आक्रोश. डीएसइ के पत्र पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जतायी नाराजगी, कहा
प्राथमिक विद्यालयों में सुबह आठ बजे से पांच बजे तक काम करने के
डीएसइ के आदेश का शिक्षकों ने विरोध किया है. कहा कि बना शिक्षकों की
गोष्ठी किये आदेश भेज कर शिक्षकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. इसके
खिलाफ आंदोलन का भी अल्टीमेटम प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया है.