Advertisement

सुर्खियां: पारा शिक्षकों ने कहा शिक्षा मंत्री से नहीं सीएम से करेंगे वार्ता, रेप के बाद किशोरी का सिर काटकर ले गये अपराधी

झारखंड के हड़ताली पारा शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वे अब मुख्यमंत्री से ही वार्ता करेंगे. मोर्चा का कहना है कि पूर्व में शिक्षा मंत्री से वार्ता हुई थी. लेकिन मंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की. ऐसे में दोबारा बात करने का कोई मतलब नहीं बनता. इस खबर को सभी अखबारों ने हेडलाइन बनाया है.


सिर काट ले गये अपराधी 

रांची के बुंडू में पुलिस ने किशोरी का सिर कटा हुआ धड़ बरामद किया. आंशका जताई गई कि अपराधियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर सिर काटकर ले गये. मृतका की पहचान हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इस खबर को दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर ने लीड बनाया है.

गबन के आरोप में बार संघ का सचिव गिरफ्तार

हजारीबाग के कोर्रा पुलिस ने 11 लाख रुपये के गबन के आरोप में बार संघ के सचिव हीरालाल साव को गिरफ्तार किया. हीरालाल के खिलाफ कोर्ट वारंट जारी था और वह फरार चल रहे थे. दो साल पहले उनपर फर्जीवाड़े का मामला दर्ज हुआ था. आरोप के मुताबिक हीरालाल ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर सरकारी मुआवजा लेने की कोशिश की. इस खबर को दैनिक जागरण ने प्रमुखता दी है.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography