Advertisement

नियमों के पेंच में फंसा शिक्षक बनने का सपना, छात्रों में आक्रोश

लंबे समय से हाई स्कूल शिक्षक बनने की आस लगाए राज्य के हजारों छात्र अब निराश होने लगे हैं. विषय कॉम्बिनेशन के कारण विवादों में आई इस परीक्षा पर सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं है. वहीं छात्र लगातार इसमें संशोधन करने की मांग कर रहे हैं.

शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी का मिला प्रमाण, आरडीडीई को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सत्र 2015-16 में इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हुई है। डीईओ डॉ माधुरी कुमारी जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि डीईओ ने इस मामले में कुछ भी कहने से बचती रही।

सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति?

 कांडी: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा देने को लेकर एक संस्था शिक्षक बहाल कर रही है। यद्यपि इस संबंध में शिक्षा विभाग से विद्यालयों को कोई निर्देश नहीं दिया गया है। शिक्षकों को मझिआंव की संस्था बीसी एजुकेशनल प्राइवेट लिमिटेड बहाल कर भेज रही है।

HRD मंत्री जावड़ेकर ने मंगाई पूरे देश के टीचर्स की जानकारी, फर्जी शिक्षक होंगे बेनकाब

नई दिल्ली: देश के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पूरे देश से लगभग सभी शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षकों की जानकारी मांगी गई है। देश में सभी शिक्षकों के लिए एक पोर्टल तैयार हो रहा है, जिसमें सभी की निजी जानकारी भी दी जाएगी।

शिक्षक की छुट्टी दो माह की, अनुपस्थित चार माह से

भरनो : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विनीता देवी ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ भरनो का दौरा किया। टीम ने भरनो कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मठ तुरिअम्बा स्कूल एवं दो आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

प्राथमिक शिक्षकों के स्थानांतरण में होता खेल

गोड्डा : जिले में प्राथमिक शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन में खूब खेल होता है। पूर्व डीएसई विनीत कुमार के कार्यकाल में उस विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुन: पदस्थापित कर दिया गया, जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या को देखते हुए शिक्षकों को हटा दिया गया था।

चतरा-जिले के 103 शिक्षकों की बरखास्तगी के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर उठ रहा है सवाल

चतरा । तथ्य छुपाकर योगदान देने वाले जिले के 103 शिक्षकों को नौकरी से बरखास्त कर दिया है। यह कार्रवाई डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में पिछले 15 अप्रैल को हुई शिक्षा विभाग की स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में किया गया है।

सरकार को सुझाव : आजाद भारत में पढ़ाई करने वाले एक भी शिक्षक को नोबल पुरस्कार नहीं मिला, जानते हैं क्यों ?

आजाद भारत में शिक्षा प्राप्त एक भी व्यक्ति नोबल पुरस्कार नहीं प्राप्त कर सका। रवीन्द्र नाथ टैगोर और सीवी रमन की शिक्षा आजादी के पहले हुई थी और खुर्राना, चन्द्रशेखर तथा अमर्त्यसेन को विदेशों में की गई रिसर्च पर पुरस्कृत किया गया।

कार्य बहिष्कार कर शिक्षक गए हड़ताल पर

गढ़वा : माध्यमिक परीक्षा 2017 का कॉपी जांच कर रहे शिक्षकों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। शिक्षकों ने सीबीएसई के तर्ज पर कॉपी जांच के साथ- साथ भत्ता दिए जाने की मांग कर रहे थे। संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि सीबीएसई द्वारा प्रति कॉपी जांच पर संबंधित शिक्षक को 25 रूपये का भुगतान किया जाता है।

कॉपी मूल्यांकन में हेराफेरी, कोडरमा के 9 शिक्षक ब्लैकलिस्टेड

कोडरमा : मैट्रिक व इंटर की उत्तर पुस्तिका जांच में हेराफेरी के आरोप में कोडरमा जिले के 9 शिक्षक समेत राज्य के 157 शिक्षकों को ब्लैकलिस्टेड किया गया है। इन शिक्षकों पर वर्ष 2016 में मैट्रिक व इंटर की उत्तर पुस्तिका की जांच के दौरान 10 से 72 अंक तक की मनमानी वृद्धि करने का आरोपी पाया गया है।

सीबीएसई के समान भुगतान की मांग को ले शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य रोका

रामरुद्र उच्च विद्यालय में चल रहा 12वीं साइंस की कॉपियों का मूल्यांकन
रिजल्ट में देरी होने से नहीं मिल पाएगा मनमाफिक संस्थान में एडमिशन
सिटीरिपोर्टर | बोकारो रामरुद्रउच्च विद्यालय में चल रही 12वीं साइंस की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार से ठप हो गया है। यहां नियुक्त सभी शिक्षक मूल्यांकन कार्य छोड़ कर हड़ताल पर चले गए हैं। इनका ये आंदोलन झारखंड राज्य वित्तरहित इंटरमीडिएट शिक्षक संघ, रांची के तत्वावधान में शुरु हुआ है।

