Advertisement

ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड के शिक्षक के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की प्राथमिकी

जमशेदपुर | साकचीग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेस के बीएड के शिक्षक जीतराय हांसदा के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट के तहत साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
साकची थाना प्रभारी मदन शर्मा के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार जितराय हांसदा ने फेसबुक पर आपत्तिजनक और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला मैसेज पोस्ट किया गहै। इसी कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी शिक्षक फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। मालूम हो कि जीतराय हांसदा ने फेसबुक अकाउंट में तीन दिनों पूर्व जमशेदपुर में बीफ पार्टी करने का मैसेज पोस्ट किया था। इसे लेकर अबीवीपी समेत भाजपा ने विरोध प्रकट किया था। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography