Advertisement

प्लस टू का दर्जा देने के साथ शिक्षक भी दे सरकार

कुंडहित : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 280 हाई स्कूलों को इंटर की मान्यता दिए जाने से बागडेहरी के लोगों ने रघुवर सरकार को बधाई दी। बागडेहरी शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार जैसे आधारभूत सुविधा से वंचित है।

प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की हुई काउंसिलिंग

मेदिनीनगर | शनिवारको जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में काउंसिलिंग हुई। डीएसई अरविंद कुमार ने बताया कि 222 मध्य विद्यालयों में भाषा विज्ञान और कला के रिक्त पदों के विरुद्ध प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। इस दौरान शिक्षकों की जन्म प्रमाण पत्र, नियुक्ति प्रमाण पत्र समेत सभी कागजातों की जांच पड़ताल की गई।

उपलब्धि नहीं दिखायी तो शिक्षक का रुकेगा वेतन

जामताड़ा : शौचालय उपयोगिता प्रमाण पत्र बीपीओ विपद मंडल ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में जमा किया. इस दौरान बीपीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी शिक्षक, पारा शिक्षक का शौचालय उपलब्धता का प्रमाण पत्र का 600 फॉरमेट जमा करने के लिए प्रखंड कार्यालय से प्राप्त हुआ था.

एप के माध्यम से 100% हाजिरी बनाने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षा उन्मुखीकरण और आकलन में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साथ ही दिशा एप के माध्यम से बीते सितंबर से नवंबर तक शत-प्रतिशत हाजिरी दर्ज कराने वाले प्रधान एवं सहयोगी शिक्षकों को शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में दिशा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से डीसी उमाशंकर सिंह ने बारी-बारी से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

18,699 शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी पूरी

रांची : नया साल शिक्षक नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खास होनेवाला है। नए साल की शुरुआत में विभिन्न कोटि के माध्यमिक स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 18,699 पदों पर नियुक्ति के लिए फार्म भरे जाएंगे।

बेहतर रिजल्ट के लिए 10 शिक्षक होंगे सम्मानित

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर जिले के 10 शिक्षकों को इस बार शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें पांच शिक्षक धालभूम अनुमंडल के हैं। इन शिक्षकों का चयन उनके काम के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा बनाई गई कमेटी ने किया है।

24 वर्ष सेवा पूरी कर बनेंगे एचएम

जमशेदपुर. सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक प्रोन्नति नहीं, बल्कि वरीयता व योग्यता के आधार पर सीधे प्रधानाध्यापक बनेंगे. इसके लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है. विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर जमा करने का निर्देश दिया है

भुगतान नहीं मिलने पर बीआरसी में जड़ा ताला


 चैनपुर, पलामू : झारखंड सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ के बैनर तले गुरुवार को पारा शिक्षकों ने चैनपुर बीआरसी में तालाबंदी की। वे 3 माह के लंबित मानदेय भुगतान की मांग कर रहे थे। तालाबंदी का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया।

नए साल में बंपर नियुक्ति का तोहफा, 18000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

राज्य के लोगों को सरकार नए साल का तोहफा देने वाली है. अगले सप्ताह राज्य में 18 हजार माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति की वैकेन्सी आने वाली है.

राजधानी में 248 व्याख्याताओं की होगी भर्ती, प्रस्ताव तैयार

रांची। राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 24 डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में 248 व्याख्याताओं की नियुक्ति की जाएगी। ये लेक्चरर प्रशिक्षु शिक्षकों को पढ़ाएंगे। स्कूली शिक्षा विभाग इस भर्ती के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को जल्द प्रस्ताव भेजेगा।

डायट में एनसीटीई के मानक पर नहीं हैं व्याख्याता

धनबाद : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गोविंदपुर में एमए-एमएससी एमएड शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए डीईओ ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है।

प्रोन्नति के लिए एक और अल्टीमेटम

रांची: राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के दस हजार शिक्षकों को प्रोन्नति देने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की सचिव ने जिला शिक्षा अधीक्षक को एक और अल्टीमेटम दिया है.  कैबिनेट ने गत वर्ष दिसंबर में शिक्षकों की प्रोन्नति को स्वीकृति दी थी. इसके बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को शिक्षकों को जल्द-से-जल्द प्रोन्नति  देने का निर्देश दिया था.

सरकार शिक्षकों से काम ले रही पर वेतन पर लगी हुई है रोक

रांची: प्राथमिक व मध्य विद्यालय में नियुक्त शिक्षकों में से रांची जिले के 42 शिक्षकों से सरकार काम तो ले रही है, पर उनकी नियुक्ति संदेहास्पद बता कर वेतन नहीं दे रही है. शिक्षकों की नियुक्ति हुए लगभग एक वर्ष होने को हैं.

अगले साल सरकारी स्कूलों में 18 दिन गर्मी छुट्टी

धनबाद | जिलाशिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से मंगलवार को जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सत्र 2017-18 की छुट्टियों का घोषणा कर दिया है। मंगलवार को डीएसई विनीत कुमार के अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

छात्रों का आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने में रुचि नहीं लेते प्रज्ञा केंद्र

प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक में सदस्यों ने प्रज्ञा केंद्र की मनमानी से छात्रों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए नकेल कसने की मांग उठाई। अध्यक्ष इंद्रदेव साहू ने बीडीओ को प्रज्ञा केंद्र के संचालकों पर अंकुश लगाने का निर्देश देते हुए उन्हें जिम्मेवार बनाने को कहा।

UPTET news

Photography