Advertisement

शिक्षकों की कमी दूर होगी : खलखो

सरायकेला. जिला सर्व शिक्षा विभाग में प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में स्कूलों में शिक्षकों व छात्र- छात्राओं के अनुपात पर चरचा करते हुए जिन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम है व बच्चे अधिक हैं वैसे स्कूलों की सूची का अवलोकन किया गया.
बताया गया कि जिला में 59 शिक्षक हैं जो अतिरिक्त पद पर कार्यरत हैं. वैसे शिक्षकों को अविलंब कम शिक्षकों वाले स्कूल में भेजा जायेगा. साथ ही वैसे स्कूल जहां बच्चों के अनुपात में शिक्षक अधिक हैं, वैसे शिक्षकों को भी स्थानांतरित किया जायेगा.

जानकारी देते हुए डीएसइ फूलमनी खलखो ने कहा कि जिले में ऐसे अनेक विद्यालय है जहां छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की कमी है. इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए अतिरिक्त पद पर कार्यरत शिक्षकों को पदस्थापित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में 12 जून को डीसी की अध्यक्षता में पुन:  प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक बुलायी गयी है.

बैठक में डीआरडीए निदेशक अनीता सहाय, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनूप किशोर शरण, मांगी लाल महतो, गुरुप्रसाद महतो, तरुण कुमार सिंह, नरसिंह पति, देवाशीष दास व सभी प्रखंड के बीइइओ उपस्थित थे.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography