Advertisement

अनशन खत्म होने के बाद भी डटे हैं पारा शिक्षक

विष्णुगढ़ : पारा शिक्षक बनासो के मांडू विधायक के आवास पर चार दिन का अनशन खत्म करने के बाद भी शुक्रवार को डेरा जमाए हुए हैं। अनशन विष्णुगढ़ के जिप सदस्य जयप्रकाश ¨सह पटेल ने पारा शिक्षकों को नारियल पानी पिलाकर अनशन खत्म करवाया था।
विष्णुगढ़ के पारा शिक्षकों का कहना है वे मांगे माने जाने तक विधायक आवास पर घेरा डालो, डेरा डालो अभियान के तहत जमे रहेंगे। मौके पर उपस्थित पारा शिक्षकों ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री के साथ हुई वार्ता के विफल होने पर प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी दर्ज कराई है। कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास का दिया नारा जुमला बनकर रहा गया। इसका जनहित से कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री रघुवर दास मनमर्जी के मालिक बने हुए हैं। गांव देहात में वर्षो से शिक्षा का अलख जगा रहे पारा शिक्षकों से मिल रहे बेहद कम मानदेय पर फांके दिन गुजारने को विवश हैं। ऊपर से वर्षो तक सेवारत रहते पारा शिक्षक का भविष्य अधर में लटका है। इससे उबरने के लिए सेवा स्थाई कर वेतनमान देने की वाजिब मांग करने पर पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज करवाया जाता है। इतने से सरकार का मन नहीं भरा। पारा शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजने की बर्बर करवाई तक की गई। पर हम पारा शिक्षक रघुवर सरकार की इन ज्यादतियों से नहीं डरेंगे और न ही डिगेंगे। मांगे माने जाने तक हम पारा शिक्षक आंदोलनरत रहते सरकार की हठकर्मिता के खिलाफ मुहिम चलाने का कार्य करने में जुटे रहेंगे। उन्होंने सेवा स्थायी कर वेतनमान दिए जाने की मांग पूरी होने तक आंदोलनरत रहने की बात कही है। मौके पर अनिता महतो, अरूण गोस्वामी, छत्रधारी नायक, कौलेश्वर राम, राजेश विद्यार्थी, गणेश कुमार, सिद्धेश्वर पंडित, शंकर प्रसाद, नकूल महतो, टीपन मिस्त्री, राजमी मिस्त्री, कांति देवी, प्रतिभा वर्मा, वीणा देवी, हेमंती देवी, प्रेमलता, संतोष कुमार, अशोक कुमार, चुरामण्ी गणेश हंसदा, रामेश्वर प्रसाद, नरेश रविदास, रधुनंदन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography