Advertisement

उच्च विद्यालयों के शिक्षक भी लेंगे प्लस टू की कक्षाएं

रांची : मैट्रिक व इंटर का वार्षिक परीक्षाफल खराब होने के बाद शिक्षा विभाग की नींद खुलती है। वर्ष 2018 में मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट की बेहतरी को लेकर विभाग ने अभी से कवायद शुरू कर दी है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के अभाव को पाटने का प्रयास शुरू हो चुका है।

शिक्षकों की प्रोन्नति सूची में है कई खामियां

अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षकों ने प्रोन्नति की मांग के लिए सोमवार को सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।

बनी रहे स्वायत्तता, नहीं हो संविदा पर नियुक्ति

रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक मंगलवार को डॉ.सुशील अंकन की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाई रखी जाए।

शिक्षा में सुधार को ले शिक्षा सचिव ने दिए निर्देश

लोहरदगा : शिक्षा सचिव आराधना पटनायक मंगलवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए शिक्षाकर्मियों से मुखातिब हुईं। इस क्रम में शिक्षा सचिव ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को ले शिक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

विद्यार्थियों को पढ़ाने के गुर सीख रहे गुरुजी

रांची : बच्चों को व्यावहारिक तरीके से सिखाने-पढ़ाने की पहल शिक्षा विभाग ने शुरू की है। बच्चे किस विधि से अच्छी तरह सीखेंगे। पढ़ाई को कैसे रुचिकर बनाया जाए, विद्यार्थी पढ़ाई को अपने जीवन में कैसे आत्मसात करें, इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

फर्जी पारा शिक्षकों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई

हिरणपुर (पाकुड़): बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद द्वारा प्रखंड के दो पारा शिक्षकों का शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी घोषित किये जाने के बाद भी शिक्षा विभाग इन पारा शिक्षकों के खिलाफ स्पष्टीकरण के आगे कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।

गुरुजी हुए बहाल, .बा. में सजेगी अब विज्ञान की पाठशाला

चास : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चास में अब विज्ञान की कक्षा नियमित होगी। उपायुक्त की पहल पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। विद्यालय में विज्ञान की शिक्षक नहीं रहने पर छात्राओं की पढ़ाई हो रहा प्रभावित खबर को दैनिक जागरण के 26 जून के अंक में प्रमुखता से छापा था।

शिक्षक इच्छा के अनुसार करेंगे विषय का चयन, सरकारी स्कूल के शिक्षकों को अब बैठना होगा टेस्ट में

रांची : राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों का सरकार टेस्ट लेगी. शिक्षक को अपने इच्छा अनुसार विषय का चयन करना होगा. शिक्षक काे अपने चयनित विषय में टेस्ट देना होगा. टेस्ट में प्राप्त अंक के आधार पर सरकार शिक्षकों को प्रशिक्षण देगी.

शिक्षकों को देना होगा ‘टेस्ट’, शिक्षक संघ ने किया विरोध

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार स्कूलों में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्राथमिक शिक्षकों का टेस्ट लेगी। इसके माध्यम से सरकार यह जानने का प्रयास करेगी कि शिक्षक किस विषय में कमजोर है, जिसमें उसे प्रशिक्षण की जरूरत है। इसके अनुसार ही सरकार शिक्षकों को अब इन सर्विस ट्रेनिंग दिलाएगी। शिक्षकों का यह टेस्ट अगस्त माह में लेने की तैयारी चल रही है।

डीईओ से छात्राओं की अपील-सर, स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, कैसे पढ़ेंगे?

सर, हमारे स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। कैसे हमलोग 11वीं और 12वीं की पढ़ाई करेंगे? हमलोगों को टीसी दिला दीजिए? यह कहना था सिमुलडांगा उत्क्रमित अपग्रेडेड हाई स्कूल के विद्यार्थियों का।

पारा शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला मानदेय

 खरौंधी: प्रखंड के पारा शिक्षकों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। बकाया मानदेय का भुगतान दो दिन के अंदर नहीं किए जाने पर पारा शिक्षकों आंदोलन की चेतावनी दी है।

झारखंड में अब प्राथमिक स्कूलों के शि‍क्षक भी देंगे टेस्ट, कमजोर विषयों में मिलेगा प्रशि‍क्षण

झारखंड में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राज्य सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का टेस्ट लेने का फैसला किया है. इस टेस्ट के जरिये सरकार यह जानने का प्रयास करेगी कि शिक्षक किस विषय में कमजोर है, जिसमें उसे प्रशिक्षण की जरूरत है.

शिक्षक संघ की बैठक में प्रोन्नति पर चर्चा

दुमका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सुनीराम बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षक संघ भवन में हुई। इसमें शिक्षकों की प्रोन्नति हेतु बनाई गई वरीयता सूची की विसंगतियों पर चर्चा की गई। शिक्षक हित के कई मुद्दे भी बैठक में उठाए गए।

जिलास्तरीय कमेटी करेगी शिक्षकों की शिकायतों का निवारण

धनबाद : शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की शिकायतों के निष्पादन के लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण समिति गठित की जाएगी।

दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आयोग करेगा कार्रवाई

सगालीम : झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग ने पलामू के स्कूलों की बदहाल स्थिति पर आपत्ति जताई है। साथ ही आयोग के निर्देशों के बाद भी दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की है। आयोग के सदस्य डा मनोज कुमार ने इस बाबत पलामू उपायुक्त को पत्र लिखा है।

निरीक्षण के दौरान तौलिया में ही पहुंच गए शिक्षक

चंदवा : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार केशरी ने शनिवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कहीं विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित तो कहीं छात्रों की उपस्थिति कम दिखी। एक विद्यालय में तो हड़बड़ी में तौलिया लपेटे ही शिक्षक विद्यालय पहुंच गए।

शिक्षक नेताओं ने डीईओ चेंबर गेट को किया जाम

मेदिनीनगर : पलामू जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। गेट को जाम कर दिया। इसका नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष शिविर कुमार झा ने किया।

ये लेडी टीचर दिन में बच्चों को पढ़ाती थी और रात को करती थी ये गंदा काम

महिला टीचर कोबच्चों पढ़ाना अच्छा लगता है लेकिन रात में वो ऐसा काम करती थी जिसके बारे में पता चलने पर स्कूल प्रबंधन ने उसे स्कूल से निकाल दिया।

शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की

गुमला : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की आपातकालीन बैठक शनिवार को धरना स्थल पर हुई। ज्ञात हो कि शिक्षक प्रोन्नति को लेकर शिक्षक पिछले मंगलवार से धरना अनशन पर हैं। धरना को लेकर अब तक किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है।

परिवार की तरह हैं पारा शिक्षक : लाल उमानाथ

भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र भवन में शनिवार को प्रखंड सामुदायिक पारा शिक्षक संघ की बैठक गोपेन्द्र साह की अध्यक्षता में हुई।

शिक्षकों का धरना जारी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

 गुमला : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों का अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ज्ञात हो कि गुमला जिले के शिक्षक संगठन प्रोन्नति के लिए लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं।

खराब रिजल्ट के लिए शिक्षकों पर कार्रवाई तय

 रांची : मैट्रिक व इंटर का खराब परीक्षाफल देनेवाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तय है। विषय के शिक्षक रहने के बावजूद परीक्षा परिणाम खराब क्यों हुआ, विभाग इस पर मंथन में जुटा है। शिक्षक रहते हुए खराब रिजल्ट देनेवाले उच्च विद्यालयों के जिला स्तर और प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए विभाग को अनुशंसा की जाएगी।

प्रोन्नति के लिए दूसरे दिन भी शिक्षकों का धरना जारी

भास्कर न्यूज | गुमला अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों की प्रोन्नति की मांग के लिए बेमियादी धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। शिक्षक नेताओं ने कहा कि डीएसई ने धरना के

धरना जारी, शिक्षा विभाग ने जारी की शिक्षकों की प्रोन्नति सूची

अनिश्चिकालीन धरना पर बैठक शिक्षक।
निर्धारित तिथि को कागजात का कराएं सत्यापन : डीएसई
डीएसईगनौरी मिस्त्री ने शिक्षकों का ग्रेड 4 में प्रोन्नति के लिए कोटिवार शिक्षकों की सूची जिला के बेवसाइट पर जारी कर दिया है। इसके अनुसार विज्ञान के शिक्षकों के अभिलेख का सत्यापन 28 जून को, कला के शिक्षकों का 29जून और एक जुलाई को तथा भाषा के शिक्षकों को तीन एवं चार जुलाई को किया जाएगा।

कब होगी शिक्षकों की नियुक्ति

सूबे में झारखंड पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी उम्मीदवारों के शिक्षक बनने का सपना साकार होते नहीं दिख रहा. ऐसा सिर्फ सरकार की उदासीनता के कारण ही है.  परीक्षा पास करने पर लगा कि अब नियुक्ति जल्द हो जायेगी. किंतु सरकार और अधिकारियों की मनसा ही कुछ और है.

झारखंड में 3080 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ

स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने कार्मिक विभाग को भेजी अधियाचना
सुनील कुमार झा 
रांची : राज्य के 280 प्लस टू उच्च विद्यालय में 3080 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है.  स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने  गुरुवार को नियुक्ति की अधियाचना कार्मिक विभाग को भेज दी. कार्मिक विभाग इस अधियाचना को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजेगा.

जुगाड़ से चलेंगी प्लस टू में कक्षाएं?

मैट्रिक के बाद प्लस टू स्कूलों के बूते ग्यारहवीं और बारहवीं पढ़ाने की सरकार की योजना जमीनी स्तर पर सफल होते नहीं दिख रही। नए सत्र में नामांकन प्लस टू स्कूलों में शुरू हो गया है,

पलामू में शिक्षक ने हेडमास्टर के खिलाफ कराई प्राथमिकी, पुलिस पहुंची स्कूल

सतबरवा प्रखंड के परियोजना उच्च विद्यालय, कसियाडीह के कनीय शिक्षक प्रेमचंद पांडेय चेहरे पर जख्म लिये सतबरवा पुलिस आउट पोस्ट पहुंचे और स्कूल के हेडमास्टर लव कुमार तिवारी के खिलाफ लात-घूंसे से मारपीट करने और जख्मी कर आंगन से नीचे धकेल देने का मामला शुक्रवार को दर्ज कराया है।

कल्याण विभाग मंत्री ने कहा- 15 अतिरिक्त कल्याण गुरुकुल की स्थापना जल्द

रांची। कौशल विकास योजना के तहत विद्यालय से ड्रापआउट हुए 2792 स्टूडेंट्स को प्रशिक्षित कर नियोजित किया जा चुका है। जिसमें से 61 अति कमजोर जनजातीय समूह के युवक-युवतियों को कल्याण गुरुकुल के माध्यम से पहली बार कौशल विकास करते हुए उन्हें नियमित नियोजन दिया गया है।

शिक्षकों की कमी से निराशाजनक रहा परीक्षा परिणाम

नोनीहाट : नोनीहाट रानी सोनावती कुमारी राजकीयकृत उच्च विद्यालय के माध्यमिक परीक्षा का परिणाम इस वर्ष बेहद निराशाजनक रहा। इस वर्ष मात्र 65 फीसद विद्यार्थी सफल हुए हैं। जबकि पूर्व परीक्षा परिणामों में कई बार इस विद्यालय का रिकार्ड जिले में अव्वल और शत-प्रतिशत सफलता हासिल करने की श्रेणी में रहा है।

प्रोन्नति के लिए शिक्षकों का बेमियादी धरना शुरू

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने प्रोन्नति की मांग के लिए मंगलवार को कचहरी परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।

शिक्षकों से बनवाई प्रमोशन सूची फिर भी गलती

- दो शिक्षकों को प्रोन्नति की सूची बनाने के लिए एक वर्ष तक डीएसई कार्यालय में रखा गया
- स्कूल में होते तो पढ़ाते, यहां तो और गड़बड़ कर दी : महासचिव

विद्यार्थी अच्छा करते हैं तो शिक्षकों का नाम रोशन होता है : समरेश

शिक्षक विद्यालय के र| तो विद्यार्थी रोशनी हैं। यह कहना है विद्यालय के सचिव सह पूर्व मंत्री समरेश सिंह का। वे रणविजय स्मारक उच्च विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

छह सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

दुमका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिक शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष अगस्टिन हांसदा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया तथा अपनी छह सूत्री मांगों के प्रति पदाधिकारी का ध्यानाकृष्ट कराया.

सरकारी प्लस टू विद्यालयों को मिलेंगे शिक्षक, झारखंड कर्मचारी आयोग ने जारी किया रिजल्ट

रांची। राज्य सरकारी प्लस टू विद्यालयों को विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 मुख्य का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए 5 जुलाई को आयोग कार्यालय में बुलाया गया है।

पढ़ाने की बजाय ठेकेदार बन गए शिक्षक

दुमका : जिन शिक्षकों पर बच्चों को पढ़ाने का दायित्व है वे अब ठेकेदार बन गए हैं। इतना नहीं कुछ शिक्षक दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्ति कराकर ठेकेदारी करवा रहे हैं। इस बात का खुलासा गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा की अध्यक्षता में हुई शिक्षा स्थाई समिति की बैठक में हुआ। अध्यक्ष ने पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यो में लगे शिक्षकों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

तीन शिक्षकों की बदौलत उपलब्धि सराहनीय : डीईओ

मसलिया : दलाही के माडल विद्यालय में गुरुवार को गुरु-शिष्य समागम के तहत नवनामांकित छात्रों का अभिनंदन और माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय तथा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो उपस्थित थे।

शिक्षकों की जायज मांगें होंगी पूरी : कुलपति

हजारीबाग : शिक्षकों की जायज लंबित मांगों को प्राथमिकता के स्तर पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए मुझे थोड़ा वक्त चाहिए। यह बातें कुलपति डॉ. रमेश शरण ने पीजी शिक्षक संघ द्वारा गुरुवार को आयोजित अंत: विमर्श संगोष्ठी में संबोधन में कहीं।

शिक्षकों का धरना जारी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

 गुमला : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों का अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ज्ञात हो कि गुमला जिले के शिक्षक संगठन प्रोन्नति के लिए लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी

शिक्षा सचिव को जानकारी दी गई है
सभी स्कूलों में यह व्यवस्था लागू है
कतरासके बीके राय हाई स्कूल में जिस तरह अधिकारी कक्षाएं ले रहे हैं, वैसी ही व्यवस्था पूरे राज्य में लागू की जाएगी। शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने इसकी सराहना की है।

पारा शिक्षकों को स्थाई करे सरकार : संघ

मेदिनीनगर : जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ की बैठक जिला स्कूल में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथलेश उपाध्याय व संचालन महेश कुमार मेहता ने किया।

ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड के शिक्षक के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की प्राथमिकी

जमशेदपुर | साकचीग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेस के बीएड के शिक्षक जीतराय हांसदा के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट के तहत साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिक्षकों को अविलंब मिले सातवें वेतनमान का लाभ

साहिबगंज : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को स्थानीय बंगला बालक मध्य विद्यालय परिसर में हुई बैठक में शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ अविलंब देने की मांग उठी।

पारा शिक्षक के खिलाफ फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी

बरहेट (साहिबगंज) : उत्क्रमित मध्य विधालय डुगुबथान के पारा शिक्षक सुमन कुमार पर दोहरा नामांकन और अलग-अलग जन्मतिथि अंकित करने के मामले में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बरहेट थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

लंबित मानदेय भुगतान की मांग

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत पारा शिक्षकों को गत तीन माह से मानदेय लंबित रहने के कारण हालत खराब है।

ख़बरें अब तक : झारखंड प्रदेश शिक्षक : http://jharkhand2day.blogspot.com/

जैक का कारनामा: स्कूल में परीक्षार्थी नहीं पर जारी कर दिया रिजल्ट

जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इस बार जैक की अोर से जारी किये गये रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात सामने आ रही है.

झारखंड: रातोंरात 10वीं का रिजल्‍ट रिवाइज, 35,000 फेल को किया पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार देर रात मैट्रिक परीक्षा, 2017 का रिजल्ट रिवाइज कर दिया है. अपनी गड़बड़ी सुधारते हुए जैक ने रिवाइज रिजल्ट में करीब 35 हजार बच्चे पास कर दिए हैं.

छात्रों ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

भोजपुर। इंटरमीडिएट के ख़राब रिजल्ट से नाराज छात्रों ने मुख्यालय स्थित लोहिया चौक पर बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया।

फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड संकाय के शिक्षक जीतराय हासदा को सोशल साइट पर बीफ पार्टी देने को लेकर टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। मामले में अभाविप के शिकायत करने के बाद कॉलेज प्रबंधन बीएड शिक्षक जीतराय हासदा से फेसबुक टिप्पणी के मामले में स्पष्टीकरण मागेगा।

सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन पारा शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा

बरही : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे व महासचिव ¨सटू ¨सह के नेतृत्व में पारा शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल ने सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव से उनके कोडरमा स्थित आवास पर भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा। सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन पर मंत्री से लंबी वार्ता हुई।

सीधे जेटेट पारा शिक्षकों को करें नियुक्त, नहीं तो आंदोलन

सगालीम : शुक्रवार को जेटेट सफल पारा शिक्षकों ने पांकी के बुनियादी स्कूल में बैठक की। इसमें जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ के पलामू जिला अध्यक्ष मिथलेश उपाध्याय, सचिव विनोद दुबे, उपाध्यक्ष अरुण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसमें कई निर्णय लिए गए।

वेतन विसंगति समस्या पर शिक्षा सचिव से मिले शिक्षक संघ

रांची : वेतन विसंगति समस्या दूर करने के लिए झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिक्षा सचिव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2017-18 की निकासी, सातवें वेतनमान, वेतन निर्धारण का अनुमोदन और उपार्जित अवकाश के समतुल्य नगद भुगतान हेतु पत्र निर्गत करने की मांग की।

खराब रिजल्ट पर सभी डीईओ रिपोर्ट सहित तलब

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट में खराब रिजल्ट होने को गंभीरता से लिया है। विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को रिजल्ट का पूरा ब्योरा के साथ तलब किया है।

बेनतीजा रही जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में शुक्रवार को उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें छात्र-शिक्षक अनुपात को लेकर विचार-विमर्श हुआ। जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने बताया कि छात्र एवं शिक्षक के अनुपात में युक्तिकरण पर विचार विमर्श किया गया।

शिक्षक होने के नाते नहीं, नागरिक अधिकार के तहत की अभिव्यक्ति

जमशेदपुर. ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड विभाग में कार्यरत शिक्षक जीतराय हांसदा द्वारा सोशल साइट पर डाले गये पोस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. जीतराय हांसदा ने शुक्रवार को बताया कि सोशल साइट पर उन्होंने बीफ को लेकर जो कुछ भी सामग्री डाली है, वह उनका निजी विचार है. एक शिक्षक के नाते उन्होंने उक्त बातें नहीं लिखी है.

शिक्षकों की कमी दूर होगी : खलखो

सरायकेला. जिला सर्व शिक्षा विभाग में प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में स्कूलों में शिक्षकों व छात्र- छात्राओं के अनुपात पर चरचा करते हुए जिन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम है व बच्चे अधिक हैं वैसे स्कूलों की सूची का अवलोकन किया गया.

वाणिज्य स्नातक के नवनियुक्त शिक्षकों को 12 महीनों से वेतन नहीं

देवघर: देवघर में उच्च प्राथमिक कक्षा के लिए स्नातक प्रशिक्षित वाणिज्य संकाय के आठ अभ्यर्थियों का चयन नवनियुक्त शिक्षक पद पर हुआ. लेकिन, प्रशासनिक अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण के माध्यम से पूछा गया है कि आपकी नियुक्ति शिक्षक पद पर कैसे हुई.

अंग्रेजी पढ़ानी है तो पहले खुद पढ़ी होनी चाहिए: राजस्थान हाई कोर्ट

राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के मद्देनजर एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए वो विषय पढ़ा होना अनिवार्य है जिसे वह छात्रों को पढ़ाएंगे.

झारखंड: 10वीं और 12वीं के नतीजे बेहद खराब, 66 स्कूल-कॉलेजों में एक भी बच्चा पास नहीं

झारखंड में इस साल 10वीं और 12वीं के नतीजे बेहद खराब आए हैं. प्रदेश के 66 स्कूलों व इंटरमीडिएट कॉलेजों के एक भी छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए. 10वीं तथा 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को शिक्षा विभाग की प्रमुख नीरा यादव ने 30 मई को जारी किया.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्र सरकार लाएगी बिल: जावड़ेकर

जेएनएन, चंडीगढ़। उत्तर भारत के आठ राज्यों की शिक्षा संबंधी क्षेत्रीय कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर चंडीगढ़ पहुंचे। जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नया बिल लाने की तैयारी कर रही है।

उर्दू शिक्षकों का वेतन भुगतान का आदेश जारी

धनबाद | अखिलझारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के लगातार प्रयास और 29 अप्रैल के सीएम आवास के घेराव के बाद सोमवार को उर्दू शिक्षकों का वेतन भुगतान का पत्र निदेशालय से निर्गत कर दिया गया है।

बिना अनुमति अवकाश पर चले जाते शिक्षक

सारठ (देवघर) : डाक बंगला परिसर में मुखिया जयकुमार ¨सह की अध्यक्षता में मुखिया संघ की बैठक हुई। सर्वप्रथम केनमनकाठी के मुखिया अमरनाथ दास पर जानलेवा हमला की ¨नदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

प्रोन्नति के लिए शिक्षकों का अनशन 20 जून से

गुमला | अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीईओ को ज्ञापन सौंपकर संगठन द्वारा शिक्षकों के विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति की मांग को लेकर 20 जून से अनशन शुरू करने की जानकारी दी है।

स्कूलों में शिक्षकों की कमी के बावजूद बेहतर रिजल्ट आया

झारखंडएकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को मैट्रिक इंटर के रिजल्ट की घोषणा कर दी। इसमें अनुमंडल के दो विद्यार्थियों ने पूरे कोल्हान में अपनी प्रतिभा का परचम पूरे कोल्हान में लहराया।

43 माध्यमिक शिक्षकों को दी गई प्रोन्नति

जिले के उच्च विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे करीब 43 शिक्षकों को 12 वर्षीय प्रोन्नति लाभ मिला है। बताते चलें कि प्रोन्नति लाभ पाने वाले कई शिक्षक 24 वर्ष की सेवा भी पूरी कर चुके हैं।

513 प्लस टू शिक्षक नियुक्ति के लिए 789 शॉर्टलिस्टेड

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने प्लस टू स्कूलों में तीन विषयों (भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं इतिहास) में 513 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा के आधार पर 789 शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। इनके प्रमाणपत्रों की जांच के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 19 फरवरी को रांची के 23 केंद्रों पर हुई थी।

नौ प्राइमरी शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण

रांची | राज्यके विभिन्न जिलों के प्राइमरी स्कूलों के नौ शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण किया गया है। स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्थानांतरित शिक्षकों में गायत्री

शिक्षकों की कमी से शिक्षा का माहौल चौपट

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सादीपुर पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाथरबगान अपनी मर्जी से चलता है। हाल यह कि गुरुवार को विद्यालय तकरीबन 10 बजे तक शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे। शिक्षकों की अनुपस्थिति में छात्र-छात्राएं स्कूल के बरामदे में उधम मचा रहे थे।

सरकार दिलाए अप्रशिक्षित पारा शिक्षको को प्रशिक्षण

नौडीहा : प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के नौडीहा प्रखंड इकाई के अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों की बैठक गुरुवार को स्थानीय मवि परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता जनेश्वर राम व संचालन मनोज कुमार ¨सह ने किया। इसमें अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को डीएलएड प्रशिक्षण दिलाने पर चर्चा हुई।

शिक्षकों की कमी से परीक्षाफल का बुरा हाल

लोहरदगा : लोहरदगा जिले में इस बार माध्यमिक परीक्षा में आधे से भी कम विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिले में महज 46.21 प्रतिशत विद्यार्थी ही सफल हो सके हैं। विगत कई सालों में लोहरदगा जिले का यह सबसे खराब परीक्षाफल है। इसके पीछे स्कूलों में शिक्षकों की कमी एक बड़ा कारण है।

फेसबुक पर पोस्ट कर फंसे ग्रेजुएट के शिक्षक

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज बीएड के शिक्षक जीतराम हासदा द्वारा फेसबुक पर बीफ पर किए गए पोस्ट का मामला गरमा गया है। इस मामले में अभाविप ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक को निलंबित करने तथा कार्रवाई करने की मांग की है।

बाहरियों की भर्ती करवा रही सरकार जबकि जिले में ही मौजूद हैं 500 शिक्षित बेरोजगार

भास्कर न्यूज | धमतरी  एक ओर जिले में शिक्षा विभाग में ही करीब 2 हजार से अधिक पद खाली हैं, वहीं दूसरी ओर डीएड और बीएड प्रशिक्षित सैकड़ों बेरोजगार नौकरी की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। दूसरी ओर सरकार आउटसोर्सिंग के जरिए बाहरी युवाओं की भर्ती कर रही है।

गायब शिक्षकों से शो कॉज कटेगा एक दिन का वेतन

सहायक निदेशक व उप समाहर्ता ने स्कूलों का किया निरीक्षण

गोड्डा : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नियाज अहमद, निरक्षी पदाधिकारी प्रशिक्षु उप समाहर्त्ता राजेश कुमार सिन्हा व अनंत कुमार झा द्वारा गोड्डा एवं पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों को औचक निरीक्षण किया.

झारखंड के 66 स्कूल-कॉलेज ऐसे भी जहां सब फेल हैं

झारखंड में 66 स्कूल-कॉलेज वैसे भी हैं, जहां एक भी छात्र पास नहीं कर सका. यहां से कुल 388 छात्रों ने इस साल इंटर व मैट्रिक की परीक्षा दी थी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने दो दिन पहले इनका रिजल्ट घोषित किया है.

UPTET news

Photography