Advertisement

झारखंड में शिक्षकों के 39,408 पद खाली, नए साल में शुरू होगी भर्ती, पढे़ं डिटेल

नई दिल्ली. झारखंड के सरकारी स्कूलों में नए साल में शिक्षकों की भर्ती शुरू होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने खाली पदों की डिटेल बताई है. यहां जानिए, किस पद के लिए कितने पद स्वीकृत हैं, कितनों पर कार्यरत हैं और कितने खाली हैं.

6 बार की नियुक्ति में 8 बार बदली नियमावली, फिर भी 39408 शिक्षकों के पद हैं खाली

Ranchi : झारखंड में स्कूली शिक्षा पर 530 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होते हैं. ऐसे में शिक्षकों की संख्या के साथ ही उनकी नियुक्ति नियमावली भी महत्वपूर्ण हो जाती है. यही कारण है कि राज्य में जितनी विभिन्न श्रेणी के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है, उससे अधिक बार शिक्षकों की नियुक्ति नियमावली को ही बदल दिया गया. बता दें कि अब तक राज्य में आठ बार नियुक्ति नियमावली बदल चुकी है. एक बार फिर से अब 2020 में 9वीं बार नियमावली बदलने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं नियुक्तियों की बात करें तो अब तक केवल छह बार ही शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. छह बार नियुक्ति और आठ बार नियुक्ति नियमावली में बदलाव के बाद भी राज्य के स्कूल 39 हजार शिक्षकों की राह ताक रहे हैं.

जहानाबाद: 1000 नियोजित शिक्षकों की बहाली में धांधली, कार्रवाई के पहले गायब हुई नियोजन की File

मुकेश/जहानाबाद: ''तू डाल डाल मैं पात पात" जहानाबाद में जो हुआ है, उस मामले पर शायद यह कहावत चरितार्थ हो रही है. जहानाबाद में फर्जी डिग्री पर नियोजित शिक्षकों और निगरानी विभाग में विभिन्न शिक्षक नियोजन इकाई द्वारा तकरीबन एक हजार से ज्यादा फर्जी शिक्षकों के नियोजन से संबंधित फोल्डर को जमीन खा गई या आसमान, यह यक्ष प्रश्न बन गया है. 

बिहार शिक्षक भर्ती: नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, शिक्षा विभाग को नीतीश सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने का दिया निर्देश

 बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े 94 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी की जाएगी। बिहार की नीतीश सरकार ने शिक्षा विभाग को 94 हजार प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया है। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी है। संजय कुमार ने एक ट्वीट में लिखा- 'माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षा विभाग को  प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखते हुए सभी प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करते हुए अंत तक ले जाने का निर्देश दिया है। विभाग इस पर काम कर रहा है।'

JAC Board Exam 2021: झारखंड बोर्ड ने घोषित किया 10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखिए कब किस का एग्जाम

 

  • झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बोर्ड एग्जाम के लिए डेट का किया ऐलान
  • इंटर व मैट्रिक की परीक्षा 4 मई से 21 मई के बीच होगी

JPSC Latest News : 2016 में बनी नियोजन नीति वापस, जेपीएससी के लिए उम्र सीमा में छूट, झारखंड कैबिनेट में इन फैसलों पर लगी मुहर

JPSC Latest News, JPSC Exam Date 2021 Update, JPSC Age Limit, रांची : कैबिनेट ने नियोजन नीति को वापस करने का फैसला किया है. यह फैसला सोनी कुमारी बनाम राज्य सरकार के मामले में हाइकोर्ट द्वारा दिये गये फैसले के आलोक में किया गया है. वहीं झारखंड राज्य सिविल सेवा परीक्षा नियमावली 2021 में संशोधन करते हुए उम्र सीमा में चार साल सात महीने की वृद्धि की गयी है. एसटी, एससी, ओबीसी की संख्या 15 गुना करने के लिए प्राप्तांक से आठ फीसदी नीचे जाने की शर्त भी समाप्त कर दी है.

Jharkhand में 65,000 पारा-शिक्षकों ने वापस लिया आंदोलन, शिक्षा मंत्री ने दिया दिलासा

 Ranchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री के आग्रह पर पारा शिक्षकों का आंदोलन खत्म हो गया है. राज्य के 65000 शिक्षकों ने 10 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Heamant Soren) आवास के घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. रविवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा से आंदोलन वापस लेने की फोन पर अपील की थी.

