देवघर : देवघर में नवनियुक्त शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा मामला में
जिला प्रशासन गंभीर हुआ है. डीसी देवघर द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों के
इस्तीफे से संबंधित विस्तृत ब्योरा की मांग जिला शिक्षा अधीक्षक से की गयी
है.
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षकों को मिले अंग्रेजी पढ़ाने के टिप्स
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के तत्वावधान में 10 दिसंबर को सेक्रेड
हॉर्ट स्कूल में एक दिनी अंग्रेजी वर्कशॉप का आयोजन हुआ। बतौर टे्रनर
चंडीगढ़ से पहुंची श्वेता आरोड़ा थीं। स्कूल निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य
शैलेश कुमार, टे्रनर श्वेता आरोड़ा और इंडियन पब्लिक स्कूल के निदेशक
धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे।
डीइओ ने शिक्षक का प्रतिनियोजन किया रद्द
लातेहार जिले में हिन्दुस्तान में शिक्षकों के प्रतिनियोजन के संबंध में
खबर छपने के बाद डीइओ नीरजा कुजूर ने अपने कार्यालय में प्रतिनियुक्त
शिक्षिका बविता कुमारी का प्रतियोजन रद्द कर दिया।
24 नवनियुक्त शिक्षक होंगे बर्खास्त
बोकारो : बोकारो जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत 24
नवनियुक्त शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। उपायुक्त राय
महिमापत रे ने जांच के दौरान उनके प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पाई और जिला
शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) श्रीमती वीणा कुमारी को शोकॉज करने का निर्देश
दिया।
शिक्षकों की वरीयता सूची की आपत्तियों का निपटारा, अब डीसी को भेजी जाएगी
जमशेदपुर.प्रारंभिक
विद्यालयों के शिक्षकों को दी जाने वाली प्रोन्नति के लिए जिला शिक्षा
अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय द्वारा जारी शिक्षकों की संशोधित (मास्टर) वरीयता
सूची पर मिली आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। विभाग द्वारा
निस्तारण के बाद तैयार की गई फाइनल सूची को अब अनुमोदन के लिए उपायुक्त के
पास भेजा जाएगा।
महिला ने पारा शिक्षक पर लगाया र्दुव्यवहार
लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जनता दरबार में
विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों की समस्या सुनी। हेरहंज प्रखंड के घुर्रे
निवासी टुनू राम ने आवेदन देकर थाना परिसर के बाउंड्रीवाल में रैयती जमीन
चले जाने पर क्षतिपूर्ति की मांग की।
सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा कैशलेस
बोकारो/चंद्रपुरा : बोकारो जिले के सरकारी विद्यालयों को कैशलेस बनाया
जाएगा। इस बाबत शिक्षा विभाग विभिन्न बैंकों के अधिकारियों से संपर्क
साधेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार ¨सह ने बताया कि सरकारी
विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के अलावा कई ऐसे काम होते हैं, जिनमें बैंकों
से राशि की लेनदेन की जाती है। बैंक के अधिकारियों से बातचीत करने के
पश्चात विद्यालयों में स्वाइप मशीन लगाई जाएगी।
अनुकंपा पर 16 की नौकरी पर मुहर
देवघर : जिला अनुकंपा समिति की बैठक उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में
हुई। 35 मामले सामने आए। इनमें 16 पर अंतिम निर्णय हुआ। 12 लिपिक एवं 4
अनुसेवक के पद पर बहाली की मुहर लगाई गई।
एसएमएस करने में कोताही बरत रहे शिक्षक
गिरिडीह :मध्याह्न भोजन से संबंधित एसएमएस राज्य को करने में जिले के
शिक्षक कोताही बरत रहे हैं। करीब 20 फीसद स्कूलों से ही एसएमएस किया जा रहा
है। एक भी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालयों से इस तरह का एसएमएस नहीं भेजा
जा रहा है। एसएमएस नहीं भेजने के कारण राज्य स्तर पर संचालित मध्याह्न भोजन
कोषांग को एमडीएम संचालन से संबंधित सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विभागीय स्तर पर एसएमएस नहीं करनेवाले शिक्षकों की पहचान की जा रही है।
सर, अदालतें विलंब से क्यों सुनाती फैसला ?
गिरिडीह : सफलता का एकमात्र रास्ता मेहनत है। बिना मेहनत के सफलता नहीं
मिलती। लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करें। परिश्रम
ही ऐसी कुंजी है जो आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएगी। उक्त बातें प्रधान
जिला जज शिवनारायण ¨सह ने बाल संवाद कार्यक्रम में कही।
प्रोन्नति की मांग को ले पुन: आंदोलन करेंगे प्राथमिक शिक्षक
रामगढ़ : बुनियादी विद्यालय रामगढ़ में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की
एक आपात बैठक हुई। बैठक में यह चर्चा की गई कि जिला शिक्षा अधीक्षक रामगढ़
द्वारा शिक्षक संघों के साथ मैराथन बैठक कर यह आश्वासन दिया गया था कि गत
25 नवंबर तक शिक्षकों को हर हाल में प्रोन्नति दे दी जाएगी।
तीन नए आईआरबी का होगा गठन, कैबिनेट ने दी मंजूरी
राज्य में तीन नए इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का गठन किया जाएगा। ये
गोड्डा, गिरिडीह और पलामू में बनाए जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर
दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आईआरबी के गठन पर मुहर लगी।
नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन के लाले
गिरिडीह : जिले में नवनियुक्त दर्जनों प्राथमिक शिक्षकों को करीब 9 माह
बाद भी वेतन भुगतान शुरू नहीं हो सका है। बायोमिट्रिक रजिस्ट्रेशन नहीं हो
पाने के कारण इन्हें वेतन से वंचित रहना पड़ रहा है। विभागीय स्तर पर
रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था नहीं रहने का खमियाजा शिक्षकों और उनके
परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। इस वर्ष जिला में सात सौ से अधिक प्राथमिक
शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।
प्लस-टू रिजल्ट पर निदेशालय ने नहीं की कार्रवाई
रांची: राज्य में इंटर साइंस 2016 के खराब रिजल्ट पर माध्यमिक शिक्षा
निदेशालय ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
की सचिव ने इस वर्ष जून में मैट्रिक के खराब रिजल्ट के लिए उपायुक्त को
तथा इंटर के खराब रिजल्ट के लिए दोषी शिक्षकों पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय
को कार्रवाई का निर्देश दिया था. हाइस्कूल के शिक्षकों पर तो कार्रवाई
हुई, पर प्लस-टू हाइस्कूल के रिजल्ट की आज तक समीक्षा नहीं हुई.
7वें वेतनमान का नोटिफिकेशन नहीं होने से यूनिवर्सिटी शिक्षक नाराज
रांची।यूनिवर्सिटी शिक्षक 7वें वेतनमान देने से संबंधित
नोटिफिकेशन नहीं होने से नाराज हैं। सोमवार को रांची विवि मुख्यालय में
फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिटायर्ड एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें कई लंबित
समस्याओं पर चर्चा हुई।
Subscribe to:
Posts (Atom)