Advertisement

दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आयोग करेगा कार्रवाई

सगालीम : झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग ने पलामू के स्कूलों की बदहाल स्थिति पर आपत्ति जताई है। साथ ही आयोग के निर्देशों के बाद भी दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की है। आयोग के सदस्य डा मनोज कुमार ने इस बाबत पलामू उपायुक्त को पत्र लिखा है।
आयोग के सदस्य ने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित शिक्षक व सेविका पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को नहीं मिला तो आयोग एक पक्षीय कार्रवाई करेगा। उपायुक्त के पास भेजे पत्र में आयोग के सदस्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि पिछले 6 अप्रैल को झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के दो सदस्यीय टीम ने पलामू के पांकी प्रखंड के परसिया स्थित करिवा पत्थर स्कूल का निरीक्षण किया था। इसमें स्कूल में बच्चों की उपस्थित नगण्य व चावल उपलब्ध रहने के बाद भी मिड डे मील बंद पाया गया था। इसके अलावा स्कूल में कई खामियां मिली थी। आयोग ने दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करने का आदेश पलामू के डीएसई को दिया था। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा आयोग के सदस्य ने परसिया के दो व सगालीम के एक आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पर भी कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। इस बाबत डीएसई अर¨वद कुमार ने बताया कि पांकी बीईईओ को जांच का आदेश दिया गया है। अब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिला है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography