Advertisement

शिक्षकों के वेतन के लिए पांच जिलों को 11 करोड़

रांची : पांच जिलों में प्राथमिक शिक्षकों के वेतन की समस्या शीघ्र ही दूर हो जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इसके लिए इन जिलों को 11 करोड़ रुपये जारी कर दिए। दुमका जिले को 5 करोड़, सिमडेगा को 1.5 करोड़, धनबाद को 2 करोड़, गिरिडीह को 1.5 करोड़ तथा पश्चिमी सिंहभूम को 1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस राशि से प्राइमरी व अपर प्राइमरी, बुनियादी स्कूलों तथा ग‌र्ल्स मिडिल स्कूलों के शिक्षकों को वेतन मिलेगा।

प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति दो शिक्षिकाएं बर्खास्त

कोडरमा | जिलेमें बहाल दो प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति को जिला स्थापना समिति ने रद्द कर दिया है। इन शिक्षकों पर पहले से ही जांच चल रही थी। जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द की गई है उनमें डोमचांच के बेहराडीह स्थित मध्य विद्यालय में कार्यरत रेणु कुमारी मरकच्चो के जामू स्थित मध्य विद्यालय में पदस्थापित रंजू कुमारी शामिल है।

विषयवार प्राध्यापकों की कमी से जूझना चुनौती : इमाम

झारखंडकी उच्च शिक्षा के विकास में राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान (रूसा) की भूमिका पर गुरुवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के सभाकक्ष में राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में उद्घाटन वक्तव्य गिरिडीह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह वर्तमान में आदर्श कॉलेज राजधनवार के प्राचार्य डॉ. अली इमाम खान ने रखी।

प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर शिक्षक संघ की बैठक 2 को

रांची | झारखंडराज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य परिषद की बैठक दो अप्रैल को रामरुद्र इंटर कॉलेज चास (बोकारो) में होगी। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

17 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक

पंकज त्रिपाठी/नितिन चौधरी |रांची समाजविज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए क्वालीफिकेशन स्पष्ट नहीं होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने 17 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। जस्टिस एस चंद्रशेखर ने सोमवार को सरकार से पूछा कि समाज विज्ञान विषय के शिक्षक के लिए आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता क्या है? समाज विज्ञान विषय में कौन-कौन से विषय आते हैं।

पारा शिक्षक मामले में कोर्ट ने शिक्षा सचिव को भेजा नोटिस

रांची | हाईकोर्टने पारा शिक्षकों की काउंसिलिंग के मुद्दे पर शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक को नोटिस भेजा है। कोर्ट में बताया गया कि पारा शिक्षकों की काउंसिलिंग 22 फरवरी तक पूरी कर लेनी थी, लेकिन विभाग ने अभी तक इस दिशा में कुछ नहीं किया है। इस मामले में अगली सूनवाई 13 अप्रैल को होगी।

चार जिलों के शिक्षकों के वेतन मद में 12 करोड़ जारी

रांची | प्राथमिकशिक्षा निदेशक और उप निदेशक से वेतन आवंटन को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बीच बातचीत हुई। निदेशक ने कहा कि वर्तमान में 12 करोड़ रुपए उपलब्ध है। इसमें सात करोड़ दुमका और शेष पांच करोड़ में गिरिडीह, धनबाद और सिमडेगा में राशि देने पर सहमति बनी।

गवर्नमेंट बीएड कॉलेज. कम योग्यता वाले शिक्षकों का कर दिया प्रतिनियोजन

देवघर : नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीइ) की टीम द्वारा गवर्नमेंट बीएड कॉलेज देवघर का भौतिक सत्यापन आगामी अप्रैल में किया जायेगा. एनसीटीइ की टीम को दिखाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय देवघर द्वारा गवर्नमेंट बीएड कॉलेज देवघर में कम योग्यताधारी शिक्षकों का प्रतिनियोजन कर दिया गया है.

भारत में योग्य शिक्षकों की कमी : खुर्शीद बाटलीवाला

नई दिल्ली (आईएएनएस)| "भारतीय शिक्षा प्रणाली बुरी नहीं है, बल्कि समस्या योग्य शिक्षकों की कमी है। शिक्षण के जुनून या वित्तीय कारणों के बिना अच्छे शिक्षक शिक्षण के क्षेत्र में नहीं आते हैं।" यह कहना है ऑर्ट ऑफ लिविंग के एक वरिष्ठ संकाय सदस्य खुर्शीद बाटलीवाला का।

नवनियुक्त शिक्षकों को बकाया वेतन इसी माह

मधुपुर (देवघर) : श्रम मंत्री राज पलिवार ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के बकाये वेतन का भुगतान हर हाल में इस माह में कर दिया जाएगा। मधुपुर में बकाये वेतन भुगतान की मांग को लेकर मिलने पहुंचे शिक्षकों को उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि डीएसई को इस बाबत सख्त निर्देश दिया गया है। जल्द ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

110 पारा शिक्षकों के मानदेय पर रोक

जमुआ | शनिवारको प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गौतम सिंह ने एक आदेश जारी कर प्रखंड के 15 सरकारी शिक्षक और 110 पारा शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है। इसके अलावा 15 संकुल साधनसेवी के वेतन पर भी रोक लगाई गई है।

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक

RANCHI : झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शुरू की गई हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए इसे फिलहाल स्थगित रखने का आदेश दिया है। हालांकि, आवेदन भरे जाने पर रोक नहीं लगाई गई है।

हाइकोर्ट ने हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा पर लगायी रोक

रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा पर रोक लगा दी है। हाइकोर्ट ने प्रथम द्रष्टया हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति (टीजीटी) के विज्ञापन में विषयों के मेल को उचित नहीं माना। विज्ञापन में विषयों के मेल को कृति कुमारी एवं अन्य ने रिट याचिका दाखिल कर हाइकोर्ट में चुनौती दी थी।

पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

दुमका : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसका नेतृत्व प्रमंडलीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्याम किशोर सिंह गांधी ने किया.

फैसला: 55 इंटर कॉलेजों की मान्यता समाप्त करने का निर्णय, 171 स्कूल-कॉलेजो को नोटिस

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य के 171 मान्यता प्राप्त हाइस्कूल व इंटर कॉलेज को स्थापना अनुमति (मान्यता) समाप्त करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया. सभी स्कूल-कॉलेज मान्यता के लिए निर्धारित मापंदड पूरा नहीं करते हैं.

UPTET news

Photography