Advertisement

पारा शिक्षकों को स्थाई करे सरकार : संघ

मेदिनीनगर : जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ की बैठक जिला स्कूल में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथलेश उपाध्याय व संचालन महेश कुमार मेहता ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, सामुदायिक पारा शिक्षक संघ के महासचिव दशरथ ठाकुर व झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने समस्त पारा शिक्षकों के हितों व कल्याण के लिए सरकार से आग्रह करने पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि समस्त पारा शिक्षकों को एकजुट होने की आवश्यकता है। मनोज ¨सह ने कहा कि सरकार सभी पारा शिक्षकों को समायोजन कर स्थायी शिक्षक बनाए। बैठक में विधि सलाहकार रंजीत जायसवाल समेत अरूण कुमार गुप्ता, रामचंद्र राम, मोबीन अहमद, विकास पाठक, विनोद दूबे, दिनेश्वर राम, उनैन अंसारी, हेमराज ठाकुर, कौशल वर्मा समेत काफी संख्या में पारा शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography