Advertisement

शिक्षकों को अविलंब मिले सातवें वेतनमान का लाभ

साहिबगंज : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को स्थानीय बंगला बालक मध्य विद्यालय परिसर में हुई बैठक में शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ अविलंब देने की मांग उठी।
इसके अलावा मध्य विद्यालय बरहेट के संकुल साधन सेवी प्रदीप कुमार भगत ने शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को हटाने, अक्टूबर 2016 में नियुक्ति तिथि से प्रोन्नति देने के बाद वेतन निर्धारण पूरा करने, शिक्षक सुनील मुर्मू, गंगा मंडल, मो. जमील अंसारी को निलंबन मुक्त करने, राजमहल के शिक्षकों को मार्च माह से लंबित वेतन का भुगतान करने, 19 जून से पहले एमडीएम का सघन निरीक्षण व पर्यवेक्षण करने आदि मसलों पर चर्चा की गई। इससे संबधित एक मांगपत्र जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा गया।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography