Advertisement

43 माध्यमिक शिक्षकों को दी गई प्रोन्नति

जिले के उच्च विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे करीब 43 शिक्षकों को 12 वर्षीय प्रोन्नति लाभ मिला है। बताते चलें कि प्रोन्नति लाभ पाने वाले कई शिक्षक 24 वर्ष की सेवा भी पूरी कर चुके हैं।
12 वर्षीय वरीय वेतनमान के लिए प्रोन्नति सूची जारी किए जाने पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव अख्तर अंसारी, मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, मनाेज रजक, समां प्रवीण, देवेंद्र प्रसाद सिंह ने डीसी, डीईओ को बधाई दी है। संघ सदस्यों का मानना है कि वे लगातार डीसी एवं डीईओ से संपर्क में रह कर प्रोन्नति लाभ दिलाने के लिए दबाव बनाते रहे। वहीं दूसरी ओर झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ (दूसरे गुट) के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अन्य सदस्यों ने शिक्षकों को प्रोन्नति लाभ दिलाने के लिए समय-समय पर एकजुटता दिखाई जिसके कारण प्रोन्नति लाभ मिल सका। संघ ने डीसी डीईओ से संयुक्त रूप से अनुनय किया है कि 24 वर्ष की सेवा काल पूरे कर चुके माध्यमिक शिक्षकों को प्रोन्नति लाभ की जल्द से जल्द सूची जारी की जाए। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography