रांची : पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी ने मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना राज्य कार्यालय के समक्ष धरना दिया. चार दिनों तक परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना देंगे.
पहले दिन रांची, साहेबगंज, गोड्डा, दुमका, चतरा व दुमका के पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी ने परियोजना कार्यालय में धरना दिया गया.
28 सितंबर काे जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, सरायकेला, रामगढ़, 29 सितंबर को गुमला, पलामू, सिमडेगा, जमशेदपुर 30 सितंबर को लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह व लोहरदगा के पारा शिक्षक परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना देंगे. पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी 17 सितंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर हैं. धरना देनेवालों में संजय दुबे, विक्रांत ज्योति, अरविंद चौबे, अमर खत्री आदि शामिल थे.