गुमला : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की आपातकालीन बैठक शनिवार को धरना
स्थल पर हुई। ज्ञात हो कि शिक्षक प्रोन्नति को लेकर शिक्षक पिछले मंगलवार
से धरना अनशन पर हैं। धरना को लेकर अब तक किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है।
जिस कारण अखिल झारखंड प्राथिमक शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष सुरंजन कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कहा गया कि विभाग की हठधर्मिता के कारण उनका धरना प्रदर्शन लंबा चलने की संभावना है। ऐसी परस्थिति में सभी प्रखंड के शिक्षकों को पांच-पांच की संख्या में रोस्टर बनाकर आकस्मिक अवकाश लेना होगा और क्रमिक धरना अनशन पर रहना होगा। बैठक में आंदोलन को धारदार बनाने का निर्णय लेते हुए प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महासचिव रामचन्द्र खेरवार ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं होती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। धरना सह बैठक में महासचिव रामचन्द्र खेरवार, छटन साहु, उमेश कुमार वर्मा, त्रिभुवन कुमार, हाफीज गुलाम मुस्तफा, पंचू साहु, तेंबा उरांव, मो.मासूक अहमद, रजा अहमद, रामलायक ¨सह, काजल मजदूर, अनिमा रानी टोप्पो, त्रिपुरारी दास, मार्टिन ¨मज, मोहर उरांव, जितेन्द्र नारायण शाही, मनोज बड़ाईक, तरुण कांत इंदवार, अरिवंद शिशिर एक्का, सतीश कुमार साहु, सतीश भगत, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, कंदर्प प्रसाद, पवन कुमार शर्मा, हररानंद ¨सह, मानुएल कुजूर आदि शामिल थे।