झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ निरसा इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को
शिक्षकों ने अपने तीन सूत्री मांगो के समर्थन में निरसा प्रखंड कार्यालय
परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम
अपने तीन सूत्री मांगो को बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी को सौंपा।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
शिक्षक संघ बोला-सातवें वेतनमान के सत्यापन में जिला लेखा में मांगी जाती है घूस, डीसी से कंप्लेन
रांची| प्राथमिकशिक्षकों के सातवें वेतनमान के निर्धारण का कार्य पूरा कर
लिया गया है। अब जिला लेखा कार्यालय में सत्यापन चल रहा है। इधर, अखिल
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि जिला लेखा में सत्यापन के लिए
रिश्वत मांगी जाती है।
सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने की मांग पर शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन
सिमडेगा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने
समेत अन्य मांगों को लेकर जिले के कई प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया। इस
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि नई पेंशन नीति का
विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किया
जा रहा है।
टीचर बनने का सुनहरा मौका, भर्ती के लिए रहे तैयार
मंडी: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए एक सुनहरा मौका है। प्राथमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। हिमाचल के मंडी जिला में जे.बी.टी. शिक्षकों के जल्द ही 201 पद भरे जाएंगे।
शिक्षकों का फूटा आक्रोश, विवि में जड़ा ताला
मेदिनीनगर : विश्वविद्यालय की स्वायत्तता खत्म न की जाए। उच्च शिक्षा
विभाग से शिक्षकों और कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान
करने संबंधित निर्णय लिया गया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की स्वायत्ता को
खत्म करने की साजिश है। यह बातें बातें डॉ. एनके तिवारी ने कही। वे बुधवार
को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के समक्ष शिक्षकों की आयोजित धरना को
संबोधित कर रहे थे। इसका संचालन डॉ. एसके मिश्रा ने किया।
सीएम से शिक्षकों की सेवा विस्तार की मांग
गढ़वा: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यरत स्नातकोत्तर प्रशिक्षित
शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। वहीं जिले में संचालित कस्तूरबा स्कूल में
कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
नहीं की गई है।
कोषागार से भुगतान पर शिक्षक नाराज
दुमका : कोषागार से वेतन आदि भुगतान के विरोध मे बुधवार को सिदो-कान्हु
मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने दिग्घी परिसर में धरना देकर
प्रभारी कुलपति डॉ. सत्य नारायण मुंडा को एक सूत्री मांगपत्र सौंपा।
आज शिक्षक काला बिल्ला लगाकर करेंगे मूल्यांकन
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं
के मूल्याकन का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को परीक्षक काला
बिल्ला लगाकर मूल्याकन कार्य करेंगे। 28 अप्रैल को मूल्याकन कार्य का
बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को सभी परीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल
पर चले जाएंगे। आठ मई को परीक्षक जैक कार्यालय का घेराव करेंगे।
पढ़ने के लिए बच्चे आते हैं स्कूल, नदारद रहते हैं गुरुजी
झारखंड में ' विद्यालय चलें, चलायें ' अभियान का हाल दयनीय है. सभी को
शिक्षित करने का सरकार की मंसा पर पानी फिरता दिख रहा है. कम-से-कम पाकुड़
के पाकुड़िया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबुझुटी का हाल देखकर तो
ऐसा ही लग रहा है.
शिक्षक बनने की थी चाहत, बन गया नक्सली
पाकुड़ : दुमका के गोपीकांदर से बुधवार को गिरफ्तार नक्सली गोविंद मरांडी
की इच्छा शिक्षक बनने की थी। इसलिए उसने इंटर की पढ़ाई पूरी की। फिर वर्ष
2001 में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग चला गया। वर्ष 2003 में लौटने
के बाद उसने बीए की पढ़ाई पूरी की और गुम्मा मोड़ मिशन स्कूल में बच्चों को
पढ़ाने में जुट गए। गोविंद वर्ष 2004 में नक्सली दस्ता में शामिल हुआ था।
खुशखबरी: जेपीएससी ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की
रांची : बिरसा कृषि
विवि अंतर्गत वेटनरी कॉलेज (रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय) में आखिरकार
शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वेटनरी काउंसिल अॉफ
इंडिया द्वारा मान्यता रद्द किये जाने की खतरे को देखते हुए वर्षों बाद
वेटनरी कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
29 को सीएम का घेराव करेंगे प्राथमिक शिक्षक
हजारीबाग : आगामी 29 अप्रैल को प्राथमिक शिक्षक संघ सीएम हाउस का घेराव
करेगी। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने दी।
बताया कि 13 सूत्री मांगों को लेकर संघ आंदोलन का राह अपनाई है। इससे पूर्व
एक बैठक जिला स्कूल परिसर में हुई।
हालात: पढ़ाई 25 विषय की, +2 स्कूल में शिक्षक हैं सिर्फ 11 विषय के, इंटर में 14 विषयों की कॉपी जांचने के लिए शिक्षक नहीं
रांची : राज्य में इंटरमीडिएट स्तर पर 25 विषयों की पढ़ाई होती है. पर
सरकार मात्र 11 विषय में ही शिक्षकों की नियुक्ति करती है. इस कारण
इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में काफी परेशानी होती है.
वेतन पाने को विद्यार्थी को लाने गए शिक्षक उनके घर
खूंटी: धरती आबा के गांव उलीहातु में संचालित बिरसा मुंडा जनजातीय
आवासीय विद्यालय में पेयजल संकट के कारण विद्यालय छोड़ कर अपने घर चले गए
विद्यार्थियों को वापस छात्रावास में वापस लाने के लिए उस विद्यालय के
शिक्षक उनके घर पहुंचने लगे हैं।
पढ़ाने के बदले क्लर्क का काम कर रहे शिक्षक
मझिआंव: सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को पढ़ाई-लिखाई के बजाय विद्यालय से
संबंधित अभिलेखों के निष्पादन करने के काम में लगा दिया गया है। शिक्षक
क्लर्क बन गए हैं। जिससे विद्यालय के पठन पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)