रांची। राज्य सरकारी प्लस टू विद्यालयों को विशेषज्ञ शिक्षक
मिलेंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक
प्रतियोगिता परीक्षा 2016 मुख्य का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित
अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए 5 जुलाई को आयोग कार्यालय में
बुलाया गया है।
इस संबंध में
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश जारी किया है।
निर्देश
में कहा गया है कि जारी परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की
जांच आयोग द्वारा 7 जून से 13 जून के बीच की गई थी। जांच में अनुपस्थित
अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए 5 जुलाई को आयोग कार्यालय में बुलाया
गया है।