प्रमोशन को लेकर सीएम आवास आज घेरेंगे शिक्षक

रांची | प्राथमिकशिक्षक लंबित डिमांड को लेकर 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस घेराव का नाम शिक्षकों ने डंडा लाओ झंडा गाड़ो दिया है।

प्लस टू विद्यालयों में पढ़ाएंगे प्राथमिक स्कूल के उच्च योग्यताधारी शिक्षक

धनबाद | जिलेके नवउत्क्रमित प्लस टू विद्यालयों में प्राथमिक स्कूल के उच्च योग्यताधारी शिक्षक पढ़ाएंगे। इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए डीईओ डॉ माधुरी कुमारी ने जिले के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी

मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

एजुकेशनरिपोर्टर | धनबाद मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2017 की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन के पारिश्रमिक एवं ठहराव भत्ता दर में वृद्धि करने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धनबाद के सभी मूल्यांकन केन्द्रों में विभिन्न शिक्षक संगठनों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिन के 11 बजे से 1 बजे तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। इस समयावधि में सभी परीक्षक अपने-अपने मूल्यांकन कक्ष से बाहर आकर विरोध दर्ज किया।

मानदेय बढ़ाने के लिए काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने मूल्यांकन किया

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर जैक की मैट्रिक और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे परीक्षक मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को अपने-अपने केंद्रों पर काला बिल्ला लगाकर मूल्यांकन कार्य किया। उन्होंने घोषणा की कि वे 28 अप्रैल को मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।

शिक्षकों को मिले अतिरिक्त इंक्रीमेंट की राशि की होगी रिकवरी : डीएसई

भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर जिलाशिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार ने जिले के लेखा पदाधिकारी, कार्यालय के वरीय लिपिक तथा जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यह तय किया गया कि छठा वेतन निर्धारण के पूर्व कालबद्ध प्रोन्नति के बाद वेतन वृद्धि के अलावा यदि किसी शिक्षक द्वारा अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ लिया गया है तो वैसे लोगों को इस लाभ से वंचित किया जाए।

शिक्षकों ने मैट्रिक और इंटर के मूल्यांकन का किया बहिष्कार

रांची : शिक्षकों ने शुक्रवार को राज्य भर में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया. शिक्षक उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन पारिश्रमिक भत्ता 16 रुपये से बढ़ा कर प्रति कॉपी 25 रुपये करने तथा ठहराव भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

आज धरना देंगे राज्य के शिक्षक

रांची : राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षक अपनी मांगों की समर्थन शनिवार को राजभवन के समक्ष धरना देंगे. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि आंदोलन में शामिल होने के लिए राज्य भर से शिक्षक रांची पहुंच रहे हैं. 

प्ले स्कूलों के मामले में सरकार जहां थी, आज भी वहीं है : कोर्ट

रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को संकीर्ण जगहों पर प्ले स्कूलों के संचालन को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की. राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जतायी. चीफ जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए माैखिक रूप से कहा कि प्ले स्कूलों के मामले में राज्य सरकार पहले जहां थी, आज भी वहीं खड़ी है. अब तक नियमावली बना कर लागू नहीं कर पायी. 15 जून 2016 को आदेश दिया गया था. 

शिक्षक नियुक्ति : कब तक दावं पर लगा रहेगा भविष्य : हाइकोर्ट , मामले की अगली सुनवाई आठ मई को हाेगी

झारखंड हाइकाेर्ट में चल रही है सुनवाई, मामले की अगली सुनवाई आठ मई को हाेगी
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत में शुक्रवार को हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति के विज्ञापन को चुनौती देनेवाली विभिन्न याचिकाअों पर सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने माैखिक रूप से कहा कि हजारों प्रशिक्षित विद्यार्थियों के करियर का सवाल है. उनका भविष्य दावं पर लगा हुआ है. 

परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया

झारखंड एकेडमिक काउंसिल शिक्षक विरोधी कार्य कर रहा है
मेदिनीनगर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत परीक्षकों ने शुक्रवार को कॉपी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया. मैट्रिक व इंटर की कॉपी मूल्यांकन के लिए बनाये गये केंद्र ब्राह्मण उवि, गणेश उवि, केजी स्कूल में परीक्षक पहुंचे, लेकिन मूल्यांकन का कार्य नहीं किया.

कॉपी मूल्यांकन का बहिष्कार

मांग 29 अप्रैल तक पूरा नहीं होने पर कॉपियों का मूल्यांकन बंद करने की चेतावनी
झुमरीतिलैया : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी दो घंटे का कॉपी मूल्यांकन करने से बहिष्कार शुक्रवार को किया गया. सीएच+2 उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच की जा रही है.

