अनिश्चिकालीन धरना पर बैठक शिक्षक।
निर्धारित तिथि को कागजात का कराएं सत्यापन : डीएसई
डीएसईगनौरी मिस्त्री ने शिक्षकों का ग्रेड 4 में प्रोन्नति के लिए कोटिवार शिक्षकों की सूची जिला के बेवसाइट पर जारी कर दिया है। इसके अनुसार विज्ञान के शिक्षकों के अभिलेख का सत्यापन 28 जून को, कला के शिक्षकों का 29जून और एक जुलाई को तथा भाषा के शिक्षकों को तीन एवं चार जुलाई को किया जाएगा।
जारी सूची के आधार पर शिक्षकों से उक्त तिथि को अपने सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में अभिलेखों का सत्यापन कराने को कहा है।
शिक्षकों ने कहा-पत्र मिलने पर खत्म करेंगे धरना
भास्करन्यूज | गुमला
अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रोन्नति की मांग को लेकर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना में बैठे शिक्षक प्रतिनिधियों ने दावा किया कि शिक्षकों के धरना के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति के लिए आनन-फानन में शिक्षकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें आज भी विसंगतियां है। सूची एक अगस्त 2014 की तिथि को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह सूची प्राथमिक शिक्षकों की मूल भावना के खिलाफ है। शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना है कि प्राथमिक शिक्षा में प्रोन्नति के लिए वर्षवार ग्रेडेशन लिस्ट बननी है। इसी क्रम में वर्ष 2006 से 17 तक वर्षवार रोस्टर क्लियरेंस करते हुए प्रोन्नति देना न्याय संगत है। शिक्षकों ने प्रोन्नति की विसंगतियों का निराकरण कर वर्षवार ग्रेडेशन लिस्ट के आधार पर प्रोन्नति देने की मांग की है। शिक्षकों ने कहा कि जब तक प्रोन्नति का पत्र जारी नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना में सुरंजन कुमार, रामचंद्र खेरवार, छटन साहू, शशि शेखर प्रसाद सिन्हा, नागेश्वर साहू, उमेश कुमार वर्मा, पतिया उरांव, तनवीर आलम, हीरालाल साहू, अहसानुल आइंद, अनिमा रानी टोप्पो, सुशील कुमार, विपिन बिहारी झा, शंकर लाल गोप, सुमति कुमारी, पूनम कुमारी टोप्पो समेत अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।