Advertisement

रांची : विपक्षी दलों ने पारा शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया, अब बहा रहे हैं घड़ियाली आंसू: भाजपा

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि विपक्षी नेताओं ने पारा शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया़  अब यही लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे है़ं विपक्षी नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे है़ं 

सरकारी शिक्षकों ने किया प्रतिनियोजन का विरोध

कोडरमा बाजार :  पारा शिक्षकों की हड़ताल के कारण बंद पड़े विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने को लेकर बीइइओ को ज्ञापन दिया है.

आज नहीं लौटे पारा शिक्षक तो होंगे बर्खास्त

दुमका : राज्य सरकार के आदेश के बाद भी अगर हड़ताल पर गए पारा शिक्षक 20 नवंबर तक काम पर वापस नहीं आते हैं उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। उनकी जगह पर सेवानिवृत्त शिक्षक और टेट पास प्रशिक्षित की मदद ली जाएगी। इन सभी को उसी मद से मानदेय दिया जाएगा, जिससे पारा शिक्षकों को मिला करता है। राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर ¨सह ने यह आदेश जारी कर दिया है।

चेतावनी के बाद भी हड़ताल पर गए पारा शिक्षक, घरों में नहीं जले चूल्‍हे

जागरण संवाददाता, धनबाद: स्थायीकरण, छत्तीसगढ़ के समान मानदेय समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर पारा शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। सरकार की चेतावनी के बाद भी मंगलवार को पारा शिक्षक हड़ताल पर रहे। सिर्फ हड़ताल ही नहीं बल्कि 2768 पारा शिक्षकों के यहां चूल्हा नहीं जला।

झारखंड: आंदोलन तेज करेंगे हड़ताली पैरा शिक्षक, सीएम बोले- गुंडागर्दी कर रहे हैं

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के हड़ताली पैरा टीचर को दिया गया अल्टीमेटम 20 नवंबर को खत्म हो जाएगा. हालांकि, पैरा टीचर झुकने के मूड में नहीं है.

आर या पार; पारा शिक्षकों पर होगा बड़ा फैसला, CM ने कहा-करेंगे 50000 नई बहाली

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। पारा शिक्षकों और झारखंड सरकार के बीच चल रही तकरार पर मंगलवार को बड़ा फैसला आ सकता है। बीते दिन मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के पारा शिक्षकों केे प्रति सख्‍त तेवर को देखते हुए लग रहा है कि हजाराें पारा शिक्षकों की नौकरी जा सकती है।

एक दिन के सामूहिक उपवास पर राज्‍यभर के पारा शिक्षक, किसी के घर में नहीं जले चूल्‍हे

बाघमारा (धनबाद) : पारा शिक्षकों का राज्यस्तरीय सामूहिक एकदिवसीय उपवास का असर बाघमारा में भी देखने को मिल रहा है. बताते चलें कि स्थायीकरण और उचित वेतनमान को लेकर आंदोलनरत पारा शिक्षकों ने

पारा शिक्षक अपने परिवार के साथ 22 नवंबर को देंगे गिरफ्तारी

छत्तरपुर (पलामू) : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा में प्रखंड संसाधन केंद्र छत्‍तरपुर के प्रांगण में प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों का बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के द्वारा किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से शत-प्रतिशत हड़ताल पर रहने का संकल्प लिया है, साथ ही छत्‍तरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी अभियान विद्यालय में ताला बंद का बात बताया है

चार साल का समय था, क्यों नहीं सरकार ने पारा शिक्षकों के लिए नीति बनायी, हर बार लॉलीपॉप दिया : सरयू राय

Ranchi : 15 नवंबर, यानी स्थापना दिवस के दिन जो घटना मोरहाबादी मैदान में पारा शिक्षकों के साथ हुई, उसे लेकर सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सरकार पर कई सवाल उठाये. उन्होंने न्यूज विंग के ब्यूरो चीफ अक्षय कुमार झा से एक्सक्लूसिव बातचीत की.

4062 शिक्षकों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू

हजारीबाग : मांगें पूरी नहीं होने तक सरकार के हर निर्देश और गाइडलाइन का विरोध कर रहे पारा शिक्षक मंगलवार को भी काम पर नहीं लौटे, जबकि सरकार की ओर से 20 नवंबर दोपहर तक हड़ताल से लौटने का निर्देश जारी किया था।

JSSC Result: स्नातक शिक्षकों का रिजल्ट जारी, ‘न्‍यूज विंग’ पर देखें कौन हुए पास

Ranchi: काफी लंबे इंतजार के बाद संयुक्त स्‍नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा के अभ्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया.

जानिए, झारखंड में कहां-कितने पारा शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी

कोडरमा/चतरा/गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड में मंगलवार को मांगों के हक में हजारों पारा शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी।

लीड: पारा शिक्षक नहीं झुकेंगे, झुकेगी सरकार

जामताड़ा : स्थायीकरण और समान काम के लिए समान वेतन की मांग पर हड़ताली पारा शिक्षकों ने मंगलवार को गिरफ्तारी दी। पारा शिक्षकों ने जेल भरो आंदोलन के तहत जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। नगर थाना में 195 पारा शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी। वहीं जिले भर में 499 शिक्षक गिरफ्तार हुए। शाम में सभी को मुक्त कर दिया गया।

राज्‍यभर में पारा शिक्षकों का जेल भरो आंदोलन, समर्थन में उतरे कई संगठन

Ranchi: समान काम के लिए एक समान वेतन और स्‍थायीकरण की मांग को लेकर झारखंड के पारा शिक्षक लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे हैं. झारखंड स्‍थापना दिवस के दौरान पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज और गिरफ्तारी के खिलाफ पुरजोर आक्रोश और विरोध दीख रहा है.

पारा शिक्षकों को स्थायी करें या एक साथ बर्खास्त

नारायणपुर (जामताड़ा) : रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की नारायणपुर बीआरसी प्रांगण में बैठक हुई। इस दौरान 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पारा शिक्षकों को रांची के मोरहाबादी मैदान में उपस्थिति होने पर जोर दिया।

UPTET news

Photography