Advertisement

हैदरनगर में पारा शिक्षकों ने किया सीएम के खिलाफ प्रदर्शन

झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने पलामू के हैदरनगर में 30 सितंबर को सीएम रघुवर दास के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष राजेशनंदन सिंह और प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में इससे पहले हैदरनगर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला। शिक्षकों ने टेट पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज किए जाने की निंदा की।

लातेहार में पारा शिक्षकों की हड़ताल से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित

लातेहार जिले में पारा शिक्षकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। शिक्षकों की हड़ताल से जिले में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकांश विद्यालयों में ताला लटक गया है।

आरडीडीई कार्यालय ने आठ का किया तबादला

रांची | क्षेत्रीयशिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने आठ कर्मचारियों का तबादला किया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह स्थानांतरण स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग के निर्देश के आलोक में किया गया है।

632 Posts : यहां है टीचरों की बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई, ये है आवेदन करने का तरीका

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 632 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए हैं। भर्ती में सभी उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 18 से 45 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जबकि एससी-एसटी जाति वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी गई है।

पारा शिक्षकों की हड़ताल से शैक्षणिक कार्य बाधित, समर्थन में आए दो संघ

रांची | लंबितमांगों को लेकर झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक एवं बीआरपी-सीआरपी महासंघ का धरना गुरुवार को जारी रहा। झारखंड परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि हमारी मांग के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। इस कारण शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अल्पसंख्यक स्कूल के शिक्षकों का वेतन रिलीज

जमशेदपुर : जिला शिक्षा विभाग की ओर से अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों का पांच माह का बकाया वेतन रिलीज कर दिया गया है। जिले के 51 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के 302 शिक्षकों के वेतन मद में आये सात करोड़ रुपये स्कूल प्रबंधन समिति के खाते में भेज दिया गया है।

1336 अपग्रेडेड हाई स्कूलों को मिलेंगे प्रधानाध्यापक

रांची : राज्य के 1,336 अपग्रेडेड हाई स्कूलों को पहली बार प्रधानाध्यापक मिलेंगे। इनमें से 638 प्रधानाध्यापकों की सीधी नियुक्ति होगी, जबकि इतने ही पद सहायक शिक्षकों की प्रोन्नति से भरे जाएंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्रधानाध्यापकों के पदों के रोस्टर क्लियरेंस पर कार्मिक विभाग की स्वीकृति के बाद गुरुवार को झारखंड लोक सेवा आयोग को 668 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की अनुशंसा भेज दी।

पदोन्नति और बकाया न मिला तो 10 से आंदोलन : प्राथमिक शिक्षक संघ

बांदा। लंबे अर्से से की जा रही मांगों पर चुप्पी साधे बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को एक बार फिर प्राथमिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन देकर खबरदार किया है। 10 अक्तूबर तक बकाया भुगतान और वेतन न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सेल्फी न भेजने पर बीएसए ने 1459 प्रधानाध्यापकों के वेतन पर लगाई रोक

बुलंदशहर: बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय पहुंचने के बाद बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भेजन के आदेश दिए थे, लेकिन अधिकतर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने सेल्फी भेजी ही नहीं।

शिक्षक प्रशिक्षण को 81 अभ्यर्थी चयनित

मेदिनीनर: पलामू व लातेहार जिला के चारों शिक्षक प्रशिक्षण कालेज में सत्र 2014-16 में नामांकन को दूसरी सूची जारी करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को चयन समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता पलामू के आरडीडीई रामयतन राम ने की।

शिक्षा विभाग बना हड़ताल विभाग, पारा से विवि शिक्षक तक आन्दोलन पर

सूबे का शिक्षा विभाग हाल के दिनों में पटरी से उतरता नजर आ रहा है. शिक्षा विभाग से जुड़े सभी छोटे -बड़े संगठन ने इन दिनों अपनी पुरानी मांगों को लेकर आंदोलन कर रखा है. प्राथमिक शिक्षक से लेकर विवि टीचर और पारा शिक्षक से लेकर सर्वशिक्षा अभियान के कर्मी तक हड़ताल और आन्दोलन पर उतरे नजर आ रहे हैं.

