जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में
शुक्रवार को उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिला प्रारंभिक शिक्षा
समिति की बैठक हुई। इसमें छात्र-शिक्षक अनुपात को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने बताया कि छात्र एवं शिक्षक के अनुपात
में युक्तिकरण पर विचार विमर्श किया गया।
जिले में कुल 59 शिक्षक अतिरिक्त पद पर कार्यरत हैं। उन्हें वैसे विद्यालय में भेजा जाएगा, जहां छात्रों के अनुपात में शिक्षक कम हैं। जिले में ऐसे अनेक विद्यालय हैं, जहां छात्रों के अनुपात में काफी कम शिक्षक हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए अतिरिक्त पद पर कार्यरत शिक्षकों को पदस्थापित किया जाएगा।
डीएसई ने बताया कि आज की बैठक में ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। इसके लिए 12 जून को उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में डीआरडीए निदेशक अनीता सहाय, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनूप किशोर शरण, विधायक प्रतिनिधि मांगी लाल महतो, गुरुप्रसाद महतो, शिक्षक तरुण ¨सह, नर¨सह पति व देवाशीष दास तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।
शिक्षकों की नहीं होगा स्थानांतरण, न होगी प्रतिनियुक्ति
सरायकेला : उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा राज्य सरकार ने शिक्षकों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति पर स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिक्षकों का सामूहिक स्थानांतरण नहीं होगा और न ही प्रतिनियुक्ति होगी। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के आधार पर बोर्ड द्वारा निर्णय लेते हुए दो-चार शिक्षकों का स्थानांतरण किया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि अतिरिक्त पद पर कार्यरत शिक्षकों को छात्रों के अनुपात में कम शिक्षकों के विद्यालय में भेजा जाएगा। उनका वेतन भुगतान मूल विद्यालय से ही होगा।