Advertisement

रांची: 24 डायट में नियुक्त होंगे 248 लेक्चरर

राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 24 डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में 248 व्याख्याताओं की नियुक्ति होगी। ये लेक्चरर प्रशिक्षु शिक्षकों को पढ़ाएंगे। स्कूली शिक्षा विभाग इस भर्ती के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को जल्द प्रस्ताव भेजेगा।

शिक्षकों की प्रोन्नति में देरी पर गिर सकती है डीएसई पर गाज

जमशेदपुर। संवाददाता  पूर्वी सिंहभूम कके प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रोन्नति में हो रही देरी का खामियाजा जिला शिक्षा अधीक्षक को उठाना पड़ सकता है। लापरवाही की वजह से उनका तबादला भी हो सकता है।

प्रोन्नति को ले डीएसई से होगी वार्ता

जामताड़ा : कोर्ट रोड स्थित संघ भवन में रविवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण झा ने की। बैठक में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया एवं समस्याओं का प्रस्ताव तैयार कर निष्पादन कराने का निर्णय लिया गया।

जेटेट सफल पारा शिक्षकों ने बैठक कर बनायी आगे की रणनीति

दुमका : जेटेट सफल पारा शिक्षकों की जिलास्तरीय बैठक शिक्षक संघ भवन में हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चरचा करते हुए कोर्ट में याचिका दायर करने पर विचार किया गया. इससे पूर्व उग्र आंदोलन करने पर भी चरचा की गयी.

फर्जी सर्टिफिकेट पर कर रहे थे नौकरी, जेल

मिहिजाम | 14साल से फर्जी सर्टिफिकेट की आड़ मेंं शिक्षक की नौकरी कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामला पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित चित्तरंजन स्थित कस्तूरबा गांधी हिंदी हाईस्कूल का है।

अनुकंपा समिति ने चार की नियुक्ति पर दी सहमति

अनुकंपा समिति ने चार की नियुक्ति पर दी सहमति
चाईबासा। संवाददाता जिला अनुकंपा समिति की बैठक में समिति ने चार लोगों की नियुक्ति पर सहमति दे दी है। शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में अनुकंपा समिति की बैठक हुई।

प्रोन्नति में देरी से डीएसई पर गिरेगी गाज

जमशेदपुर,संवाददाता जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रोन्नति में हो रही देरी का खामियाजा जिला शिक्षा अधीक्षक को उठाना पड़ सकता है। लापरवाही की वजह से उनका तबादला भी हो सकता है। प्रोन्नति समेत पांच बिंदुओं पर शिक्षा सचिव आरधना पटनायक ने सोमवार को बैठक बुलाई है।

भुखमरी के कगार पर पारा शिक्षक परिवार

चंदवा (लातेहार) : विगत चार माह से पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। पारा शिक्षक ने बताया कि उसकी बेटी बीमार है। इलाज के लिए पैसे नहीं है लेकिन वह मजबूर है।

ई-सर्विस बुक भरने के लिए नहीं खुल रही वेबसाइट, ऊहापोह में कर्मचारी

कोडरमा : राज्य सरकार के कर्मियों के ई-सर्विस बुक भरने के लिए झारखंड सरकार की साइट मानव संपदा पिछले एक सप्ताह से तकनीकी कारणों से नहीं खुल रही है। इससे विभिन्न विभागों में हाल में नियुक्त सरकारी कर्मचारी काफी परेशान हैं।

पेंशन की मांग को लेकर कोर्ट जाएंगे शिक्षक

झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक चक्रधरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में संजय महतो की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो ने कहा कि वर्ष 2003 में नियुक्त शिक्षकों को पेंशन का लाभ मिलेगा, जबकि 2005 में नियुक्ति शिक्षकों को पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकारी स्कूलों में कुल 10 लाख शिक्षक पद खाली : मानव संसाधन विकास मंत्री

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर के मुताबिक सरकारी स्कूलों में करीब करीब 10 लाख शिक्षक पद खाली है। उनके मुताबिक प्राइमरी स्कूलों में 18 प्रतिशत और सेकेंडरी स्कूलों में 15 प्रतिशत शिक्षकों के पद खली पड़े है।

शिक्षकों ने निकाली सरकार के खिलाफ भड़ास

जामताड़ा : शुक्रवार को शिक्षक समागम के अंतिम दिन क्रिकेट और बैड¨मटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर के द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नारायणपुर बनाम फतेहपुर के बीच खेला गया।

विद्यालय नहीं आनेवाले शिक्षकों पर होगी प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, गोड्डा : वैसे शिक्षकों की पहचान कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करें, जो विद्यालय में पठन-पाठन कार्य निष्पादन नहीं करते हैं। इस पर सख्ती से कार्रवाई की जरूरत है। उक्त बातें उपायुक्त अर¨वद कुमार ने शुक्रवार को कहीं।

शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा, शिक्षा के बिना विकास नहीं

रांची: शिक्षा के बिना विकास की बात नहीं की जा सकती है. समाज के विकास के लिए शिक्षा का प्रचार-प्रसार आवश्यक है.  एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहे. झारखंड को शत-प्रतिशत शिक्षित राज्य बनाना है.

सभी पंचायतों में 20 लोगों को मिलेगा कैशलेस का प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | चंदवारा कैशलेस प्रखंड बनाने के लिए शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर डीपीआरओ रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले में सर्वप्रथम चंदवारा प्रखंड को कैशलेस प्रखंड बनाना है।

UPTET news

Photography