस आश्वासन के बाद की गई, जिसमें पटनायक ने कहा छठे वेतनमान देने की कार्यवाही चल रही है।
17 शिक्षक निलंबन मुक्त, 4 को दोबारा शोकॉज
धनबाद | जिलाशिक्षा स्थापना समिति की बैठक में मंगलवार को जिले के 17
शिक्षकों को बिना शर्त के निलंबन मुक्त कर दिया गया। साथ ही 4 शिक्षकों से
दोबारा स्पष्टीकरण पूछने का निर्णय लिया गया।
अल्टीमेटम के बाद 60 प्रतिशत पारा शिक्षक काम पर लौटे
झारखंड सरकार के अल्टीमेटम के बाद हड़ताल पर चल रहे पूर्वी सिंहभूम
जिले के करीब 60 प्रतिशत पारा शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलो में योगदान दे
दिया है। सरकार ने मंगलवार तक हर हाल में हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम
दिया था।
प्रमाणपत्र बनाने में देरी करने वाले होंगे दंडित : निधि
रांची : कार्मिक प्रशासनिक विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने सभी जिलों के
उपायुक्तों को जाति प्रमाणपत्र और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लंबित
मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है। प्रमाणपत्र
बनाने में देरी करने वाले अधिकारियों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा है।
645 पारा शिक्षकों को आज मिलेगा मानदेय
दुमका : हडताल पर जाने के बजाय काम कर रहे पारा शिक्षकों को बुधवार को
मानदेय मिल जाएगा। जबकि हड़ताल में शामिल पारा शिक्षकों को इस बार दीपावली
पर मायूसी हाथ लगेगी। उन्हें मानदेय से वंचित होना पड़ेगा।
कई शिक्षकों ने अब तक नहीं दिया स्पष्टीकरण
संवाद सूत्र, गोड्डा : जिले के कई नवनियुक्त शिक्षकों ने मांगे गए
स्पष्टीकरण का जवाब मंगलवार की शाम तक विभाग को नहीं दिया। इससे उनके
कागजात के फर्जी होने की आशंका बढ़ गई है। जिले के 33 नवनियुक्त शिक्षकों
से 23 अक्टूबर को स्पष्टीकरण मांगा गया था।
टेट पास पारा शिक्षकों की हो जल्द सीधी नियुक्ति
महाधरना. वर्तमान सूबे की सरकार को बताया जन विरोधी, कई मुद्दों पर घेरा, बोले प्रदीप यादव
अनुबंध पर दस साल काम कर चुके लोगों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त करे सरकार
जैक संबद्ध मदरसों के डिग्री की मान्यता खत्म कर दिये जाने पर सरकार को लताड़ा
भाकपा, राजद व सपा नेताओं ने किया पारा शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन
रांची. भाकपा, राजद व सपा नेताओं ने पारा शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया है. मंगलवार को भाकपा राज्य सचिव केडी सिंह, राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा व सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव ने पारा शिक्षकों के आंदोलन स्थल पर जाकर उनका हौसला बढ़ाया.
हड़ताली पारा शिक्षकों को नहीं मिल सकेगा आरक्षण का लाभ
रांची : राज्य के हड़ताली पारा शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति
में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में आरक्षण के
लाभ के लिए पारा शिक्षकों की पांच वर्ष की अटूट सेवा अनिवार्य है. स्कूल
नहीं जानेवाले पारा शिक्षकों की सेवा अटूट नहीं होगी.
जल्दी करें! रोजगार मेले में जॉब्स की भरमार, 8 हजार पद अब भी खाली
धनबाद में मंगलवार को दत्तोपंत ठेंगरी
रोजगार मेला में आने वाले कंपनियों की संख्या 27। वैकेंसी की संख्या 8650।
ऐसे में लगभग 8 हजार वैकेंसी खाली रह गई। 18 कंपनियों ने जहां 785 को
नौकरी देने की घोषणा की। वहीं 16 कंपनियों ने 707 छात्र-छात्राओं को शॉर्ट
लिस्ट किया है।
यूपी बेसिक शिक्षा बोर्ड में निकली बंपर भर्ती
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा
स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के 32,022 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया
गया है। इछुक उम्मीदवार 9 नवंबर 2016 तक आवेदन कर सकते हैं।
राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अब हर साल
रांची : राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अब हर साल होगी। स्कूली
शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह निर्णय लिया है। केंद्र के निर्देश पर
विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने इस संबंध में सारी प्रक्रियाएं पूरी करने
का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों को दिया है।
पारा शिक्षक काम पर नहीं लौटे तो हटाए जाएंगे
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर पारा शिक्षकों के हड़ताल से वापस लौटने की डेडलाइन मंगलवार को पूरी हो
रही है। राज्य सरकार की चेतावनी के अनुसार 25 अक्टूबर को पारा शिक्षक काम
पर वापस नहीं लौटते हैं तो उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
चेतावनी के बाद भी पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी है।
बीआरपी-सीआरपी और पारा टीचर्स आज राजभवन तक निकालेंगे मार्च
पाराशिक्षकों और बीआरपी-सीआरपी संघ के हजारों शिक्षाकर्मी 20 अक्टूबर से
कैंप जेल (जयपाल सिंह स्टेडियम) में दिन-रात गुजार रहे हैं। लेकिन, तमाम
मुश्किलों के बावजूद ये वहीं से आंदोलन की धार को उग्र बनाने में जुटे हैं।
झुमरी तिलैया में ग्रेड टू में 170, ग्रेड फोर में 33 शिक्षकों को प्रमोशन के साथ होगा तबादला
झुमरी तिलैया जिले के 203 शिक्षकों को दिवाली में प्रमोशन का तोहफा मिलेगा। इसके तहत ग्रेड टू में 170 शिक्षकों को और ग्रेड फोर में 33 शिक्षकों को प्रमोशन देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि 27 अक्तूबर को इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
माध्यमिक स्कूलों में गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी आदि विषयों के डेढ़ लाख पद रिक्त
नई दिल्ली, मदन जैड़ा देश के माध्यमिक स्कूलों में गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी आदि विषयों के डेढ़ लाख पद रिक्त हैं। इस मद में केंद्र से शिक्षकों के वेतन के लिए धनराशि राज्यों को जारी होती है।
शिक्षकों के प्रतिनियोजन की मांग
सरायकेला: नृपराज राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावकों
के साथ जिला समाहरणालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर विद्यालय में
शिक्षकों का प्रतिनियोजन एवं दस से चार बजे तक समयसारिणी तय करने की गुहार
लगायी।
पारा शिक्षकों का आंदोलन जारी, आज न्याय मार्च
शिक्षाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का 38वां दिन , स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की सचिव के अल्टीमेटम की मियाद खत्म
रांची : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ व बीआरपी सीआरपी महासंघ,
झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 38 दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन
हड़ताल सोमवार को भी जारी रही. वहीं जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर में पांच
दिनों से चल रहे घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम में हजारों शिक्षाकर्मी
शामिल हुए.
वेतन बढ़ाने के लिए शिक्षिकाओं ने मोदी को भेजा खून से लिखा पत्र
रांची: झारखंड में हजारों पारा अध्यापक एक महीने से ज्यादा समय से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से एक पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
हाई स्कूलों में होगी 404 शिक्षकों की बहाली
जिले के परियोजना सहित सभी हाई स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े कुल 404
पदों पर जल्द ही बहाली की प्रकिया शुरू होने की संभावना है। बहाली को लेकर
राज्य स्तर पर मुख्यालय की ओर से जिले से शिक्षकों के खाली पड़े पदों के
संबंध में मांगी गई रिपोर्ट के आलोक में डीईओ कार्यालय ने रोस्टर के साथ
विषयवार खाली पड़े पदों की सूची भेज दी है।
40 हजार टीचर हड़ताल पर, नहीं हुए स्कूल बंद फिर भी ये 28 युवा दे रहे शिक्षा
पलामू (झारखंड)।झारखंड के 40 हजार पारा शिक्षक पिछले 38 दिन से
हड़ताल पर हैं। हड़ताल अभी कितने दिन और चलेगी कुछ कहा नहीं जा सकता। हड़ताल
से 17 हजार प्राथमिक और उत्क्रमित विद्यालयों के 15 लाख बच्चों की पढ़ाई
प्रभावित हो रही है।
शिक्षक हड़ताल पर, गांव के 28 युवाओं ने 1300 बच्चों को पढ़ाना शुरू किया
पलामू (झारखंड) झारखंड के 40 हजार पारा शिक्षक पिछले 38 दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताल अभी कितने दिन और चलेगी कुछ कहा नहीं जा सकता। हड़ताल से 17 हजार प्राथमिक और उत्क्रमित विद्यालयों के 15 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
खून निकाल PM को लिखा खत, बच्चों संग खुले आसमान के नीचे गुजारी रात
हजारों पारा शिक्षक और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) व क्लस्टर रिसोर्स
पर्सन (सीआरपी) 20 अक्टूबर से जयपाल सिंह स्टेडियम (कैंप जेल) में कैद हैं।
झारखंडः 10 हजार पारा शिक्षकों ने खून से लिखा पीएम मोदी को खत
रांची। झारखंड में 10 हजार
संविदा शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से खत लिखा है। सेवा
नियमित करने की मांग को लेकर कई दिनों से पूरे प्रदेश के पारा शिक्षक
हड़ताल पर हैं। एक पारा शिक्षक ने पीएम को लिखा है कि जिंदगी मौत ना बन
जाए, संभालो मोदी जी, हजारों पारा शिक्षकों का घर ना उजड़े मोदी जी।
विभिन्न कॉलेजों में कॉमर्स में हुए कम नामांकन
गढ़वा। जिला प्रतिनिधि जिलेभर में विभिन्न कॉलेजों में कॉमर्स की पढ़ाई करनेवाले छात्रों की संख्या में कमी आई है। कॉमर्स के छात्रों की संख्या में आई कमी से डिग्री और इंटर कॉलेज प्रबंधन भी हतप्रभ हैं। झारखंड सहित दूसरे राज्यों के स्कूलों में कॉमर्स छोड़ दूसरे विषयों में शिक्षकों की मांग और नियुक्ति को देखते हुए विद्यार्थियों ने कॉमर्स की पढ़ाई से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है।
ग्रेड पे दे सरकार : प्रदीप
लोहरदगा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक रविवार को कस्तूरबा बालिका
मध्य विद्यालय में प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनुकंपा के
आधार पर शिक्षक सहित सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड
पे देने की मांग की गई।
झारखंड: राज्य ने सुनी तो अब पारा शिक्षकों ने खून से पत्र लिख पीएम मोदी से मांगा न्याय
झारखंड में पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे संविदा शिक्षकों ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखा पत्र भेजा है। वेतनमान में
बढ़ोत्तरी और शिक्षकों को स्थाई किए जाने की मांग कर रहे ये शिक्षक पिछले
एक महीने से हड़ताल पर हैं।
33 नवनियुक्त शिक्षकों से स्पष्टीकरण
संवाद सूत्र, गोड्डा : फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी
पानेवालों पर विभाग भी सख्त हो गया है। अन्य जिलों में शिक्षक बहाली में
फर्जीवाड़ा का खुलासा होने से राज्य के निर्देश के बाद विभाग पूरी तरह से
सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में विभाग ने 33 शिक्षकों की सूची तैयार की है
जिनकी जांच की जा रही है।
पारा शिक्षकों के साथ सरकार कर रही अन्याय : देवयानी
संवाद सहयोगी, घाटशिला : फुलडुंगरी वन विश्रामागार में रविवार को पारा
शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष खगेन भगत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें
पारा शिक्षकों के मांगों के समर्थन में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू
शामिल हुई।
एक माह से पारा शिक्षक हैं हड़ताल पर
चाकुलिया| पाराशिक्षकों द्वारा शुरू हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक माह
पूरा हो गया। अभी भी पारा शिक्षक बीआरसी कार्यालय के समीप हड़ताल पर बैठे
हैं। इनके हड़ताल पर बैठने से प्रखंड में लगभग 230 प्राथमिक, मध्य उत्क्रमित
उच्च विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।
छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, शिक्षक गिरफ्तार
विगत एक माह से जमुआ पुलिस को चकमा दे रहे एक रंगीन मिजाज गुरुजी आखिरकार
जमुआ पुलिस की गिरफ्त में ही गए। शुक्रवार को जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ
प्रसाद ने बड़े ही नाटकीय ढंग से आरोपी शिक्षक को जमुआ चौक में अपनी गिरफ्त
में लिया। गिरफ्तारी के बाद जमुआ केस नंबर 213/16 के आरोपी अमित कुमार साव
को शुक्रवार को ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हड़ताल से लौटे दो शिक्षक
मांडू| पाराशिक्षकों की चल रही हड़ताल से अपना नाता तोड़कर दो पारा शिक्षक
स्कूल लौट गए। इस संबंध में दोनों पारा शिक्षकों ने मांडू के प्रखंड शिक्षा
प्रसार पदाधिकारी डाॅ. विजय कुमार को आवेदन दिया है।
गणित-विज्ञान विषय के शिक्षक के लिए डीसी को आवेदन
गिरिडीह | तिसरीप्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवस्थित मध्य
विद्यालय नावाडीह में नामांकित छात्रों की संख्या लगभग 300 है। पढ़ने वाले
अधिकांश छात्र अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के हैं। विगत वित्तीय वर्ष
2011-12 में इसे मध्य विद्यालय से उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा दिया
गया।
प्रखंड संसाधन केंद्र में पारा शिक्षकों ने की बैठक
श्यामसुंदरपुर| गुड़ाबांदाप्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर में पारा शिक्षकों ने
बैठक की। इसमें रांची में होने वाली प्रदर्शन के बारे में चर्चा हुई।
चर्चा में शनिवार सुबह पुन: बैठक कर रांची जाने की रणनीति पर निर्णय लिया
जाएगा। मौके पर कमलेश्वर चौबे, शिवचरण महतो, सुनील पैड़ा आदि उपस्थित थे।
मांगों के समर्थन में रांची में आंदोलन पर डटे हैं पारा शिक्षक
गोड्डा नगर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ महासंघ के बैनर तले रांची में पारा शिक्षकों का आंदोलन जारी है. इस आंदोलन में गोड्डा के सैकड़ों पारा शिक्षक शामिल हैं. प्रवक्ता मनीष कुमार झा ने बताया कि समायोजन करते हुए वेतनमान की मांग पर पारा शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं.