Alerts : सरकारी नौकरी - Govt Jobs India- अक्टूबर 2016

Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!

बीडीओ का आदेश भी नहीं मानते विभागीय अधिकारी

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : बीडीओ के आदेश को भी विभागीय सरकारी अधिकारी नहीं मानते। केवल कुछ विभाग के साथ बैठक कर औपचारिकता पूरी की जाती है। ऐसी मी¨टग को स्थगित करने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। मौका था बुधवार को बीस सूत्री प्रखंड कमेटी बैठक का।

वेतन कटौती के खिलाफ आज प्रदर्शन करेंगे कोलियरी शिक्षक

जासं, रांची : सीसीएल की ओर से चलाए जा रहे कोलियरी विद्यालय शिक्षकों के वेतन में कटौती के खिलाफ कोयला खदान शिक्षक मोर्चा 30 सितंबर को सीसीएल मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा।

ई-प्लेटफार्म से जुड़ेंगी झारखंड की सात और मंडिया

रांची : किसानों को उसकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने और बाजार से बिचौलियों को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना से झारखंड की सात और मंडियां जुड़ जाएंगी।

पारा शिक्षकों को विधायक का समर्थन

संवाद सूत्र, गुड़ाबांदा : प्रखंड के बीआरसी भवन के आगे हड़ताली पारा शिक्षकों ने एकजुटता दिखाकर हक की आवाज बुलंद की। बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी मौके पर पहुंचे और पारा शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया।

जब तक मांगें पूरी नहीं होगी हड़ताल पर रहेंगे शिक्षा मित्र

सरकारी बैठक में भाग नहीं लेंगे, एसडीओ और बीडीओ को दिया आवेदन 
हुसैनाबाद : सहयोगी शिक्षक शिक्षा मित्र संघ के सदस्यों की एक बैठक कन्या मवि के परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू पटेल ने की. संचालन बैद्यनाथ पासवान ने किया. 

718 शिक्षकों के ग्रेड वन में प्रोन्नति को हरी झंडी

धनबाद. समाहरणालय में बुधवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक उपायुक्त एक दोड्डे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 1987, 1988 ,1994  एवं 1999 व 2000 में नियुक्त अप्रशिक्षित शिक्षकों को  नियुक्ति तिथि से ग्रेड 1 प्रोन्नति को हरी झंडी मिल गयी है.

22 के प्लस टू और 12 के हाई स्कूल में अपग्रेडेशन को मंजूरी

उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में हुई सांसद और विधायकों की बैठक में उच्च विद्यालयों को प्लस टू में और मध्य विद्यालयों को उच्च में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव पास किया गया। जिला शिक्षा विभाग ने 45 उच्च विद्यालयों को प्लस टू में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव रखा।

35 शिक्षकों की सेवा खत्म होगी , आज जारी होगा नाम

रांची : कोडरमा व देवघर, लातेहार के बाद अब रांची में भी शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी की बात सामने आयी है. रांची में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में लगभग एक हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर नियुक्ति के बाद फिर से पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है.

20 शिक्षकों के सर्टिफिकेट निकले फर्जी, फर्जीवाड़ा करनेवाले शिक्षकों पर होगा केस

रांची/धनबाद.जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बहाल किए गए 20 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी हैं। ये सभी कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई के लिए नियुक्त किए गए थे। डीएसई ऑफिस में प्रमाण पत्रों की जांच में यह खुलासा हुआ है।

हड़ताली शिक्षकों ने पूर्व शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन

सिसई : सिसई बीआरसी के पास हड़ताल पर बैठे पारा शिक्षकों, वीआरपी ,सीआरपी ने सिसई की पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव से मंगलवार को मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने कहा कि राज्य सरकार अनुबंध कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है।

प्रतिनियुक्त शिक्षकों को खदेड़ेंगे पारा शिक्षक

चतरा : मांगों के समर्थन में आंदोलित पारा शिक्षकों की एक बैठक मंगलवार को यहां संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सत्यदीप कुमार ने की। बैठक में उपस्थित पारा शिक्षकों ने निर्णय लिया कि हड़ताल से प्रभावित विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किए गए सरकारी शिक्षकों को पठन-पाठन नहीं करने दिया जाएगा।

