Advertisement

शिक्षकों ने मैट्रिक और इंटर के मूल्यांकन का किया बहिष्कार

रांची : शिक्षकों ने शुक्रवार को राज्य भर में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया. शिक्षक उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन पारिश्रमिक भत्ता 16 रुपये से बढ़ा कर प्रति कॉपी 25 रुपये करने तथा ठहराव भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

आज धरना देंगे राज्य के शिक्षक

रांची : राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षक अपनी मांगों की समर्थन शनिवार को राजभवन के समक्ष धरना देंगे. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि आंदोलन में शामिल होने के लिए राज्य भर से शिक्षक रांची पहुंच रहे हैं. 

प्ले स्कूलों के मामले में सरकार जहां थी, आज भी वहीं है : कोर्ट

रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को संकीर्ण जगहों पर प्ले स्कूलों के संचालन को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की. राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जतायी. चीफ जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए माैखिक रूप से कहा कि प्ले स्कूलों के मामले में राज्य सरकार पहले जहां थी, आज भी वहीं खड़ी है. अब तक नियमावली बना कर लागू नहीं कर पायी. 15 जून 2016 को आदेश दिया गया था. 

शिक्षक नियुक्ति : कब तक दावं पर लगा रहेगा भविष्य : हाइकोर्ट , मामले की अगली सुनवाई आठ मई को हाेगी

झारखंड हाइकाेर्ट में चल रही है सुनवाई, मामले की अगली सुनवाई आठ मई को हाेगी
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत में शुक्रवार को हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति के विज्ञापन को चुनौती देनेवाली विभिन्न याचिकाअों पर सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने माैखिक रूप से कहा कि हजारों प्रशिक्षित विद्यार्थियों के करियर का सवाल है. उनका भविष्य दावं पर लगा हुआ है. 

परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया

झारखंड एकेडमिक काउंसिल शिक्षक विरोधी कार्य कर रहा है
मेदिनीनगर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत परीक्षकों ने शुक्रवार को कॉपी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया. मैट्रिक व इंटर की कॉपी मूल्यांकन के लिए बनाये गये केंद्र ब्राह्मण उवि, गणेश उवि, केजी स्कूल में परीक्षक पहुंचे, लेकिन मूल्यांकन का कार्य नहीं किया.

कॉपी मूल्यांकन का बहिष्कार

मांग 29 अप्रैल तक पूरा नहीं होने पर कॉपियों का मूल्यांकन बंद करने की चेतावनी
झुमरीतिलैया : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी दो घंटे का कॉपी मूल्यांकन करने से बहिष्कार शुक्रवार को किया गया. सीएच+2 उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच की जा रही है.

तीन सूत्री मांगो के समर्थन में प्रखंड कार्यालय परिसर में शिक्षकों का धरना

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ निरसा इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को शिक्षकों ने अपने तीन सूत्री मांगो के समर्थन में निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम अपने तीन सूत्री मांगो को बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी को सौंपा।

शिक्षक संघ बोला-सातवें वेतनमान के सत्यापन में जिला लेखा में मांगी जाती है घूस, डीसी से कंप्लेन

रांची| प्राथमिकशिक्षकों के सातवें वेतनमान के निर्धारण का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब जिला लेखा कार्यालय में सत्यापन चल रहा है। इधर, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि जिला लेखा में सत्यापन के लिए रिश्वत मांगी जाती है।

सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने की मांग पर शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

सिमडेगा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर जिले के कई प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि नई पेंशन नीति का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

टीचर बनने का सुनहरा मौका, भर्ती के लिए रहे तैयार

मंडी: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए एक सुनहरा मौका है। प्राथमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। हिमाचल के मंडी जिला में जे.बी.टी. शिक्षकों के जल्द ही 201 पद भरे जाएंगे।

शिक्षकों का फूटा आक्रोश, विवि में जड़ा ताला

मेदिनीनगर : विश्वविद्यालय की स्वायत्तता खत्म न की जाए। उच्च शिक्षा विभाग से शिक्षकों और कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करने संबंधित निर्णय लिया गया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की स्वायत्ता को खत्म करने की साजिश है। यह बातें बातें डॉ. एनके तिवारी ने कही। वे बुधवार को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के समक्ष शिक्षकों की आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। इसका संचालन डॉ. एसके मिश्रा ने किया।

सीएम से शिक्षकों की सेवा विस्तार की मांग

गढ़वा: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यरत स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। वहीं जिले में संचालित कस्तूरबा स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है।

कोषागार से भुगतान पर शिक्षक नाराज

दुमका : कोषागार से वेतन आदि भुगतान के विरोध मे बुधवार को सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने दिग्घी परिसर में धरना देकर प्रभारी कुलपति डॉ. सत्य नारायण मुंडा को एक सूत्री मांगपत्र सौंपा।

आज शिक्षक काला बिल्ला लगाकर करेंगे मूल्यांकन

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्याकन का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को परीक्षक काला बिल्ला लगाकर मूल्याकन कार्य करेंगे। 28 अप्रैल को मूल्याकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को सभी परीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। आठ मई को परीक्षक जैक कार्यालय का घेराव करेंगे।

पढ़ने के लिए बच्चे आते हैं स्कूल, नदारद रहते हैं गुरुजी

झारखंड में ' विद्यालय चलें, चलायें ' अभियान का हाल दयनीय है. सभी को शिक्षित करने का सरकार की मंसा पर पानी फिरता दिख रहा है. कम-से-कम पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबुझुटी का हाल देखकर तो ऐसा ही लग रहा है.

UPTET news

Photography