राज्यकर्मियों को 27-28 को ही मिल जाएगा अक्टूबर का वेतन
रांची : राज्य सरकार के पदाधिकारियों व कर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन
27-28 अक्टूबर को ही मिल जाएगा। योजना सह वित्त विभाग ने दीपावली व छठ पूजा
को देखते हुए शुक्रवार को यह आदेश जारी किया।
राजनीति कर रहे पारा शिक्षक : नीरा
रांची : पारा शिक्षकों की लंबी खिंच रही हड़ताल से परेशान शिक्षा मंत्री
नीरा यादव ने आरोप लगाया है कि विभिन्न मांगों के नाम पर कुछ पारा शिक्षक
राजनीति कर रहे हैं।
एकता: समायोजन तक जारी रहेगा आंदोलन, आज खून से पीएम को लिखेंगे पत्र, दूसरे दिन भी डटे रहे पारा शिक्षक
रांची: पारा शिक्षकों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा. हजारों की संख्या में पारा शिक्षक जयपाल सिंह स्टेडियम में घेरा डालो-डेरा-डालो कार्यक्रम के तहत जमे हुए हैं. दूसरे राज्य के विभिन्न जिलों से और पारा शिक्षक आंदोलन में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे.
छात्राओं को शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने वाला शिक्षक गिरफ्तार
रांची | छात्राओंको शादी का प्रलोभन देकर उनका अश्लील वीडियो बनाकर
ब्लैकमेल करने के आरोपी शिक्षक संतोष महतो को गोंदा पुलिस ने जेल भेज दिया
है।
प्रोन्नति के लिए बचे शिक्षकों की काउंसलिंग 24 को
रांची | अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा
ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि रांची जिले के छूटे हुए शिक्षकों की
काउंसलिंग 24 अक्टूबर को होगी।
पारा शिक्षक की डिग्री फर्जी, प्राथमिकी
डुमरी (गिरिडीह) : प्रखंड के बीईईओ सह बीआरसीसी चंद्रशेखर भारती ने डीएसई
गिरिडीह से मिले निर्देश पर डुमरी थाना में प्रखंड के भरखर पंचायत के
यूएमएस घुठियागढ़हा के पारा शिक्षक रामप्रसाद महतो पर स्नातक का फर्जी
प्रमाण पत्र देने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
शिक्षकों ने मांगा वेतन व एरियर
भंडरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रारंभिक
शिक्षक संघ के बैनर तले नवनियुक्त शिक्षकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता
प्रखंड अध्यक्ष नितेश कुमार वर्मा एवं संचालन सचिव अरूण टोप्पो ने किया।
बैठक में शिक्षकों ने सितंबर का बकाया वेतन, एरियर भुगतान करने की मांग
विभाग के पदाधिकारियों से की है। डीडीओ के क्रियाकलाप एवं उदासीन व्यवहार
के प्रति शिक्षकों में नाराजगी देखी गयी।
संयम की परीक्षा न लें हड़ताली शिक्षक : शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव
चाईबासा. हड़ताल पर गये पारा शिक्षक, परियोजना कर्मचारी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाएं राज्य सरकार के संयम की परीक्षा न लें. सरकार को सहयोग नहीं करने व शिक्षा व्यवस्था बाधित करने वाले शिक्षकों पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी. ये बातें राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहीं.
एसएमएस से गुरु जी देंगे जानकारी
गालूडीह : स्कूलों में बन रहा मध्याह्नन भोजन की जानकारी सोमवार से अब
प्रधानाध्यापक को एसएमएस के माध्यम से देना है। यह जानकारी केंद्र सरकार को
भेजा जाएगा। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रधान ने सभी
शिक्षकों को उक्त आदेश जारी किया है।
17 और नवनियुक्त शिक्षकों का जे-टेट प्रमाण पत्र फर्जी!
धनबाद: जिले के प्रारंभिक स्कूलों में नवनियुक्त 17 और शिक्षकों के जे-टेट के प्रमाणपत्र फर्जी हैं. इसकी सूचना झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पत्र के माध्यम से दी है. इस तरह फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वालों की संख्या अब बढ़ कर 36 हो गयी है. सनद हो कि नौकरी खोने वाले शिक्षकों की संख्या पहले से 23 है. हालांकि उनमें पांच की नियुक्ति विभागीय चूक से हुई थी.
सरकारी शिक्षक देता था शादी का झांसा, 16 लड़कियों का कर चुका है रेप
रांची। राजधानी में शादी और नौकरी के नाम पर का प्रलोभन देकर लड़कियों से यौन संबंध बनाने का एक मामला सामने आया है। ताजा मामला पेशे से सरकारी शिक्षक संतोष महतो पर लगा है।
अल्पसंख्यक शिक्षकों का भुगतान पीडीएस से नहीं
रांची | अल्पसंख्यकविद्यालयों के शिक्षाकर्मियों का वेतन भुगतान सरकारी
कर्मचारियों की तरह ही होगा। वित्त विभाग ने इन शिक्षकों के भुगतान के लिए
पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) एकाउंट खोलने से मना कर दिया है।
सेकेंड शिफ्ट में क्लास के लिए चाहिए 10 शिक्षक
जमशेदपुर। जमशेदपुरको-आॅपरेटिव कॉलेज में सेकेंड शिफ्ट में क्लास चलाने के
लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी तैयारी कर ली गई है, लेकिन क्लास शुरू करने
से पहले कॉलेज प्रशासन की ओर से हिस्ट्री विषय के लिए चार काॅमर्स के लिए
चार शिक्षकों की मांग की गई है।
प्रमोशन के लिए हुई शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच, पहले दिन 92 शिक्षक हुए उपस्थित
रांची |रांची जिलेके प्राथमिक शिक्षकों को प्रमोशन देने के लिए वरीयता
लिस्ट तैयार की गई थी। इसमें कला और विज्ञान के शिक्षक शामिल हैं।
चक्रधरपुर में भी पारा शिक्षक हुए आक्रोशित जताई नाराजगी, हड़ताल जारी रखने का निर्णय
पारा शिक्षकों की बैठक 19 को: सोनुवा| सोनुवामें 19 अक्टूबर को पारा
शिक्षकों की बैठक होगी। पारा शिक्षक संघ सोनुवा एवं गुदड़ी प्रखंड इकाई के
अध्यक्ष भवतारण महतो ने इस संबंध में बताया कि सोनुवा बीआरसी परिसर में 11
बजे से बैठक होगी। इसमें हड़ताल से संबंधित रणनीति तय की जाएगी।
पारा शिक्षक संघ ने किया सीएम के अल्टीमेटम का विरोध
बलियापुरपारा शिक्षक संघ ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक कर
मुख्यमंत्री रघुवर दास के अल्टीमेटम का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि
सरकार एक ओर सबको न्याय अधिकार देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पारा
शिक्षकों का मानसिक और सामाजिक शोषण कर रही है।
नए पारा शिक्षकों की होगी बहाली
डीसीआंजनेयुलु दोड्डे ने हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षक और कस्तूरबा
विद्यालय के वॉर्डन को जल्द योगदान करने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने
पारा शिक्षक और वॉर्डन को सरकार के तत्काल आदेश से हटा दिया जाएगा।
रोजगार मेले में शिक्षक से लेकर एचआर मैनेजर तक की नौकरी
अवरप्रादेशिक नियोजनालय, धनबाद कार्यालय की ओर से 25 अक्टूबर को दत्तोपंत
ठेंगरी रोजगार मेला 2016 का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में अभी तक 25
कंपनियों की ओर से 13195 पदों पर नियुक्ति के लिए रिक्तियों सौंपी गई हैं।
फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल किए गए 18 शिक्षकों पर दर्ज हुई एफआईआर
जिलेके प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल 18
शिक्षकों के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज कर दी गई। क्षेत्र शिक्षा
पदाधिकारी दिलीप मांझी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान
18 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। 27 सितंबर को हुई जिला
स्थापना समिति की बैठक में डीएसई ने उनकी सूची प्रस्तुत की थी।
बीएलओ नहीं बने तो पारा शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
जमशेदपुर | मतदातासूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए बूथ लेबल ऑफिसर
(बीएलओ) बनाए गए पारा शिक्षक अभियान में शामिल नहीं होंगे, तो उनके खिलाफ
कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
पारा शिक्षक आज करेंगे सीएम आवास का घेराव
थापरनगर | झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक महासंघ निरसा प्रखंड की बैठक बुधवार को
गोपालगंज स्थित शिव मंदिर परिसर में संघ के कोषाध्यक्ष रोबिन चक्रवर्ती की
अध्यक्षता में हुई। बैठक में हड़ताल की समीक्षा करते हुए गुरुवार को
मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर घेरा डालो डेरा डालो को सफल बनाने पर चर्चा
की गई।
पारा शिक्षक आज से डालेंगे डेरा
रांची: राज्य के पारा शिक्षक गुरुवार से मोरहाबादी में अनिश्चितकालीन
घेरा-डालो डेरा-डालो कार्यक्रम शुरू करेंगे. शिक्षक 17 सितंबर से
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के प्रदेश
अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि सरकार पारा शिक्षकों की मांगाें के प्रति
गंभीर नहीं है.