लाठी चार्ज के विरोध में पारा शिक्षक कल करेंगे सीएम का पुतला दहन

कोडरमा(झारखंड)। राजभवन के समक्ष सोमवार को पारा शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज का झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ ने कड़े शब्दों में निंदा की है। महासंघ प्रवक्ता विकास रंजन ने कहा कि लाठी और गोली की सरकार के अत्याचार को अब नहीं सहेंगे।

पारा शिक्षकों की मांग जायज : अनिल

पलामू : राज्य के पारा शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन पूरी तरह जायज है। अन्य राज्यों की तरह पारा शिक्षकों का स्थाईकरण करने से प्रदेश के 72000 हजार लोगों के परिवार को आश्रय मिलेगा।

ेदो गुटों में बंटे पारा शिक्षक

मझिआंव : बरडीहा प्रखंड स्थित राजकीय मवि में मंगलवार को पारा शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें पारा शिक्षक दो गुट में बंटे दिखे। बैठक के दौरान कुछ पारा शिक्षकों ने महासंघ का समर्थन करते हुए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया तो वहीं कई पारा शिक्षक हड़ताल पर नहीं जाने का बात कहे।

सामंजन पर रोक लगाने की मांग

सिमडेगा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक विमला प्रधान को ज्ञापन सौंपकर जिले के प्रारंभ
सिमडेगा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक विमला प्रधान को ज्ञापन सौंपकर जिले के प्रारंभिक शिक्षकों के सामंजन कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

आज यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षक रहेंगे सामुहिक अवकाश पर

हजारीबाग निज प्रतिनिधि फुटाज के आह्वान पर राज्य के तमाम विवि व कॉलेजों के शिक्षक 28 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और रांची स्थित राजभवन के समक्ष उपवास पर रहते हुए धरना में शामिल होंगे।

50 हजार टेट पास कर रहे शिक्षक बनाने की मांग

रांची : राज्य में 50 हजार शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थी शिक्षक बनाने की मांग कर रहे हैं. टेट सफल पारा व गैर पारा अभ्यर्थी  नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. वर्ष 2013 में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में लगभग 66 हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिसमें से 45 हजार कक्षा छह से आठ तथा 21 हजार अभ्यर्थी कक्षा एक से पांच  की पात्रता परीक्षा में सफल हुए थे.

सभी विवि के शिक्षक आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

रांची : रांची विवि, विनोबा भावे विवि हजारीबाग, सिदो-कान्हू मुरमू विवि दुमका, कोल्हान विवि चाईबासा व नीलांबर-पीतांबर विवि, डालटेनगंज के सभी कॉलेज तथा स्नातकोत्तर विभाग के शिक्षक 28 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. राज्य भर के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर बुधवार को ही राजभवन के समक्ष धरना पर बैठेंगे.

35 शिक्षकों की सेवा खत्म होगी , जांच में खुलासा. राजधानी रांची में भी शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी

राजधानी रांची में लगभग एक हजार शिक्षकों की प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नियुक्ति की गयी थी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश के बाद हुई जांच में 35 शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी पायी गयी.
 रांची : कोडरमा व देवघर, लातेहार के बाद अब रांची में भी शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी की बात सामने आयी है. रांची में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में लगभग एक हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है.

परियोजना कार्यालय के समक्ष दिया धरना

रांची : पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी ने मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना राज्य कार्यालय के समक्ष धरना दिया. चार दिनों तक परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना देंगे.

18000 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ

कार्मिक ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को दी स्वीकृति
रांची : राज्य के हाइस्कूल में  18,472 हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति के प्रस्ताव को कार्मिक विभाग ने स्वीकृति दे दी है. कार्मिक की स्वीकृति के साथ सरकार स्तर से नियुक्ति प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गयी.

शिक्षक नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडिल मार्च

देवघर : शिक्षक नियुक्ति से वंचित जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ के बैनर तले शिक्षक नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को वीआइपी चौक से टावर चौक तक कैंडिल मार्च निकाला.

UPTET news

Photography