JTET 2021 Latest Update : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन को लेकर क्या है तैयारी, क्या नये पैटर्न पर होगी परीक्षा, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

 TET 2021 Latest Update, Jharkhand News, रांची न्यूज : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National education policy) के प्रावधानों के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher eligibility test) परीक्षा में बदलाव किया जायेगा, ताकि विभिन्न राज्यों में आयोजित होनेवाली जेटेट परीक्षा में एकरुपता लायी जा सके. इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से पहले से आयोजित की गयी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं की जानकारी 15 फरवरी तक मांगी है. आपको बता दें कि झारखंड में अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की दो परीक्षाएं हो सकी हैं.

झारखंड: चंद रुपयों के लिए शिक्षकों ने कबाड़ की दुकान पर बेचीं गरीब बच्चों की किताबें

 झारखंड के दुमका ​जिले में शिक्षा विभाग ने सरकारी किताबों से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है. गरीब बच्चों की किताबों का कबाड़ी की दुकान पर सौदा करने के लिए ले जाया जा रहा था. बताया गया है कि निशुल्क वितरण के लिए आईं इन किताबों को खुद शि​क्षकों ने कुछ पैसों की खातिर बेच दिया था. 

स्थायीकरण व वेतनमान प्रक्रिया शीघ्र पूरा करे सरकार

 जामताड़ा : पारा शिक्षकों की लंबित मांग पर सकारात्मक पहल हो इसको लेकर रविवार को गांधी मैदान में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान मौजूद पारा शिक्षकों ने उनके हित में हेमंत सरकार द्वारा किए जा रहे पहल पर चर्चा की।

7th Pay Commission: अस्थाई शिक्षकों को बड़ा तोहफा, सीएम सोरेन ने बनाया Welfare Fund

 रांची: अगर आप झारखंड (Jharkhand) में समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Abhiyan) से जुड़े हुए हैं तो आपको सूबे की सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है. सीएम हेमंत सोरेन ने एक वेलफेयर फंड बनाया है जिसके जरिए अस्थाई शिक्षकों को सस्ता लोन और बीमा सरकार की तरफ से मिलेगा. सीएम सोरेन के इस फैसले से अस्थाई शिक्षकों ने राहत की सांस ली है.

राज्य के स्कूलों में 41 हजार शिक्षकों के पद रिक्त, नौनिहालों को कैसे मिलेगी शिक्षा

 Ranchi : राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर गुणवक्त युक्त शिक्षा पर सवाल लगातार उठ रहा है. शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों को शिक्षित करना एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है.

अधिकतर सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों से अधिक पारा शिक्षकों की संख्या है, जिनके कंधों पर ही बच्चों का भविष्य है. लेकिन वे खुद अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, जिससे बार-बार शिक्षा बाधित होती रही है.

वेतन निर्धारण को लेकर शिक्षक मोर्चा ने हर्ष जताया

रांची। संवाददाता

अल्पसंख्यक-गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में लंबित वेतन निर्धारण प्रस्ताव के अनुमोदन पर हर्ष व्यक्त किया गया है। झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ने खुशी जाहिर की है। इस संबंध में मोर्चा के संयोजक अनल कंडिर, महासचिव विरेंद्र तिर्की ने कहा कि 10 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद झारखंड राज्य के

JPSC Recruitment 2021: खास आवेदकों को राहत, उम्र सीमा पर अब भी किचकिच; jpsc.gov.in

 रांची, राज्य ब्यूरो। JPSC Online, Recruitment, Exam, Notification 2021 स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने हेतु प्लस टू स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को विभागीय अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए संबंधित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अधिकृत किया है। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारियों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों को उक्त परीक्षा में शामिल होने से स्कूलों में पठन-पाठन बाधित न हो।

ना रहे कोई भ्रम, नौवीं व 11वीं की भी होगी परीक्षा

 जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की कक्षा नौवीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा होगी। 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा 4 मई से निर्धारित है। इसके बाद नौवीं व 11वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे लेकर किसी किसी तरह का भ्रम नहीं रहे। नौवीं व 11वीं में हर साल करीब सात लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षकों व अभिभावकों में इस बात का संशय है कि इस बार परीक्षा होगी या नहीं। बुधवार को जागरण प्रश्न प्रहर में जैक अध्यक्ष डा. अरविंद प्रसाद सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के बाद नौवीं व 10वीं की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए जैक के वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध है। विद्यार्थी उससे तैयारी करें। बालकृष्णा प्लस टू उवि की प्राचार्या दिव्या सिंह द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में चेयरमैन ने कहा कि 27 से 30 अप्रैल के बीच 10वीं व 12वीं दोनों के लिए एक-एक मॉक टेस्ट होंगे।

UPTET news

Photography