गिरफ्तार किए गए सैंकड़ों पारा शिक्षक, आन्दोलन जारी
स्थायी नौकरी और वेतनमान की मांग को लेकर पिछले एक महीने से चल रहा पारा शिक्षकों का हड़ताल और उग्र रुप लेने लगा है. गुरुवार को बड़ी संख्या में पारा शिक्षक घेरा डालो डेरा डालो अभियान के तहत राजधानी रांची पहुंचे, जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. पर आंदोलन अभी भी जारी है.
ड्यूटी पर लौटे शिक्षकों को मिलेगा बढ़ा मानदेय
रांची। सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग आराधना पटनायक ने सभी जिलों को निर्देशित किया कि जो पारा शिक्षक हड़ताल पर नहीं हैं या हड़ताल से वापस आ गए हंै उन्हें दस प्रतिशत की बढ़ोतरी सहित मानदेय का भुगतान इसी सप्ताह से दिया जाये।
आज से राजधानी में 20 हजार पारा शिक्षक डालेंगे डेरा
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राजधानी में गुरुवार से 20 हजार से अधिक पारा शिक्षक डेरा डालेंगे। पारा शिक्षक महासंघ ने कहा है कि मांगे पूरी नहीं होने तक रांची नहीं छोड़ा जाएगा। पारा शिक्षक अपने साथ राशन सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का इंतजाम कर रांची की ओर कूच कर गए हैं।
पारा शिक्षकों ने दी चुनौती, दम है तो हटाए सरकार
खूंटी : प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है
कि दम हो तो सरकार उन्हें हटाकर दिखाए। बच्चों को पढ़वाना है तो सरकार को
पारा शिक्षकों को वेतनमान देना ही होगा। यह बातें झारखंड प्रदेश पारा
शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कही।
पारा शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करे सरकार : संघ
चक्रधरपुर : झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ ने बुधवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा के नाम एक पत्र सांसद प्रतिनिधि को सौंपा. पत्र में कहा गया है कि पारा शिक्षकों को अत्यंत अल्प मानदेय में 15 वर्षों से लगातार सेवा ली जा रही है.
शिक्षिकाएं 21 तक काम पर नहीं लौटीं तो जाएगी नौकरी
सिटीरिपोर्टर | बोकारो कस्तूरबागांधी विद्यालय की जितनी भी शिक्षिकाएं हड़ताल पर गई हैं वे 22
अक्टूबर से पहले ज्वाइन कर लें वर्ना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
सेकेंड शिफ्ट में क्लास के लिए चाहिए 10 शिक्षक
जमशेदपुर। जमशेदपुरको-आॅपरेटिव कॉलेज में सेकेंड शिफ्ट में क्लास चलाने के
लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी तैयारी कर ली गई है, लेकिन क्लास शुरू करने
से पहले कॉलेज प्रशासन की ओर से हिस्ट्री विषय के लिए चार काॅमर्स के लिए
चार शिक्षकों की मांग की गई है।
जेएसटी टीचर्स को हायर पे स्केल देने के मामले में पंजाब सरकार को नोटिस
चंडीगढ़. जेएसटी टीचर्स को हायर पे स्केल देने के आदेशों की पालना न करने के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
668 पदों पर प्रिंसिपल की नियुक्ति परीक्षा लेगा जेपीएससी
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही 668 पदों पर हाई स्कूल और मिडिल स्कूल में प्रिंसिपलों की नियुक्ति की परीक्षा लेगा। शिक्षा विभाग ने इसका ब्योरा जेपीएससी को उपलब्ध करा दिया है। जेपीएससी अब नियुक्ति नियमावली की जांच कर परीक्षा लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
बर्खास्तगी का अल्टीमेटम सुन पारा शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
गढ़वा। प्रतिनिधि गढ़वा के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय कुशडंड के प्रधान शिक्षा मित्र पारा शिक्षक शाहिद रजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। वह ट्रेन से गढ़वा स्टेशन से नगर ऊंटारी अपने साथियों के साथ जा रहे थे। रमना स्टेशन के पास उन्हें हार्ट अटैक हुआ था।
कला शिक्षकों की काउंसिलिंग आज : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के रांची जिलाध्यक्ष के नेतृत्व
में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रांची डीएसई शिवेन्द्र कुमार से मुलाकात
की। इसमें प्रतिनिधिमंडल ने प्रोन्नति मामले को लेकर बात की।
योगदान करें शिक्षक नहीं तो जाएगी नौकरी
कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों को मंगलवार की दोपहर 12
बजे तक योगदान करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें कार्यमुक्त कर
दिया जाएगा।
प्रतिनियुक्त शिक्षक नहीं आ रहे स्कूल
चिनियां : प्रखंड में पारा शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से दर्जनों
विद्यालय में ताले लटक रहे हैं। विभाग ने प्रखंड के 37 विद्यालयों में से
25 विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों को प्रतिनियुक्त की गई है। परंतु आधा
दर्जन से ज्यादा स्कूलों में प्रतिनियुक्त शिक्षक स्कूल नहीं आ रहे हैं।
मजदूर से भी कम मेहनताना पाते हैं पारा शिक्षक
सिमडेगा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला अंतर्गत सभी
पारा शिक्षकों द्वारा सोमवार को घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन
किया गया। इस दौरान पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत विधायक विमला प्रधान के
आवास का घेराव किया गया।
केंद्र पारा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने को तैयार, राज्य का इनकार: झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो केंद्र सरकार पारा शिक्षकों का मानदेय 25 फीसदी बढ़ाने के लिए तैयार है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से इसके लिए प्रस्ताव मांगा जा रहा है। लेकिन विभाग यह पत्र देने से इनकार कर रहा है। पारा शिक्षकों ने इस रवैये के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया है।
विपक्ष के बहकावे में गुमराह हो रहे पारा शिक्षक : महतो
पूर्वी टुंडी : पारा शिक्षकों का सिद्धांत ठीक है पर मांग करने का तरीका
गलत है। पारा शिक्षक विपक्ष के बहकावे में आकर गुमराह हो रहे हैं। इस कारण
उन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा है। टुंडी विधायक राजकिशोर महतो ने लटानी
में बायोमेट्रिक मशीन के उद्घाटन के दौरान पारा शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल
से कहीं। कहा कि पारा शिक्षकों की समस्या का समाधान सत्तापक्ष के विधायकों
के प्रयास से होगा।
पारा शिक्षकों की हड़ताल से पढ़ाई ठप : कहां कितने पारा शिक्षक हड़ताल पर
गढ़वा में पारा शिक्षक, बीआरपी-सीआरपी, झारखंड परियोजनाकर्मी और
कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से शिक्षा व्यवस्था
चरमरा गई है। उधर प्रशासन ने दावा किया है कि उनकी हड़ताल से शिक्षा पर कोई
असर नहीं पड़ा है। हालांकि हड़ताल के कारण जिले के 14 कस्तूरबा विद्यालयों
में ताला लटक गया है।
हड़ताली पारा शिक्षकों, बीआरपी-सीआरपी और झाशिपकर्मियों को दी गई चेतावनी
गुमला में विभिन्न मांगों के लिए हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षकों,
बीआरपी-सीआरपी, झारखंड शिक्षा परियोजनाकर्मियों और कस्तूरबा गांधी आवासीय
बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को चेतावनी दी गई है। राज्य सरकार के तल्ख
फरमान के बाद अब जिलास्तर पर भी उनके विरुद्ध कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर
ली गई है।
आज काम पर लौटें 'बा' की शिक्षिकाएं, वरना संविदा रद
धनबाद : जिला प्रशासन ने कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की
शिक्षिकाओं को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक अपने काम पर लौटने का आदेश दिया है।
ऐसा नहीं हुआ तो शिक्षिकाओं की संविदा रद कर उन्हें बर्खास्त कर दिया
जाएगा। काम पर वापस लौटने के लिए पारा शिक्षकों, परियोजना कर्मियों व
बीआरपी- सीआरपी के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है।
सख्त सरकार, हड़ताली भी झुकने को नहीं तैयार
रांची : पारा शिक्षक, बीआरपी-सीआरपी, परियोजना कर्मियों तथा कस्तूरबा
गांधी आवासीय बालिका की शिक्षिकाओं व कर्मियों को काम पर वापस लौटने की
राज्य सरकार की हिदायत का कोई असर नहीं पड़ा है। शनिवार को सरकार द्वारा
उनको काम पर लौटने के दिए गए अल्टीमेटम के बाद शिक्षकों-कर्मियों ने सोमवार
को अलग-अलग बैठक कर हड़ताल से वापस नहीं लौटने का दो टूक जवाब दिया।
हड़ताल से लौटने का अल्टीमेटम बेअसर, वैकल्पिक व्यवस्था फेल , 14 को अल्टीमेटम जारी
पिंड्राजोरा: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कर्मियों के 17 अक्तूबर तक हड़ताल से लौटने का विभागीय अल्टीमेटम अप्रभावी रहा. सोमवार को इन विद्यालयों में पठन-पाठन ठप रहा. जिला शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियोजित सरकारी तथा अंशकालीन शिक्षिकाएं खाली बैठ कर ड्यूटी बजा रही थीं.
हड़ताली पारा शिक्षकों ने विधायक आवास को घेरा
देवघर :झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के बैनर तले आंदोलनरत पारा शिक्षकों ने घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत देवघर विधायक नारायण दास के आवास का घेराव किया. इसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे कर रहे थे. इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरूण कुमार झा की अध्यक्षता में केकेएन स्टेडियम में आंदोलनरत पारा शिक्षकों की बैठक हुई.
एनआइटी : शिक्षकों ने आरोपों को झूठा बताया
आदित्यपुर. एनआइटी जमशेदपुर में मैकेनिकल विभाग के प्रो शैलेंद्र कुमार व असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एकेडेमिक) राम प्रवेश प्रसाद ने उन पर संस्थान के शिक्षक डॉ सुनील कुमार द्वारा लगाये गये आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है.
राज्य परियोजना निदेशक ने उपायुक्त को दिया निर्देश, काम पर नहीं लौटे तो हड़ताली कर्मियों के खिलाफ की जायेगी कार्रवाई
देवघर : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक मुकेश कुमार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत हड़ताली झारखंड शिक्षा परियोजना के कर्मचारियों, पारा शिक्षकों, प्रखंड साधनसेवी एवं संकुल साधनसेवी एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की शिक्षिका व कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है.
वापस लौटें हड़ताली, नहीं तो संविदा होगी समाप्त
धनबाद: हड़ताली शिक्षक व कर्मी हड़ताल से वापस लौटें, अन्यथा उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. संविदा समाप्त करने का निर्णय लिया जायेगा. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पठन-पाठन समेत तमाम तरह के उपाय कर लिये गये हैं एवं शेष किये जा रहे हैं.
ड्यूटी पर लौटे शिक्षकों को मिलेगा बढ़ा मानदेय
रांची। सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग आराधना पटनायक ने सभी जिलों
को निर्देशित किया कि जो पारा शिक्षक हड़ताल पर नहीं हैं या हड़ताल से वापस आ
गए हंै उन्हें दस प्रतिशत की बढ़ोतरी सहित मानदेय का भुगतान इसी सप्ताह से
दिया जाये।
कर्मचारियों को सरकार ने दी धमकी, 25 तक हड़ताल न तोड़ी तो जाएगी नौकरी
रांची.लंबे समय से हड़ताल पर चल रहे
शिक्षा व परियोजना से जुड़े 46 हजार से ज्यादा कर्मचारियों और पदाधिकारियों
को सरकार ने पहली बार शनिवार को अल्टीमेटम दिया। तारीखें देकर कहा है कि
वे इससे पहले काम पर नहीं लौटे, तो बर्खास्त कर दिए जाएंगे। नई बहालियां
होंगी। हड़ताल के कारण हजारों स्कूल और दफ्तर बंद हैं।
शिक्षा कर्मियों ने योगदान नहीं दिया तो ग्रामसभा कर होगी बहाली
पॉलिटिकलरिपोर्टर | जमशेदपुर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड को ब्लैकमेलर टीचर नहीं चाहिए।
उन्होंने राज्य के हड़ताली पारा शिक्षकों से अपील की कि तय समय सीमा में वे
ड्यूटी पर लौटें। बच्चों के भविष्य के लिए स्कूल खोलें और पठन-पाठन में
शामिल हों।
हाथियों के झुंड ने किया हमला, बाल-बाल बचे शिक्षक
बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह प्रखंड के हरातू गांव स्थित प्राथमिक
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश ¨सह सोमवार को जंगली हाथियों की चपेट में आ
गए। हालांकि शिक्षक उमेश ¨सह की किस्मत अच्छी थी कि हाथियों के झुंड ने
शिक्षक पर वार नहीं कर उनकी बाइक को अपनी सूंढ़ में लपेट कर बहुत दूर फेंक
दिया।
पलामू के पारा शिक्षकों ने की सरकारी शिक्षक में समायोजित करने की मांग
झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के तत्वावधान में सैकड़ों पारा
शिक्षकों ने रविवार को पाटन-छतरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर के आवास पर
डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने झारखंड के 72 हजार
पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक में समायोजन करने की मांग की।
संविदा रद करने के आदेश पर भड़के सीआरपी-बीआरपी
हजारीबाग : परियोजना निदेशक द्वारा हड़ताली पारा शिक्षकों एवं
बीआरपी-सीआरपी को हड़ताल से नहीं लौटने की दशा में संविदा रद करने संबंधी
उपायुक्त को दिए गए आदेश के बाद पारा शिक्षक व सीआरपी-बीआरपी भड़क गए हैं।
बीआरपी-सीआरपी संघ ने सरकार को आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है।
राज्यस्तरीय बैठक में उठायेंगे अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों के हक का मामला
देवघर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रमंडलीय बैठक मध्य
विद्यालय उर्दू मकतब देवघर में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमल किशोर
दूबे ने की. बैठक में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की समस्याओं पर
गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया.
ग्रेड पे का लाभ नहीं मिलने पर असंतोष
भरनो : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में बीते शनिवार
को प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक कौशलेन्द्र झा की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें ग्रेड पे का लाभ नहीं मिलने पर असंतोष व्यक्त किया गया।
जेपीएससी शिक्षक संघ के सदस्य 22 को देंगे धरना
गढ़वा : जेपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई गढ़वा की बैठक रविवार को हरिजन
मध्य विद्यालय में हुई। जिसमें प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत नियुक्ति
तिथि से प्रशिक्षित शिक्षकों का प्रोन्नति नियमावली 1993 के अनुरूप वरीयता
सूची में स्थान नहीं दिए जाने के प्रति रोष व्यक्त किया गया।
विधायक आवास पर डटे रहे पारा शिक्षक
बोकारो : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ बोकारो जिलाध्यक्ष नारायण
चंद्र महथा के नेतृत्व में पारा शिक्षकों ने विधायक बिरंची नारायण के
सेक्टर एक स्थित आवास के समक्ष धरना दिया। महथा ने कहा कि पारा शिक्षक 13
वर्ष से समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें आज भी सात हजार से आठ हजार रुपया
मानदेय दिया जाता है।
सीएम को ज्ञापन देगा अल्पसंख्यक विद्यालय शिक्षक संघ
झारखंड अल्पसंख्यक विद्यालय एवं सहायता प्राप्त शिक्षक संघ प्राथमिक
विद्यालय शिक्षक संघ अपनी मांगों के बारे में मुख्यमंत्री रघुवर दास को
ज्ञापन देगा। यह फैसला पुरुलिया रोड स्थित जोसेफ क्लब हॉल में हुई संघ की
वार्षिक आमसभा में ली गई।
प्रोन्नति मिलने से शिक्षकों में हर्ष
दुमका : प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 1993 के तहत ग्रेड तीन, चार व
छह एवं सात के लिए वरीयता सूची का प्रकाशन जिला शिक्षा अधीक्षक की ओर से
कर दिया गया।
विधायकों के आवास पर जमे रहे पारा शिक्षक
संवाद सूत्र, गोड्डा/हनवारा/बोआरीजोर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के
बैनर तले भाजपा विधायकों के आवास पर घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम दूसरे
दिन रविवार को भी जारी रहा। जिले में तीनों भाजपा विधायकों के आवास पर
शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।
हड़ताल से लौटने के मूड में नहीं हैं शिक्षक
रांची : समायोजन को लेकर आंदोलनरत बीआरपी-सीआरपी, पारा शिक्षक,
परियोजना कर्मी एवं कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं हड़ताल से
वापस लौटने के मूड में नहीं हैं।
प्रमोशन के लिए प्रमाणपत्रों की जांच आज से
रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष
बिजेंद्र चौबे के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक शिवेंद्र कुमार से मिलकर
शिक्षकों के प्रमोशन मामले में जानकारी ली। डीएसई ने कहा कि सोमवार से
शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जाच होगी।
सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए 32 शिक्षक प्रतिनियुक्त
गुमला : झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी निर्देश के
आलोक में सामाजिक विज्ञान विषय के 32 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सेवाकालीन
प्रशिक्षण 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा।
पारा शिक्षकों ने घेरा भाजपा विधायकों का आवास
संवाद सूत्र, गोड्डा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के बैनर तले पारा
शिक्षकों ने शनिवार से भाजपा विधायकों के आवास पर घेरा डालो डेरा डालो
कार्यक्रम शुरू किया। जिले के तीन भाजपा विधायक के आवास पर संबंधित क्षेत्र
के पारा शिक्षक जमा हुए तथा प्रदर्शन किया।
प्रोन्नति की वरीयता सूची में हो सुधार
सरायकेला : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक फुलमनी
खालखो से मिलकर ग्रेड चार में प्रोन्नति के लिये तैयार वरीयता सूची की त्रुटियों को सुधारने की मांग की है।
खालखो से मिलकर ग्रेड चार में प्रोन्नति के लिये तैयार वरीयता सूची की त्रुटियों को सुधारने की मांग की है।
ग्रेजुएशन में 140 क्रेडिट करना होगा क्लियर
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग बुधवार को कॉलेज के कॉन्फ्रेंस रूम में हुई। इसमें विशेषज्ञ के रूप में विनोवा भावे यूनिवर्सिटी के मानविकी की डीन डॉ. सुधा गोयल शामिल हुईं।
पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी
प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरायी , हड़ताल के कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद
नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड के हड़ताली पारा शिक्षकों की बैठक स्थानीय
सर्वेश्वरी समूह आश्रम में मो बरकत हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
बैठक के बाद हड़ताली पारा शिक्षकों में हलिवंता संकुल का भ्रमण किया.
अब स्कूलों में ही बच्चों को बनाया जाएगा हुनरमंद : रघुवर
जागरण संवाददाता, देवघर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अब सिर्फ
डिग्री से काम नहीं चलेगा। हुनर भी जरूरी है। दुनिया तेजी से बदल रही है।
ऐसे में हुनरमंदों को ही कामयाबी मिलेगी। सरकार की मंशा कुशल झारखंड बनाने
की है।
26 तक मिलेगा शिक्षकों को प्रोन्नति
गिरिडीह : शिक्षक संगठन समन्वय समिति सह संचालन समिति के प्रतिनिधियों
की मंगलवार को उपायुक्त उमाशंकर ¨सह के साथ वार्ता हुई, जिसमें समिति की ओर
से 13 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया। उपायुक्त ने शिक्षकों की
अधिकांश मांगों पर अपनी सहमति दी।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएसई को सौंपा ज्ञापन
जामताड़ा : अखिल
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जामताड़ा का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को
जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर को एक ज्ञापन सौंपा. संघ द्वारा 28 सितंबर को
डीएसई कार्यालय से वरीयता सूची की औपबंधिक सूची जारी कर 29 एवं 30 सितंबर
को दावा आपत्ति मांगी गयी.
पारा शिक्षकों ने बीइइओ और शिक्षकों के साथ की मारपीट
सरकारी शिक्षकों ने उपायुक्त, एसपी, डीएसइ व डीइओ को दी सूचना
पारा शिक्षकों ने दी धमकी, कहा विद्यालय खोलने पर खून खराबा भी हो सकता है
चतरा : गीता आश्रम मवि में आयोजित मासिक गुरुगोष्ठी में मंगलवार को पारा शिक्षकों ने बीइइओ व सरकारी शिक्षकों के साथ मारपीट के साथ-साथ बदसलूकी की. सरकारी शिक्षकों ने इसकी सूचना उपायुक्त, एसपी, डीएसइ व डीइओ को दी है.
पारा शिक्षकों ने दी धमकी, कहा विद्यालय खोलने पर खून खराबा भी हो सकता है
चतरा : गीता आश्रम मवि में आयोजित मासिक गुरुगोष्ठी में मंगलवार को पारा शिक्षकों ने बीइइओ व सरकारी शिक्षकों के साथ मारपीट के साथ-साथ बदसलूकी की. सरकारी शिक्षकों ने इसकी सूचना उपायुक्त, एसपी, डीएसइ व डीइओ को दी है.
सहायक शिक्षक पर लगाया 85 हजार ऐंठने का आरोप
बोलबा :सेवानिवृत्ति की दहलीज पर खड़े बुजुर्ग शिक्षक सह आरसी मध्य विद्यालय बेहरीनबासा के प्रभारी प्राचार्य निकोलस ¨मज ने आरोप लगाया है कि आरसी मध्य विद्यालय समसेरा के सहायक शिक्षक विजय खेस्स ने जनवरी माह में तत्कालीन डीएसई का एजेंट बनकर नौकरी से हटा देने एवं वेतन बंद करने का डर दिखाकर भयादोहन करते हुए 85000 रुपये वसूला है।
गुमला : पारा शिक्षकों की हड़ताल से मोरहाटोली में स्कूल बंद
गुमला के कामडारा प्रखंड क्षेत्र के मोरहाटोली गांव स्थित मिडिल
स्कूल का निरीक्षण सोमवार को 20 सूत्री अध्यक्ष बड़ाइक तारकेश्वर सिंह ने
किया। सिंह दिन के 11 बजे स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने 25 से अधिक बच्चों को
खेलते हुए पाया।
शिक्षा सचिव के आश्वासन से नहीं माने पारा शिक्षक, हड़ताल जारी
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव आराधना पटनायक से झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की वार्ता सोमवार को बेनतीजा समाप्त हो गई है।
शिक्षकों ने दिये सातवें वेतनमान पुनरीक्षण समिति को सुझाव
रांची : विश्वविद्यालय के शिक्षकों के सातवें वेतनमान के लिए गठित पुनरीक्षण समिति की बैठक प्रो वीएस चौहान की अध्यक्षता में बनारस हिंदू विवि के साइंस ऑडिटोरियम में सोमवार को हुई. इसमें झारखंड सहित उत्तर प्रदेश, बिहार के भी कई शिक्षक, प्राचार्य व कुलपति ने अपने विचार व सुझाव दिये.
जिले के सभी पारा शिक्षक हड़ताल पर
गढ़वा. झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ जिला इकाई
ने सेामवार को स्थानीय शहीद नीलांबर पीतांबर पार्क में हड़ताल को लेकर
समीक्षा बैठक हुई.
डीएसई ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
सरायकेला : जिला शिक्षा अधीक्षक फुलमनी खालखो ने सोमवार को सरायकेला,
खरसावां व कुचाई प्रखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सोमवार
को सरायकेला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खापड़साही में सभी शिक्षक उपस्थित
मिले।
शिक्षकों ने घेरा डीएसई कार्यालय
जागरण संवाददाता, चाईबासा : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से
सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर
एक दिवसीय धरना व भूख हड़ताल किया गया।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी की टेट फाॅर्म में संशोधन की तिथि, किसी भी क्षेत्रीय भाषा में दे सकेंगे परीक्षा
जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की अोर से ली जाने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षार्थी 19 क्षेत्रीय भाषाअों में किसी एक भाषा में परीक्षा दे सकेंगे. उनके लिए यह जरूरी नहीं है कि जिस जिले के वे निवासी हैं उसी जिले की भाषा की जानकारी उन्हें होनी चाहिए.
पारा शिक्षकों के मामले में शिक्षामंत्री से मिले कुणाल
घाटशिला : बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार को पारा
शिक्षकों के समयोजन, उनके मानदेय में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने व चार माह
का मानदेय देने की मांग पर शिक्षा मंत्री नीरा यादव से भेंट की.
सरकार हमें वेतन दे, मानदेय नहीं : खगेंद्र नाथ
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बीआरसी मैदान में सोमवार को झारखंड पारा
शिक्षक संघ, बीआरपी-सीआरपी महासंघ और रसोइया-संयोजिका महासंघ की बैठक
खगेंद्र नाथ भगत की अध्यक्षता में हुई. इसमें श्री भगत ने कहा कि राज्य
सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
एक देश एक चुनाव को लागू करने की तैयारी में सरकार!
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पांच सिंतबर को शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली के डॉ राजेन्द्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का जिक्र किया था. इसके दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने सात सिंतबर को राष्ट्रपति के विचार का समर्थन किया था.
सरकारी जॉब न्यूज : Sarkari naukri Alerts : अक्टूबर 2016
- wbbpe डब्ल्यूबीबीपीई भर्ती में 42,949 प्राइमरी टीचर पद : अंतिम तिथि – 07 अक्टूबर 2016
- BEML Jobs बीईएमएल भर्ती में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू : अंतिम तिथि – 31 जनवरी 2017
- IOCL Jobs आईओसीएल मथुरा भर्ती में 100 जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट की वेकेंसी : अंतिम तिथि – 22 अक्टूबर 2016
प्रखंडों से आये 8367 छात्रों के फर्जी आंकड़े
मुजतबा हैदर रिजवी, जमशेदपुर : प्रखंड शिक्षा प्रसार अधिकारियों की
निडरता कहें या ढिठाई, इन्होंने कक्षा पांच से कक्षा 10 की छात्रवृत्ति और
साइकिल वितरण में डीबीटी के लिए 8367 छात्रों का फर्जी डाटा जिला कल्याण
विभाग को भेज दिया है। इन फर्जी आंकड़ों ने डीबीटी की राह में रोड़े अटका दिए
हैं। इन छात्रों के बैंक एकाउंट, जन्म तिथि और आधार नंबर गलत हैं।
668 हाइस्कूलों में जेपीएससी करेगा हेडमास्टर की नियुक्ति
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने भेजी अधियाचना
राज्य के अपग्रेड हाइस्कूलों में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जेपीएससी को अधियाचना भेजी है.
नियुक्ति परीक्षा जेपीएससी द्वारा ली जायेगी.
खुशखबरी : 668 हेडमास्टर की होगी जल्दी ही नियुक्ति
668 हाइस्कूलों में हेडमास्टर की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड लोक सेवा आयोग यानि जेपीएससी को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस बाबत अर्जी भेजी है. नियुक्ति के लिए जेपीएससी ही परीक्षा लेगा.
कस्तूरबा की शिक्षिकाओं ने की भूख हड़ताल
मधुपुर (देवघर) : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रदेश कर्मी संघ की
अपील पर छह सूत्री मांगों के समर्थन में रविवार को विद्यालय प्रांगण में
शिक्षिका व कर्मियों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की।
पारा शिक्षकों को समायोजित करें सरकार
सिमडेगा : पारा शिक्षक संघ की बैठक अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रविवार को
आयोजित हुई। जिसमें झारखंड राज्य के प्रदेश संरक्षक विक्रांत ज्योति ने
संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार एक ठोस निर्णय लेते हुए शिक्षकों
को समायोजित या बर्खास्त करें।
मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो आर्थिक नाकेबंदी
संवादाता, चतरा : स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आंदोलित
पारा शिक्षकों को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सत्यदीप कुमार ने की।
विद्यार्थियों को मिला शिक्षकों से करियर मंत्र
रांची विश्वविद्यालय के कॉमर्स एंड बिजनेस डिपार्टमेंट की ओर से
रविवार को शिक्षक दिवस सह गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया। दीक्षांत मंडप
में आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष बीएम साहू और डॉ
एसएनएल दास मौजूद थे।
छात्रों की उपस्थिति से तय होगा शिक्षकों का वेतन
जागरण संवाददाता, गोड्डा : कक्षा संचालन में लापरवाही बरतनेवाले शिक्षक
अब चेत जाएं क्योंकि विभाग ने अब कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है। शिक्षा
विभाग ने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कई दिशा-निर्देश विभिन्न
विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को दिया लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव
दर्ज नहीं किया गया।
पारा शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
चक्रधरपुर : झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ ने भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष सह ¨सहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन
में कहा गया कि झारखंड के पारा शिक्षक अत्यंत अल्प मानदेय में विगत 15
वर्षों से लगातार सेवा देते आ रहे हैं।
बिहार, यूपी की तर्ज पर हो पारा शिक्षकों का समायोजन
चक्रधरपुर : विभिन्न मांगों के समर्थन में पारा शिक्षकों ने रविवार को
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा के आवास परिसर में धरना
दिया. करीब एक घंटे के धरने के बाद सांसद श्री गिलुवा पारा शिक्षकों के
समक्ष आकर उनकी समस्याओं को जाना. पारा शिक्षकों ने बिहार, उत्तर प्रदेश व
छत्तीसगढ़ की तर्ज पर समायोजन करने की मांग की.
पारा शिक्षकों ने हड़ताल जारी रखने का लिया निर्णय
मंडरो : झारखंड राज्य पारा शिक्षक संघ एवं सीआरपी व बीआरपी समन्वय समिति
के बैनर तले रविवार को भगैया स्थित कौड़ीखुटौना विद्यालय में बीरेंद्र
ठाकुर की अध्यक्षता में मंडरो प्रखंड के पारा शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें
हड़ताल की संकुलवार समीक्षा की गयी. इस दौरान सरकार पर पारा शिक्षकों व
अनुबंध कर्मियों से छल करने का आरोप लगाया गया.
668 हाइस्कूलों में जेपीएससी करेगा हेडमास्टर की नियुक्ति
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने भेजी अधियाचना
राज्य के अपग्रेड हाइस्कूलों में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जेपीएससी को अधियाचना भेजी है.
नियुक्ति परीक्षा जेपीएससी द्वारा ली जायेगी.
अजय बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
जमशेदपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, कोल्हान प्रमंडल का
प्रमंडलीय चुनाव उ. म. वि, भाटिया बस्ती, कदमा जमशेदपुर में आयाेजित हुआ.
चुनाव में सर्वसम्मति से अजय साहू (प. सिंहभूम) को अध्यक्ष, सनत कुमार
भौमिक (पू. सिंहभूम) को महासचिव, जबकि अश्विनी कुमार मिश्रा (सरायकेला) को
कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा कौशल किशोर सिंह, मुज्जफर जमाली अौर
सुरेन्द्र कुमार सिंह (प्रत्येक जिले से 1-1) कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित
हुए.
जांच के बाद मिलेगा शिक्षकों को वेतन
रांची : जिले के नव नियुक्त प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को
वेतन देने का मामला एक बार फिर फंस गया है। अब दुर्गापूजा तक उन्हें वेतन
मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही। अब नौ सदस्यीय कमेटी उनके प्रमाण पत्रों की
जांच करेगी।
सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं मिला तो आंदोलन तय
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : विभिन्न लंबित मांगों को ले झारखंड राज्य
आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में जामताड़ा परियोजना की आंगनबाड़ी
कर्मियों की बैठक शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में संपन्न हुई। बैठक की
अध्यक्षता रमनी मरांडी ने की।
फर्जी शिक्षक की संख्या बढ़ी
देवघर : इस वर्ष हुए शिक्षक नियुक्ति में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है
फर्जी तरीके से नियुक्त शिक्षकों की संख्या भी बढ़ते जा रही है। डीसी के
निर्देश पर गठित जांच कमेटी के जांच के बाद प्रमाणपत्रों के सत्यापन संबंधी
रिपोर्ट आने लगा है।
बच्चे पढ़ें, आगे बढ़ें, सरकार करेगी मदद : मंत्री
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : शनिवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या
मंदिर पंप रोड, चक्रधरपुर के रजत जयंती समारोह में राज्य के स्वास्थ्य एवं
बाल कल्याण मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
छठ बाद आंदोलन की बनेगी रणनीति
गोला : बीआरसी गोला में शनिवार को झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ
की बैठक मणिलाल महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के
प्रदेश अध्यक्ष भागवत तिवारी मौजूद थे।
मशीन लगा नहीं, वेतन विपत्र लेने से इंकार
खूंटी : खूंटी जिले के 290 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यरत लगभग
एक हजार शिक्षकों के वेतन विपत्र को जिला कोषागार ने लेने से इंकार कर दिया
है। इससे शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में बताया कि
कोषागार पदाधिकारी बायोमीट्रिक प्रणाली से बनाए गए उपस्थिति की मांग कर रहे
हैं।
योग शिक्षक के लिए हुआ साक्षात्कार
लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित बाजकूम स्थित सीआरपीएफ कैंप में शनिवार को
योग शिक्षक की बहाली के लिए साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार में कुल पांच
प्रतिभागी शामिल हुए।
एसएन पाठक और राजेश शंकर झारखंड हाई कोर्ट के नए जज
रांची। वरीय अधिवक्ता
डॉ. शिवानंद पाठक और राजकीय अधिवक्ता राजेश शंकर ने शुक्रवार को झारखंड हाई
कोर्ट के अपर जज का पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस
वीरेदर सिंह दोनों नवनियुक्त जजों को हाई कोर्ट परिसर स्थित ह्वाइट हाल मे
पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आखिर कहां हुए खर्च, नहीं है पांच हजार करोड़ रुपए का हिसाब
झारखंड में लगभग पांच हजार करोड़़ रूपये का हिसाब नहीं मिल रहा है . इस पर एजी ने चिंता जताई है और सरकार को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई को कहा गया है.
स्कूलों को पहले की तरह अनुदान देगा सीसीएल
रांची। वरीय संवाददाता सीसीएल प्राइवेटली माइनेज्ड स्कूलों को पहले की तरह अनुदान देते रहेगा। इस आशय का पत्र कोयला खदान शिक्षक मोर्चा को मिला। मोर्चा के सदस्य 30 सितंबर को कंपनी मुख्यालय के समक्ष काला बिल्ला लगाकर मौन सत्याग्रह करने पहुंचे थे।
पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी का धरना, सचिव का घेराव करने जा रहे थे, पुलिस ने रोका
रांची. पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी धरना के अंतिम दिन शुक्रवार को स्कूली शिक्षा ओर साक्षरता सचिव का घेराव करने जा रहे थे. रास्ते में उन्हें विधानसभा मैदान के पास पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद वे वहीं पर धरना पर बैठ गये.
विवि सेवा अायोग के गठन का मामला स्थगित, व्याख्याताआें की नियुक्ति में अभी हो सकता है विलंब
रांची: राज्य के विश्वविद्यालयों के अंतर्गत महाविद्यालयों में व्याख्याता की नियुक्ति में विलंब हो सकता है. सरकार नियुक्ति के लिए प्रयासरत है, लेकिन तकनीकी पेच के कारण यह फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है.
राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग के गठन का मामला भी फिलहाल स्थगित कर दिया है.
राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग के गठन का मामला भी फिलहाल स्थगित कर दिया है.
वेतन निर्धारण की मांग को लेकर पार शिक्षकों का मार्च
पिछले चार दिनों से समायोजन और वेतन निर्धारन की मांग को लेकर बीआरसी, सीआरसी और पारा शिक्षक आंदोलनरत हैं. आंदोलनरत शिक्षक और कर्मचारियों ने न्याय मार्च करते हुए प्रोजेक्ट भवन की ओर बढ़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें पहले ही रोक लिया गया.
Subscribe to:
Comments (Atom)