तीन सूत्री मांगो के समर्थन में प्रखंड कार्यालय परिसर में शिक्षकों का धरना

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ निरसा इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को शिक्षकों ने अपने तीन सूत्री मांगो के समर्थन में निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम अपने तीन सूत्री मांगो को बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी को सौंपा।

शिक्षक संघ बोला-सातवें वेतनमान के सत्यापन में जिला लेखा में मांगी जाती है घूस, डीसी से कंप्लेन

रांची| प्राथमिकशिक्षकों के सातवें वेतनमान के निर्धारण का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब जिला लेखा कार्यालय में सत्यापन चल रहा है। इधर, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि जिला लेखा में सत्यापन के लिए रिश्वत मांगी जाती है।

सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने की मांग पर शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

सिमडेगा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर जिले के कई प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि नई पेंशन नीति का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

टीचर बनने का सुनहरा मौका, भर्ती के लिए रहे तैयार

मंडी: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए एक सुनहरा मौका है। प्राथमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। हिमाचल के मंडी जिला में जे.बी.टी. शिक्षकों के जल्द ही 201 पद भरे जाएंगे।

शिक्षकों का फूटा आक्रोश, विवि में जड़ा ताला

मेदिनीनगर : विश्वविद्यालय की स्वायत्तता खत्म न की जाए। उच्च शिक्षा विभाग से शिक्षकों और कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करने संबंधित निर्णय लिया गया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की स्वायत्ता को खत्म करने की साजिश है। यह बातें बातें डॉ. एनके तिवारी ने कही। वे बुधवार को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के समक्ष शिक्षकों की आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। इसका संचालन डॉ. एसके मिश्रा ने किया।

सीएम से शिक्षकों की सेवा विस्तार की मांग

गढ़वा: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यरत स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। वहीं जिले में संचालित कस्तूरबा स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है।

कोषागार से भुगतान पर शिक्षक नाराज

दुमका : कोषागार से वेतन आदि भुगतान के विरोध मे बुधवार को सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने दिग्घी परिसर में धरना देकर प्रभारी कुलपति डॉ. सत्य नारायण मुंडा को एक सूत्री मांगपत्र सौंपा।

आज शिक्षक काला बिल्ला लगाकर करेंगे मूल्यांकन

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्याकन का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को परीक्षक काला बिल्ला लगाकर मूल्याकन कार्य करेंगे। 28 अप्रैल को मूल्याकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को सभी परीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। आठ मई को परीक्षक जैक कार्यालय का घेराव करेंगे।

पढ़ने के लिए बच्चे आते हैं स्कूल, नदारद रहते हैं गुरुजी

झारखंड में ' विद्यालय चलें, चलायें ' अभियान का हाल दयनीय है. सभी को शिक्षित करने का सरकार की मंसा पर पानी फिरता दिख रहा है. कम-से-कम पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबुझुटी का हाल देखकर तो ऐसा ही लग रहा है.

शिक्षक बनने की थी चाहत, बन गया नक्सली

पाकुड़ : दुमका के गोपीकांदर से बुधवार को गिरफ्तार नक्सली गोविंद मरांडी की इच्छा शिक्षक बनने की थी। इसलिए उसने इंटर की पढ़ाई पूरी की। फिर वर्ष 2001 में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग चला गया। वर्ष 2003 में लौटने के बाद उसने बीए की पढ़ाई पूरी की और गुम्मा मोड़ मिशन स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में जुट गए। गोविंद वर्ष 2004 में नक्सली दस्ता में शामिल हुआ था।

खुशखबरी: जेपीएससी ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की

रांची  : बिरसा कृषि विवि अंतर्गत वेटनरी कॉलेज (रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय) में आखिरकार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वेटनरी काउंसिल अॉफ इंडिया द्वारा मान्यता रद्द किये जाने की खतरे को देखते हुए वर्षों बाद वेटनरी कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

29 को सीएम का घेराव करेंगे प्राथमिक शिक्षक

हजारीबाग : आगामी 29 अप्रैल को प्राथमिक शिक्षक संघ सीएम हाउस का घेराव करेगी। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने दी। बताया कि 13 सूत्री मांगों को लेकर संघ आंदोलन का राह अपनाई है। इससे पूर्व एक बैठक जिला स्कूल परिसर में हुई।

हालात: पढ़ाई 25 विषय की, +2 स्कूल में शिक्षक हैं सिर्फ 11 विषय के, इंटर में 14 विषयों की कॉपी जांचने के लिए शिक्षक नहीं

रांची : राज्य में इंटरमीडिएट स्तर पर 25 विषयों की पढ़ाई होती है. पर सरकार मात्र 11 विषय में ही शिक्षकों की नियुक्ति करती है.   इस कारण इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में काफी परेशानी होती है.

वेतन पाने को विद्यार्थी को लाने गए शिक्षक उनके घर

खूंटी: धरती आबा के गांव उलीहातु में संचालित बिरसा मुंडा जनजातीय आवासीय विद्यालय में पेयजल संकट के कारण विद्यालय छोड़ कर अपने घर चले गए विद्यार्थियों को वापस छात्रावास में वापस लाने के लिए उस विद्यालय के शिक्षक उनके घर पहुंचने लगे हैं।

पढ़ाने के बदले क्लर्क का काम कर रहे शिक्षक

मझिआंव: सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को पढ़ाई-लिखाई के बजाय विद्यालय से संबंधित अभिलेखों के निष्पादन करने के काम में लगा दिया गया है। शिक्षक क्लर्क बन गए हैं। जिससे विद्यालय के पठन पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

हाल JAC का : उर्दू शिक्षक जांच रहे थे अंग्रेजी की कॉपी, केंद्र निदेशक को शो-कॉज

जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के निर्देश के बावजूद उर्दू के शिक्षक द्वारा अंग्रेजी की कॉपी जांचने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) ने साकची हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सह मूल्यांकन केंद्र निदेशक को शो-कॉज किया है.

मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे

रांची : एआईफुक्टो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केशव भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग ने सातवें वेतन की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। इससे विवि शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिक्षक मानसून सत्र के समय संसद भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे।

शिक्षकों के हित के लिए बने शिक्षक आयोग

सिमडेगा: रामवि जलडेगा झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक जिले के मे हुई। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक हित एंव शिक्षक के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित शिक्षक संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति के कारण अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने देश व्यापी आन्दोलन की शुरुआत की है।

शिक्षक नियुक्ति मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद

रांची | झारखंडहाईकोर्ट में देवघर जिले में शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी मामले की सुनवाई हुई। शुक्रवार को हाईकोर्ट में सरकार की आेर से रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा गया। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद करने की बात कही।

लंबित मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन

झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की राज्यस्तरीय बैठक में निर्णय

छह मई को हर जिला में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन
पारा शिक्षकों का लंबित है मार्च 2017 तक का मानदेय

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के उत्तर में त्रुटियों की शिकायत

रांची | राज्यके प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के 513 पदाें पर नियुक्ति के लिए जेएसएससी ने इसी साल 19 फरवरी को परीक्षा ली थी। रिजल्ट जारी करने के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी थी।

सीएम आवास घेराव को लेकर शिक्षकों की बैठक

कोडरमा. खिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कोडरमा जिला इकाई की बैठक मवि झुमरी में जिलाध्यक्ष गोवर्द्धन यादव की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला महासचिव सुदीप सहाय ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 अप्रैल को राज्यव्यापी आंदोलन डंडा लाओ, झंडा गाड़ो के तहत मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा. 

शिक्षा मंत्री से मिले उर्दू शिक्षक

कोडरमा बाजार. विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत उर्दू शिक्षकगण रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव से मिल कर आवेदन दिया. आवेदन में उर्दू शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2016-17 का करीब तीन-12 माह से उर्दू शिक्षकों का वेतन नहीं मिला है. इससे उर्दू शिक्षकों के सामने गंभीर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है.

एचएएल ज्ञान ज्योति विद्यालय हेतु शिक्षक के पदों की भर्ती, Apply soon

एचएएल शिक्षा समिति ने एचएएल ज्ञान ज्योति विद्यालय हेतु शिक्षक के पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं. पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में 04 मई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.

प्राथमिक शिक्षकों को 7वें वेतन के सत्यापन में हो रही परेशानी

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि 7वें वेतनमान के सत्यापन करने में शिक्षकों को परेशानी हो रही है।

दूसरे विषय की कॉपी जांचने वाले शिक्षकों की जानकारी दें- डीईओ

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के तहत मैट्रिक इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने सभी केंद्र प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है।

तबादले के लिए काउंसलिंग आज, जिले के 358 शिक्षक भेजे जाएंगे दूसरे विद्यालयों में

एजुकेशनरिपोर्टर | जमशेदपुर जिले में शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इसके तहत 358 ओवर यूनिट शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में भेजा जाएगा। इन शिक्षकों की पदस्थापना के लिए गुरुवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में सुबह दस बजे से काउंसलिंग होगी।

बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी न बनाने पर गुरुजी होंगे अबसेंट

बोकारो: विद्यालयों व इंटर कॉलेज में अब शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थानों में बायोमैट्रिक मशीन लगाए गए हैं। अब इनके माध्यम से ही शिक्षकों की हाजिरी बनेगी। जिले के स्थापना अनुमति प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व इंटर कॉलेज में भी बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाएगी।

हाई स्कूल के चार शिक्षकों का प्रतिनियोजन

धनबाद : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने प्रशासनिक कारणों से चार शिक्षकों का प्रतिनियोजन दूसरे विद्यालयों में कर दिया है। इसके मद्देनजर कार्यालय आदेश निकालते हुए संबंधित शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है।

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति में दो विषय की बाध्यता समाप्त नहीं होगी : शिक्षा मंत्री

शिक्षामंत्री डॉ. नीरा यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में दो विषयों की बाध्यता समाप्त नहीं की जा सकती है। इसके अलावा 11 गैर अनुसूचित जिलों को भी लॉक नहीं किया जा सकता है, क्योंकि बिहार और उत्तर प्रदेश में यही सिस्टम लागू है।

अनुकंपा पर नियुक्त टीचर्स को नियुक्ति तिथि से प्रमोशन दे सरकार : शिक्षक संघ

झारखंडप्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग की सचिव अाराधना पटनायक से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर कहा कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से प्रमोशन (ग्रेड-1) का लाभ नहीं मिला है।

झारखंड : शिक्षकों के 23 हजार पद में से 17 हजार रिक्त , जिलावार शिक्षकों के रिक्त पद

रांची: राज्य के हाइस्कूल में शिक्षकों के 75 फीसदी पद रिक्त है. एक हजार अपग्रेड हाइस्कूल में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है. इन स्कूलों में पठन-पाठन प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के भरोसे है. राज्य गठन के बाद झारखंड में हाइस्कूल की संख्या लगभग दोगुनी हो गयी, पर इस दौरान मात्र दो बार शिक्षकों की नियुक्ति हुई. राज्य के हाइस्कूल में शिक्षकों के लगभग 23 हजार पद सृजित हैं, इनमें से 17,572 पद रिक्त है. शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है.

358 शिक्षकों ने खुद चुना स्कूल

जमशेदपुर : गुरुवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल अनोखे तरीके से होने वाले ट्रांसफर-पोस्टिंग का गवाह बना. जिले के जिन शिक्षकों का तबादला होना था, उन्होंने खुद ही अपने मनपसंद का स्कूल शिक्षकों के सामने चुना. इसमें न ही विभाग के किसी अधिकारी का दबाव काम आया अौर न बिचौलिये की ट्रांसफर पोस्टिंग में पैरवी चली.

नए पदों के सृजन के बाद होगी 19 हजार प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति

नीरज अम्बष्ठ, रांची। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के संशोधित परिणाम जारी होने के बाद भी प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंतजार करना होगा। राज्य सरकार अपर प्राइमरी स्कूलों में नए पदों के सृजन के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के मूड में हैं।

शिक्षक के पद पर काम करने का सुनहरा मौका, भरें जाएंगे JBT के 700 पद

हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शुरू की JBT के 700 पद भरने की प्रक्रिया : अगर आप बेरोजगार है तो आपके लिए एक ख़ुशख़बरी है | प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय JBT के 700 पद भरने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने JBT के 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डेढ़ माह में तीसरी बार जारी हुआ शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने चुपके-चुपके शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का दूसरी बार संशोधित परिणाम मंगलवार को देर रात वेबसाइट पर जारी किया है। इस तरह, डेढ़ माह के भीतर तीसरी बार इसका परिणाम जारी हुआ।

आधी रात को छात्रा के बेडरूम में घुसा शिक्षक और फिर...

जौनपुर. पहले किसी तरह छात्रा और उसके परिवार का विश्वास जीता और उसके बाद कभी-कभी घर जाकर उसे पढ़ाना भी शुरू कर दिया। बताया गया है कि वह गुरू से लव गुरू बन चुका था।

शीघ्र होगी 18 हजार शिक्षकों की बहाली : नीरा

 बिरनी (गिरिडीह) : शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सरकार गंभीर है। सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करानी है। इसके लिए शिक्षक नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही राज्य में 18 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। ये बातें शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने कही। मंत्री यादव स्कूल चलें-चलाएं अभियान का जायजा लेने बिरनी पहुंची थीं।

एडमिट कार्ड के बहाने टीचर ने छात्रा से की हैरान कर देने वाली मांग

नागपुर: नागपुर के धरमपेठ स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ रही एक छात्रा को कॉलेज के ही शिक्षक ने परीक्षा का एडमिट कार्ड वापस देने के बदले शारीरिक संबंध की मांग की जिसके बाद आज शिवसेना के कार्यकर्ताओ ने कॉलेज में घुसकर शिक्षक का मुंह काला कर जमकर हंगामा किया।

मूल्यांकन से हटाए गए दोनों शिक्षक फिर से जांच करेंगे मैट्रिक और इंटर की कॉपियां

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक-इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई जा रही है। मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे दो शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर ने सोमवार को मूल्यांकन कार्य से अलग कर दिया था।

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक 25 को

गुमला | जिलेके सभी कोटी के हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक 25 अप्रैल को एसएस प्लस टू हाईस्कूल के हॉल में होगी।

छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाने के मामले में आरोपी शिक्षक पर होगी कार्रवाई

भास्करन्यूज |चाईबासा महुलसाई सरकारी प्राइमरी स्कूल की छात्राओं को शिक्षक राजेश कुमार महतो द्वारा डरा-धमका कर अश्लील फिल्में दिखाने छेड़खानी के मामले की जांच मंगलवार को तीन सदस्यीय जांच टीम ने की। जांच टीम ने अभिभावकों स्कूली छात्राओं से एकांत में अलग-अलग बुला कर पूछताछ की।

झारखंड शि‍क्षा विभाग का कारनामा, मैट्रिक पास छात्र की उम्र बताया 117 साल

झारखंड के शिक्षा विभाग से जुड़ा एक मजेदार मामला सामने आया है. शिक्षा विभाग की मानें तो मध्यमा यानि दसवीं पास छात्र अरबाज खान की उम्र 117 साल है. दरअसल, झारखंड एकेडमिक काउंसिल से जारी प्रमाण पत्र में छात्र की जन्मतिथि 9 फरवरी 1900 दर्ज है, जबकि छात्र की सही उम्र 17 साल है. मामला रांची स्थित राजकीय संस्कृत हाई स्कूल का है.

तीन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा

गोड्डा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त भुवनेश प्रताप ¨सह ने मंगलवार की शाम जिला स्थापना समिति की बैठक की। इसमें तीन उम्मीदवारों के आवेदन पर चर्चा की गई। एक पुलिस विभाग व दो शिक्षा विभाग से संबंधित था।

पारा शिक्षक होंगे नियमित, 30 जून को अदालत करेगी फैसला

रांची। सोमवार को पारा शिक्षकों की स्थायी सेवाओं से संबंधित याचिका पर आंशिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तिथि निर्धारित की है। पारा शिक्षकों की सेवा स्थायी करने के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में 30 जून को सुनवाई होगी।

प्रोन्नति बिना शिक्षकों का नहीं होगा तबादला

गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से वार्ता की।

कस्तूरबा स्कूलों में शिक्षक बहाली प्रक्रिया रद

गोड्डा : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षक पद पर बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बुरी खबर है। विभाग ने विषय वार शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को तत्काल रद कर दिया है। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने पत्र निर्गत कर दिया है।

योजना-गैर योजना में फंसा उर्दू शिक्षकों का वेतन

रांची : नवनियुक्त उर्दू शिक्षकों का वेतन योजना-गैर योजना मद में फंस गया है। योजना मद में वेतन की राशि आवंटित नहीं होने से अधिकांश जिलों में उर्दू शिक्षकों को कई माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। पिछले वर्ष राज्य सरकार द्वारा वेतन मद की राशि कम भेजे जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

शिक्षा मंत्री का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा- शिक्षक नियुक्ति में दो विषयों की बाध्यता समाप्त हो

हाईस्कूलशिक्षक नियुक्ति में दो विषयों की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव के आवास का घेराव किया। आरक्षण अधिकार मोर्चा के बैनर तले घेराव कर रहे अभ्यर्थियों का नेतृत्व पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने किया।

Don't Miss , Must Read : हम शिक्षक ही क्यों रहें पीछे? व्यंग्य राही की कलम से

व्यंग्य राही की कलम से
आइए हाथ मिलाइए। हम अपने दोनों हाथों की अंगुलियों में अंटी लगाकर सामूहिक प्रण लेते हैं कि जितनी जल्दी हो सकेगा उतनी ही शीघ्रता से इस देश को डुबो कर छोड़ेंगे।

टीचर भर्ती: यहां है 4326 पदों पर शिक्षकों की आवश्यकता, जल्दी करें अप्लाई

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने टीचर पदों पर उम्मीवारों की नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली है। टीएसपीएससी की ओर से निकाली गई इस भर्ती में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स की भर्ती की जाएगी और इन पदों के लिए 4362 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

11 शिक्षक- शिक्षकेतरों का हुआ तबादला

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने सात शिक्षकों व चार शिक्षकेतरों का तबादला कर दिया। इस संबंध में सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक चतरा कॉलेज के इतिहास विषयक शिक्षक डॉ उदय कुमार ¨सह को मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के भौतिकी के शिक्षक प्रो. राकेश पांडे को स्नात्कोत्तर भौतिकी विभाग,

ड्रेस में नहीं थे शिक्षक, वेतन कटा

मधुपुर (देवघर): शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने एवं विद्यालय चलें-चलाएं अभियान की स्थिति से अवगत होने के उद्देश्य से सोमवार को डीएसई छटू विजय ¨सह ने मारगोमुंडा प्रखंड के एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां उजागर हुई।

तीन माह से नहीं मिला पारा शिक्षकों को मानदेय

लोहरदगा : जिले के पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। हड़ताल अवधि का मानदेय भी नहीं मिला है। इससे पारा शिक्षकों की आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो गई है।

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी 25 तक जमा कर सकते हैं फाॅर्म

रांची | हाईस्कूलशिक्षक नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक जेएसएससी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं परीक्षा शुल्क दो मई तक जमा कर सकते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, काफी संख्या में रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट के आवेदन पेंडिंग है।

समान कार्य के लिए समान वेतन दे सरकार : पारा शिक्षक

झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को दादा-दादी पार्क में हुई। विनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि झारखंड में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समान कार्य, समान वेतन अविलंब लागू हो।

शिक्षकों का तबादला गृह प्रखंड में करनेकी मांग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड सरकार का निर्देश है कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति गृह प्रखंड में की जाए, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

डीएसइ की कार्यशैली पर आक्रोश आंदोलन की दी चेतावनी

लंबित समस्याओं को जल्द से जल्द निबटारे की मांग
शिक्षकों के प्रोन्नति संबंधी कार्य जस का तस पड़ा
 देवघर  : झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष स्कन्द कुमार की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय पुराना मीना बाजार कैंपस में हुई. संघ के सदस्यों ने कहा कि जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यशैली से शिक्षकों में आक्रोश गहराता जा रहा है.

राथमिक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन देने समेत कई मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव 29 को

रांची | प्राथमिकशिक्षकों ने प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर 13 साल की सेवा देने वाले शिक्षकों को प्रमोशन देने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा कर दी है।

मानदेय नहीं मिलने से पारा शिक्षकों में नाराजगी

नाला | क्षेत्रके विभिन्न स्कूल में शिक्षण सेवा प्रदान करने वाले पारा शिक्षकों को पिछले चार महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इस संबंध में शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शांतिमय मान्ना ने कहा है कि जनवरी से अप्रैल तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।

पारा शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बलियापुर|पारा शिक्षक शिक्षामित्र की बैठक सोमवार को दोलाबड़ मध्य विद्यालय में हुई। बैठक में वक्ताओं ने विगत तीन माह से पारा शिक्षकों का मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी के कागार पर खड़े हैं।

जैक के निर्देश पर डीईओ ने मैट्रिक के मूल्यांकन से दो परीक्षकों को हटाया

झारखंडएकेडमिक काउंसिल (जैक) के मैट्रिक-इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच चल रही है। सोमवार को जैक के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रतन कुमार महावर ने दो शिक्षकों को तत्काल मूल्यांकन कार्य से हटा दिया। इनमें फारसी के शिक्षक मो. शकील यूसुफ और इतिहास के शिक्षक इंद्रदेव प्रसाद शामिल हैं।

Sarkari Naukri : सरकारी जॉब न्यूज : Govt Jobs Alerts : April 2017

जावड़ेकर ने आरयूएसए अभियान का पोर्टल और मोबाइल एप करेंगे लॉन्च

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वाधान में सोमवार को  राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान पर अपना खुद का पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च करेगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कल यहां नई दिल्ली में इसे लॉन्च करेंगे।

राज्यभर के पारा शिक्षकोंे के प्रमाण-पत्रों की जांच जिलों के डीएसई को करनी है, मगर वे इसमें इंट्रेस्ट नहीं ले रहे

राज्य सरकार पारा शिक्षकों के फर्जी प्रमाण-पत्रों की जांच को लेकर गंभीर है, मगर इसमें कई जिलों के जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) सहयोग नहीं कर रहे हैं। सरकार की ओर से भेजे गए एक दर्जन पत्रों के बाद भी कई जिलों के डीएसई अपने जिले में पारा शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच कर पूर्ण प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

पुरानी पेंशन नीति के लिए शिक्षक देंगे धरना


दुमका : रविवार को हुई राज्य प्राथमिक शिक्षक की बैठक में पुरानी पेंशन योजना नहीं होने पर एक स्वर में सभी ने 25 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर धरना देने का निर्णय लिया।

कहीं शिक्षकों की भरमार तो कहीं बच्चों का टोटा


 गिद्धौर : प्रखंड में शिक्षा की स्थिति बेहाल है। प्रखंड के कई विद्यालयों में जहां शिक्षकों की भरमार है वहीं कई विद्यालयों में बच्चों की कमी है। वैसे में सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार कई विद्यालय संचालित नहीं हो पा रहे हैं। विद्यालयों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक रखा जाना है।

तीन माह से पारा शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय

रांची : राज्य के 70 हजार पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय  नहीं मिला है. राज्य के 41 हजार प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में लगभग 70 हजार पारा शिक्षक कार्यरत हैं. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि शिक्षकों को जनवरी से  मानदेय नहीं मिल रहा है. जनवरी में मात्र लातेहार व कोडरमा में मानदेय मिला था.  

फारसी के शिक्षक मैथ, इतिहास के टीचर जांच रहे हिंदी की कॉपी

रांची : राज्य में मैट्रिक के परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नियम को ताक पर रख कर परीक्षक नियुक्त कर दिये हैं. फारसी के शिक्षक से गणित, तो इतिहास के शिक्षक से हिंदी की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करायी जा रही है. 

भाषा और संस्कृति की रक्षा को एक हो ओडि़या समाज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की खंडामौदा पंचायत के पांचरुलिया ओड़िया मध्य विद्यालय में रविवार को आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में सिंहभूम ओड़िया शिक्षा समिति के तत्वावधान में ओड़िया शिक्षक एवं ओड़िया भाषा प्रेमियों का सम्मेलन समारोह आयोजित हुआ.

शिक्षक और अभिभावक के प्रयास से ही निरसा बनेगा पूर्ण साक्षर : अरुप

विद्यालयचलें चलाएं अभियान को लेकर बुधवार को निरसा प्रखंड सभागार में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला हुई। मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों शिक्षकों ने निरसा को पूर्ण साक्षर बनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए तीन अरब रुपये जारी

रांची : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी कोटि के माध्यमिक स्कूलों व प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों व अन्य कर्मियों के वेतन के लिए तीन अरब रुपये से अधिक राशि जारी कर दी है।

ट्रेजरी से शिक्षकों-कर्मियों को वेतन देना यूनिवर्सिटी एक्ट की अनदेखी

सरकारद्वारा विवि शिक्षकों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन-पेंशन भुगतान किया जाना यूनिवर्सिटी एक्ट की अनदेखी है। गुरुवार को आरयू मुख्यालय स्थिति रिटायर्ड शिक्षक संघ के कार्यालय में विवि शिक्षकों की बैठक हुई।

झारखंड : ढाई साल से फंसी हैं 23,000 नियुक्तियां

रांची : राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी कई नियुक्ति प्रक्रियाएं पूरी नहीं की जा सकी  हैं. इस वजह से 23,000 से अधिक नियुक्तियां प्रभावित हो रही हैं.  रिक्तियों और परीक्षाओं की तिथि घोषित करने के बाद भी नियुक्तियां फंसी हुई हैं. 

मोबाइल पर छात्राओं को दिखाता था पोर्न फिल्में, जब सबको पता चला, टीचर ने ये किया

चाईबासा शहर से सटे मुफ्फसिल थाना के मटकमहातू गांव के प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक पर स्कूल की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं का कहना है कि शिक्षक उन्हें पास बुला कर उन्हें मोबाइल में गंदी (पोर्न)फिल्में देखने को मजबूर करता है और उनके साथ अश्लील बाते करता है.

शिक्षकों की सेवा पुस्तिका 7 दिन में सौंपे

मेदिनीनगर : सेवा पुस्तिका, वेतन निर्धारण व आवंटन की मांग को ले शनिवार को डीएसई कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पलामू के शिक्षक उपाधीक्षक अमीन मियां ने की।

11 सूत्री मांगों से संबधित ज्ञापन शिक्षा मंत्री को सौंपा

कोडरमा: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ सदस्यों ने 11 सूत्री मांगों से संबधित एक ज्ञापन राज्य कि शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों के वेतन निर्धारण, पदोन्नति समेत अन्य मांगे शामिल है। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष लाल बहादुर ¨सह, सचिव पंकज मालाकार सहित कई लोग शामिल थे।

उर्दू शिक्षकों को नौ माह से वेतन नहीं

धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में उर्दू शिक्षकों की वेतन समस्या को लेकर शनिवार को शहीद अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत उर्दू शिक्षकों को 9 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने से आर्थिक समस्या पैदा हो गई है।

शिक्षकों का दोहन शिक्षक नेता ही कर रहे हैं

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के दूसरे गुट का धरना

मेदिनीनगर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के दूसरे गुट द्वारा शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कचहरी परिसर में आमसभा आयोजित की गयी. संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन शिक्षक राकेश कुमार ने किया.

जनहित याचिका (PIL) दायर करने की क्या प्रक्रिया है, आइये जानते हैं

जनहित याचिका के मेरे एक लेख पर श्रुति बहिन ने पूछा है कि जनहित याचिका दायर करने की क्या प्रक्रिया है तो आइये जानते हैं इस लेख में :- की कैसे दाखिल करें PIL

झारखंड टीचर भर्ती घोटाला: फर्जी डिग्री वाले 41 आयोग्य अभ्यर्थिय बन गए टीचर

रांची : प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा हर छात्र की नीव होती है और अगर यह नीव ही कमजोर हो तो इमारत भी कमजोर हो जाती हैं. शिक्षा की सुनहरी तस्वीर बस झारखंड के सरकारी बाबुओं के टेबल तक हैं. सरकारी बाबुओं ने झारखंड सरकार के नियमों को ताख पर रखकर 41 शिक्षकों कि नियुक्ति कर दी.

ट्रेजरी से वेतन देकर सरकार यूनिवर्सिटी को बनाना चाहती है सरकारी विभाग : फुटाज

सरकारने यूनिवर्सिटी शिक्षकों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया है। इसका फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (फुटाज) ने विरोध किया है। रविवार को फुटाज, रिटायर्ड शिक्षक संघ, रुक्टा, पीजी शिक्षक संघ ने कहा कि सरकार का यह निर्णय यूनिवर्सिटी की स्वायत्तता का अपहरण करने वाला है।

सरकारी शिक्षकों की तरह समान कार्य के लिए समान वेतन मिले : पारा शिक्षक

झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक दादा-दादी पार्क में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार दुबे की अध्यक्षता हुई। इसमें शिक्षकों ने एक स्वर से कहा कि प्राथमिक शिक्षा में पारा शिक्षकों का अहम योगदान है। 15 साल से अपनी सेवा दे रहे हैं।

नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान पर अब भी संशय

दिसंबर 2016 से ही बंद है वेतन, शिक्षकों में नाराजगी

डीसी द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब डेढ़ महीने पहले ही शिक्षकों द्वारा सौंप दिया गया
 देवघर  : जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में स्नातक वाणिज्य योग्यताधारी नवपदस्थापित शिक्षकों का वेतन दिसंबर 2016 से अबतक लंबित पड़ा है. वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नवनियुक्त शिक्षकों में काफी नाराजगी है.

सरकार विश्वविद्यालय को अनुदान देती है, वेतन नहीं

रांची : विश्वविद्यालय के शिक्षकों का वेतन भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से किये जाने के सरकार के निर्णय का शिक्षकों व सेवानिवृत्त शिक्षकों ने विरोध किया है. शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा है कि सरकार का यह निर्णय विवि की स्वायत्तता का अपहरण करने वाला है, क्योंकि सरकार विवि को अनुदान देती है न कि सीधे वेतन देती है. 

झारखंड : 41 अयोग्य अभ्यर्थी को भी बना दिया शिक्षक

रांची : राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट रांची के उपायुक्त को सौंप दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि गैर योग्यता प्राप्त अभ्यर्थी भी रांची के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक बन गये. ये सरकार की ओर से तय योग्यता के मापदंड को पूरा नहीं करते. नियमों की अनदेखी कर इनकी नियुक्ति कर दी गयी. 

UPTET news

Photography