Advertisement

पारा शिक्षकों ने तीसरे दिन भी दिया धरना

 सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षक स्थायीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर पांच दिवसीय आंदोलन पर हैं। आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को राज्य के कई जिलों के पारा शिक्षकों ने विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान रांची, पाकुड़ और हजारीबाग सहित अन्य जिलों के पारा शिक्षक पहुंचे थे।

इस मौके पर एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सदस्य संजय कुमार दुबे ने कहा कि स्थायीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर पारा शिक्षक विगत कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, हर बार सरकार की ओर से आश्वासन ही मिलता है। इसी को लेकर पांच दिवसीय आंदोलन की शुरुआत 15 मार्च से की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी कि 21 मार्च तक हमारी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मोर्चा बैठक कर उग्र आंदोलन की रणनीति तय करेगा।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography